Responsive Scrollable Menu

सेहत का पावरहाउस है खीरा, चेहरे से लेकर पेट के लिए लाभकारी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही खीरा दिनचर्या में शामिल हो जाता है। ताजगी से भरा और ठंडा खाने का मन करने की वजह से खीरा गर्मियों में सभी को पसंद आता है, लेकिन यह सिर्फ स्वाद में ताजगी देने वाला नहीं, बल्कि सेहत का पावरहाउस है।

प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें ऐसे फल और सब्जियां देती है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है खीरा।

आयुर्वेद में खीरा शीतल और पित्तशानक माना गया है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और सबसे जरूर खीरे के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसमें भरपूर पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है और शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहता है। यह पाचन को भी सही रखने में मदद करता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।

खीरे में 85-96 फीसदी तक पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में खीरे का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। खीर में विटामिन ए, सी, के, और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है।

खीरे के सेवन से पाचन अच्छा रहता है। खीरे में बहुत ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट को शुष्क होने से बचाता है और गैस-कब्ज जैसी परेशानी कम होती है। खीरे में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही खीरा स्किन के लिए अच्छा है। यह चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है और नाखून और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

अब सवाल है कि खीरे को आहार में कैसे शामिल करें। सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से कर सकते हैं। इसके लिए खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते को मिलाकर जूस बना लें। छानकर खाली पेट पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, खीरे की चाट बनाकर भी खाई जा सकती है। हालांकि इसे खाने के साथ न लेकर खाने से एक घंटे पहले लें।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2026 में 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की डेटा सेंटर क्षमता 2026 में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह मजबूत मांग और इस सेक्टर में निवेशकों की रुचि बने रहना है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

सीबीआरई के विश्लेषण के अनुसार, इस वर्ष लगभग 500 मेगावाट के नई डेटा सेंटर क्षमता जोड़े जाने का अनुमान है, जो 2025 में जोड़ी गई रिकॉर्ड 440 मेगावाट की क्षमता से अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक घरेलू डेटा सेंटर की कुल क्षमता लगभग 1,700 मेगावाट थी।

इस सेक्टर ने नई पूंजी भी आकर्षित की है और 2025 में 56.4 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धताएं हासिल की हैं, जिससे कुल निवेश प्रतिबद्धताएं 126 अरब डॉलर तक पहुंच गई हैं।

इन प्रतिबद्धताओं में इस वर्ष लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे यह राशि संभावित रूप से 180 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है।

सीबीआरई के अध्यक्ष और सीईओ अंशुमन मैगजीन ने कहा, भारत में डेटा सेंटर की कहानी अब संभावनाओं के बारे में नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन के बारे में है। उन्होंने आगे कहा कि विकास को गति देने में विदेशी पूंजी की प्रमुख भूमिका बनी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य निवेश में अग्रणी भूमिका निभाएंगे, हालांकि कम लेटेंसी, 5जी रोलआउट और डेटा स्थानीयकरण की बढ़ती मांग के कारण अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, पटना और भोपाल सहित टियर-II शहरों में भी गतिविधि तेजी से फैल रही है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुंबई सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है - भारत के कुल चालू डेटा सेंटरों में से 50 प्रतिशत से अधिक मुंबई में स्थित हैं।

मुंबई, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु मिलकर कुल क्षमता का लगभग 90 प्रतिशत योगदान करते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग से बढ़ती मांग के कारण बिजली के बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे ऑपरेटर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भारत ने 2025 में रिकॉर्ड 44.5 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी।

सीबीआरई के अनुसार, कर प्रोत्साहन, हरित पूंजीगत व्यय समर्थन और नियामकीय सरलीकरण सहित सहायक सरकारी नीतियों से निवेश में और तेजी आने और भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख डेटा सेंटर केंद्र के रूप में स्थापित होने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टॉप-100 में नहीं था नाम, अब सीधा इस स्थान पर लगाई छलांग, ICC रैंकिंग में बड़ी उथल-पुथल

ICC Latest Rankings: आईसीसी ने ताजा T20I रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी कॉनर एस्टेरहुइजन को इस बार सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. वह पहले टॉप-100 में भी नहीं थे. Wed, 01 Apr 2026 16:35:31 +0530

  Videos
See all

Carol Kirkwood says goodbye as she leaves BBC Breakfast. #TV #Weather #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:11:29+00:00

ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन को तैयार अमेरिका? | Iran America War | Trump | Khamenei | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:07:37+00:00

US Military Base: बहरीन में अमेरिकी बेस के पास ताबड़तोड़ धमाके | Iran Israel US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:12:51+00:00

Middle East Conflict Update: ट्रंप के संबोधन पर टिकी दुनिया की नजर | Trump Address | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:11:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers