Responsive Scrollable Menu

फोन की बैटरी खत्म हो रही और चार्जर नहीं है? इन तरीकों से बन जाएगा काम

अगर फोन की बैटरी खत्म हो जाए और चार्जर न मिले तो घबराने की जरूरत नहीं. रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, टीवी या लैपटॉप के USB पोर्ट, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और कार के USB पोर्ट से आप फोन को चार्ज कर सकते हैं. ये तरीके इमरजेंसी में बेहद मददगार साबित होते हैं

The post फोन की बैटरी खत्म हो रही और चार्जर नहीं है? इन तरीकों से बन जाएगा काम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

अमेरिकी हमलों से कमांड ढांचे में संकट, मुश्किल में ईरानी सेना: पीट हेगसेथ

वॉशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि ईरान के खिलाफ उसका चल रहा सैन्य अभियान देश की सशस्त्र सेनाओं को कमजोर कर रहा है। ईरानी सेना का मनोबल गिर रहा है, सैनिक भाग रहे हैं और अहम कर्मियों की कमी हो रही है।

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी हमले ईरानी सेना के आपसी तालमेल और कमांड ढांचों पर लगातार असर डाल रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में हेगसेथ ने कहा, खुफिया जानकारी साफ है... हमले ईरानी सेना के मनोबल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे बड़े पैमाने पर सैनिक भाग रहे हैं, अहम कर्मियों की कमी हो रही है और वरिष्ठ नेताओं में निराशा फैल रही है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेनाओं ने अहम कमांड बंकरों को तबाह कर दिया है, जिससे ईरानी नेताओं को मुश्किल हालात में काम करना पड़ रहा है। हाल ही में उनका एक और कमांड बंकर तबाह कर दिया गया। उनके पास अब न पानी है न बिजली न ऑक्सीजन न ही कमांड और कंट्रोल।

ऑपरेशनल स्तर पर पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी सेनाओं ने पिछले महीने 11,000 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें मिसाइल सिस्टम, नौसैनिक संपत्तियां और रक्षा बुनियादी ढांचे पर खास ध्यान दिया गया है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने कहा कि इस अभियान का मकसद ईरान की अपनी सीमाओं से बाहर ताकत दिखाने की क्षमता को धीरे-धीरे कम करना है।

उन्होंने कहा, हम अहम मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों, पुर्ज़ों के भंडारण स्थलों और रिसर्च सुविधाओं के खिलाफ सटीक हमले जारी रखे हुए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि लगातार हमलों और सप्लाई चेन पर दबाव के मेल से ईरान की अपनी सैन्य क्षमताओं को फिर से बनाने की ताकत सीमित हो रही है।

पेंटागन ने संकेत दिया कि ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को निशाना बनाने के दूरगामी असर होंगे, जिससे समय के साथ हथियारों के सिस्टम को फिर से बनाने की उसकी क्षमता कम हो जाएगी।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास: अमेलिया केर ने खेली रिकॉर्ड पारी, टूटा भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

NZW vs SAW ODI: महिला वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमेलिया केर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 347 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत का सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह मुकाबला बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जहां मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 346/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 350/8 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी जल्दी ही सूजी बेट्स का विकेट गिर गया था। इसके बाद कप्तान अमेलिया केर ने पारी संभाली और अंत तक डटी रहीं। उन्होंने सिर्फ 139 गेंदों में नाबाद 179 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज

टीम स्कोर टारगेट नतीजा किसके खिलाफ
न्यूजीलैंड 350/8 347 जीत दक्षिण अफ्रीका
भारत 341/5 339 जीत ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 331/7 331 जीत भारत
श्रीलंका 305/4 302 जीत साउथ अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया 289/6 289 जीत न्यूजीलैंड

 

केर को इस दौरान अहम साझेदारियां मिलीं। पहले जॉर्जिया प्लिमर के साथ 52 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम को स्थिरता मिली। इसके बाद इसाबेला गेज ने 48 गेंदों में तेज 68 रन बनाए और केर के साथ मिलकर 120 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 11 रन चाहिए थे। नादिन डी क्लार्क की गेंदबाजी पर केर ने जिम्मेदारी संभाली और तीन चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने बेहद संयम और समझदारी के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों को साथ लेकर यह मुश्किल लक्ष्य हासिल किया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 69 रन की पारी खेली जबकि एनेक बॉश ने 91 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। सुन लुस ने 40 और क्लो ट्रॉयन ने नाबाद 52 रन बनाकर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में ब्री इलिंग ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और दक्षिण अफ्रीका को और बड़े स्कोर से रोका।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में 341 रन का सफल चेज किया था। कुल मिलाकर, यह मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक बन गया, जिसमें अमेलिया केर की पारी हमेशा याद रखी जाएगी।

Wed, 01 Apr 2026 13:25:17 +0530

  Videos
See all

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00

Iran में मस्जिद पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #iranamericawar #iranwar #iranisraelwar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:01+00:00

Metro विस्तार से लेकर बेहतर जीवन स्तर तक,CM Yogi ने गिनाईं Lucknow की पिछले नौ सालों की उपलब्धियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers