Responsive Scrollable Menu

क्या आपका बच्चा कम खाता और जल्दी थक जाता है? हो सकती है ये गंभीर समस्या, जानें समाधान

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बच्चे अक्सर अपनी मर्जी से काम करते हैं कभी खाना कम खाते हैं, तो कभी खेलने में इतना मगन हो जाते हैं कि पढ़ाई-लिखाई की ओर ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर आपका बच्चा लगातार कम खा रहा है, जल्दी थक जाता है, खेलने में रुचि नहीं दिखाता और पढ़ाई में भी पिछड़ने लगा है, तो इसे हल्के में न लें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये लक्षण एनीमिया यानी खून की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं। एनीमिया बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। समय पर पहचान और सही पोषण से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे के भोजन में विविधता लाएं। अगर बच्चा लगातार थकान महसूस कर रहा है या भूख नहीं लगा रही है तो डॉक्टर से जांच अवश्य करवाएं। रक्त परीक्षण से एनीमिया की पुष्टि हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से आयरन की दवाइयां भी ली जा सकती हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, एनीमिया बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है, लेकिन सही समय पर ध्यान और पौष्टिक आहार से इसे आसानी से रोका जा सकता है। एनीमिया मुख्य रूप से आयरन की कमी से होता है। इससे बच्चे की रक्त कोशिकाएं पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पातीं, जिसके कारण थकान, कमजोरी और भूख न लगना जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो बच्चे का विकास रुक सकता है और पढ़ाई-लिखाई पर भी बुरा असर पड़ता है।

ऐसी परिस्थिति में घबराने नहीं बल्कि लक्षण के साथ समाधान पर काम करना चाहिए। बच्चों में एनीमिया के मुख्य लक्षण की बात करें तो उन्हें जल्दी थकान महसूस होना, कम भूख लगना, पीला चेहरा और कमजोरी, ध्यान केंद्रित न हो पाना और बार-बार बीमार पड़ना है।

एनीमिया से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग आदि बच्चों को रोजाना दें। ये आयरन का अच्छा स्रोत हैं। मूंग, चना, राजमा जैसी दलहन और अंकुरित अनाज आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें उनकी थाली में शामिल करें। विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, मौसमी, आंवला, नींबू आदि को भी शामिल करें। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। मिल्क प्रोडक्ट दूध, दही और पनीर बच्चे के आहार में शामिल करें। अन्य स्रोत जैसे गुड़ आदि भी एनीमिया से बचाव में सहायक हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकालेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बताया बाबा महाकाल से क्या की मांग?

Akshay Kumar Mahakal Darshan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म  'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है और अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म रिलीज से पहले अक्षय कुमार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. एक्टर ने बाबा के दर्शन किए और बताया कि उन्होंने उनसे क्या मांगा है.

अक्षय कुमार ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को 1 अप्रैल की सुबह महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में देखा गया. एक्टर के साथ इस दौरान उनकी सास डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी नजर आए. अक्षय को देख फैंस की भीड़ लग गई थी. वहीं, मंदिर में उन्होंने  हाथ में जल लिया और पंडित जी के साथ मंत्रों का उच्चारण किया. एक्टर ने ने मंदिर में माथा टेका और नंदी भगवान के भी दर्शन किए. इस दौरान अक्षय बेहद ही सिंपल लुक में दिखें. उन्होंने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था, माथे में तिलक और गले में फूलों की माला पहनी थी.

ये भी पढ़ें- 'छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार ने पढ़े-लिखे लोगों को लेकर कह डाली ऐसी बात

एक्टर ने बाबा से क्या मांग की?

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से भी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा से क्या मांगा. एक्टर ने कहा- 'देश के लिए, परिवार के लिए और सबके लिए पूरे मन से कामना की है. यही कामना की है कि हमारा देश हमेशा अव्वल रहे. मतलब हम यूं ही आगे बढ़ते रहे. बस यही कामना की है.' अब एक्टर के ये आध्यात्मिक सफर के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस उनकी धार्मिक आस्था की सराहना कर रहे हैं.

पढ़े-लिखे  लोगों को लेकर कही थी बात

इस दिनों अक्षय कुमार 'व्हील ऑफ द फॉर्च्यून' शो को होस्ट कर रहे हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा कि जब वो किसी पढ़े-लिखे शख्स से मिलते हैं तो उन्हें बहुत अफसोस होता है. एक्टर ने कहा,  'कोई भी शख्स, विशेषकर मेरा जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, मैं कभी-कभी बहुत छोटा महसूस करता हूं आप जैसे पढ़े-लिखे लोगों के सामने. कभी-कभी मैं सोचता हूं. मुझे पढ़ना चाहिए. अब महसूस होता है कि काश मैं पढ़ा होता. लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं तब भी नहीं पढ़ सकता, क्योंकि मुझे पढ़ना पंसद नहीं है.' 

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

भूत बंगला की बात करे तो इसका टीजर तो लोगों को काफी पसंद आया है. वहीं, इसके कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं. वहीं, अब अपडेट ये है कि फिल्म का  ट्रेलर 6 अप्रैल को जारी किया जा सकता है. फिल्म की स्टार कास्ट अब इसके प्रमोशन में जुट गई है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, जो पुरानी फिल्मों की यादें ताजा कर देंगे. वहीं, वामिका गब्बी और तब्बू भी फिल्म में तड़का लगाती दिखेंगी. बता दें, इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि शोभा कपूर और एकता कपूर इसकी निर्माता हैं. 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'आपका रेट कार्ड बन जाएगा', ऑडिशन के नाम पर बालिका बधू की एक्ट्रेस संग हुई थी बदसलूकी, फिर ऐसे लिया था बदला

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं जितेश शर्मा की पत्नी, जो उन्हें डांटती रहती हैं? मानती है हल्का दिमाग वाला

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा का मयंती लैंगर के साथ एक इंटरव्यू सुर्खियों में है. इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पत्नी उन्हें दिमाग से हल्का मानती हैं. जानिए कौन हैं जितेश की पत्नी और वो क्या काम करती हैं? Fri, 03 Apr 2026 15:41:42 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: इजरायल को ईरान ने बनाया कब्रिस्तान! | Trump | Netanyahu | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:08:17+00:00

Iran ने America का फाइटर प्लेन गिराया! Major Gaurav Arya ने बताई Iran की रणनीति | Command Centre #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:12:46+00:00

Hamuman Jayanti पर मुस्लिम युवक ने की पूजा #viralnews #hanumanjayanti #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:15:08+00:00

Malda Violence शिकंजे में मास्टरमाइंड, मालदा हिंसा के खोलेगा राज़ ! | Bengal Election | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:13:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers