Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज का ऐलान, जानिए कब, कहां किस समय खेले जाएंगे जिम्बाब्वे के साथ 3 मैच

India vs Zimbabwe Schedule : भारतीय क्रिकेट टीम की नई सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. इस सीजन में टीम इंडिया को कुल 3 मैच खेले हैं. ये तीनों मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले हैं. ये तीन मैच भारतीय टीम घर से बाहर खेलने वाली है. ये सीरीज जिम्बाब्वे के साथ होने वाली है, जहां पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेलती हुए नजर आएंगी.

भारत को अपने जिम्बाब्वे दौरे पर कुल 3 टी20 मैच खेलने हैं. 

ये भी पढ़ें : 'आंखों में धूल मत झोंकों, 2 साल का बैन लगाओ..' बॉल टेंपरिंग पर बोले मोहम्मद आसिफ, फखर जमान पर दिया बड़ा बयान

Continue reading on the app

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जाने-माने चिकित्सक को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

पेशावर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के केपी की राजधानी पेशावर में एक जाने-माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. आसिफ मलिक को मंगलवार देर रात गोलियों से भून दिया गया। यूनिवर्सिटी टाउन इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अस्पताल और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा में किडनी ट्रांसप्लांट के पायनियर डॉ आसिफ को पेशावर जनरल हॉस्पिटल (पीजीएच) के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया।

प्रमुख मीडिया आउटलेट डॉन ने सिटी पुलिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि एक जांच टीम ने डॉ. आसिफ के घर के पास की जगह से पिस्टल के तीन खाली बुलेट शेल बरामद किए। यूरोलॉजिस्ट की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।

सिटी पुलिस के प्रवक्ता आलम खान ने बताया, इलाके के सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं और टीमों को हमले के पीछे के लोगों को पकड़ने का काम सौंपा गया है।

पीजीएच (चिकित्सक यहीं अपनी सेवाएं देते हैं) ने फेसबुक पर एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, डॉ. आसिफ मलिक की हालत स्थिर बनी हुई है।

अस्पताल ने कहा, मामले को संबंधित अधिकारी देख रहे हैं, और हम उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

यंग डॉक्टर्स एसोसिएशन (वाईडीए) के मुताबिक, आसिफ मंगलवार रात यूनिवर्सिटी टाउन स्थित अपने घर के पास ही थे, जब उन पर हमला हुआ। चिकित्सक के ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

यूरोलॉजिस्ट ने पेशावर में इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजिज में बतौर निदेशक काम किया है और मेडिकल ट्रांसप्लांटेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी (एमटीआरए) के पहले अध्यक्ष रह चुके हैं।

जियो न्यूज के अनुसार, प्रांत में लीगल ऑर्गन ट्रांसप्लांट शुरू करने में डॉ. आसिफ की भूमिका अहम रही और पेशावर में प्राइवेट हॉस्पिटल को रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट बनाने में भी उनका सहयोग रहा।

हाल के महीनों में ये चौथी ऐसी वारदात है जो केपी में बढ़ते अपराध को बयां करती है। एक हफ्ते पहले ही मोहम्मद आरिफ वजीर नाम के एक डायलिसिस टेक्नीशियन की लोअर साउथ वजीरिस्तान जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वहीं, 18 मार्च को, केपी फूड सेफ्टी और हलाल फूड अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल काशिफ इकबाल दुर्रानी पेशावर में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली चलाए जाने से घायल हो गए थे।

तो फरवरी के आखिर में, डॉ. मेहविश हसनैन की कोहाट के एक हॉस्पिटल में ड्यूटी करने के बाद घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका सड़क पर उतर कर काफी विरोध किया गया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को बताया कि टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। मैच 23, 25, और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे। Wed, 1 Apr 2026 14:55:21 +0530

  Videos
See all

#shorts : Asaduddin Owaisi: EC के पास नागरिकता की जाँच करने का कोई अधिकार नहीं है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:00+00:00

Viral Video | नायलॉन फैक्ट्री में लगी भीषण आग | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:43+00:00

West Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC-BJP पर क्या बोलीं जनता ? Bengal News Murshidabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:43:12+00:00

Assam Election: केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने प्रचार के दौरान Congress के मन में ज़हर है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:41:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers