Responsive Scrollable Menu

ईरान संकट में पाकिस्तान की बढ़ती भूमिका से भारत चिंतित [Pakistan Gains Bigger Role in Iran Crisis]

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के “हम दलाल देश नहीं हैं” बयान के बीच विश्लेषण बताता है कि ईरान–अमेरिका तनाव में पाकिस्तान की भूमिका बढ़ी है. अमेरिका ने अपना 15‑पॉइंट शांति प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान को भेजा, जिससे पाकिस्तान का कद बढ़ा दिखा. पाकिस्तान को यह स्थान उसकी सीमा, खुफिया पहुंच और अमेरिका के साथ हुए सौदों के कारण मिला. भारत ईरान से देर से जुड़ा और इस पूरे हालात में दर्शक जैसा दिखा. अब भारत के सामने चुनौती है कि वह अपनी आर्थिक ताकत को भू‑राजनीतिक प्रभाव में कैसे बदले. Amid S. Jaishankar’s comment that India is “not a broker country,” analysis suggests Pakistan’s role in the U.S.–Iran crisis has grown. America’s 15‑point peace plan was sent to Iran through Pakistan, elevating its strategic position. Pakistan’s border access, intelligence value, and recent deals with Washington have increased its influence. India appeared slow to engage Iran and is now reassessing how to convert its economic weight into geopolitical leverage.

Continue reading on the app

बेंगलुरु में इंजीनियर कपल ने सुसाइड किया:पति फ्लैट में फंदे से लटका मिला, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के अपार्टमेंट में एक इंजीनियर कपल के सुसाइड का मामला सामने आया है। पहले पति का शव फ्लैट के बंद कमरे में मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी ने सिक्योरिटी और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर पति का शव फंदे से लटका मिला। इसके कुछ ही मिनट बाद पत्नी फ्लैट से बाहर निकलीं और उसी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान तेलंगाना के सिद्दीपेट निवासी भानु चंदर रेड्डी कुंटा (32) और उनकी पत्नी शाजिया (31) के रूप में हुई है। भानु चंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शाजिया IBM में काम करती थीं। रेड्डी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया। साथ ही लिखा कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। कपल शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहे पुलिस के अनुसार, कपल की शादी को लगभग नौ साल हो चुके थे। इससे पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि, दोनों परिवार उनके रिश्ते से अनजान थे। बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पति के स्वास्थ्य समस्याओं ने इस घटना में कोई भूमिका निभाई। इसके अलावा रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। बेंगलुरु के घर में दो महिलाओं के शव मिले, दो घायल इसी बीच, बेंगलुरु के बाहरी इलाके के घर में दो अन्य महिलाओं के गले कटे हुए शव पाए गए। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल अवस्था में थे। पुलिस के अनुसार, घटना बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या की कोशिश लगती है। पुलिस ने बताया कि आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (32) घर में मृत पाई गईं। आशा का बेटा मोहन (27) और 10 साल का पोता मयंक गौड़ा घायल अवस्था में बच गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के टुकड़े किए, धड़ को फ्रिज में रखा; पत्नी मायके गई थी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया। आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, चयनकर्ताओं को दिया दो टूक जवाब

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। शमी ने साफ किया है कि वह कब क्रिकेट छोड़ेंगे और चयन को लेकर उनका क्या सोचना है। Tue, 31 Mar 2026 21:50:15 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 01 April 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi |LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:05:08+00:00

Black and White: ईरान की सैन्य ताकत का प्रदर्शन | US Iran War | Anjana Om Kashyap | Iran Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:04:16+00:00

Raja Raghuvanshi Rebirth News Viral Video :राजा रघुवंशी की तरह दिखता है ये बच्चा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:08:13+00:00

कल से क्या बदलेगा...आपका फायदा क्या है?| 1 April se Kya Kya Badlega | Sumit Awasthi | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:07:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers