Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु में इंजीनियर कपल ने सुसाइड किया:पति फ्लैट में फंदे से लटका मिला, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के अपार्टमेंट में एक इंजीनियर कपल के सुसाइड का मामला सामने आया है। पहले पति का शव फ्लैट के बंद कमरे में मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी ने सिक्योरिटी और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर पति का शव फंदे से लटका मिला। इसके कुछ ही मिनट बाद पत्नी फ्लैट से बाहर निकलीं और उसी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान तेलंगाना के सिद्दीपेट निवासी भानु चंदर रेड्डी कुंटा (32) और उनकी पत्नी शाजिया (31) के रूप में हुई है। भानु चंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शाजिया IBM में काम करती थीं। रेड्डी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया। साथ ही लिखा कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। कपल शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहे पुलिस के अनुसार, कपल की शादी को लगभग नौ साल हो चुके थे। इससे पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि, दोनों परिवार उनके रिश्ते से अनजान थे। बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पति के स्वास्थ्य समस्याओं ने इस घटना में कोई भूमिका निभाई। इसके अलावा रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। बेंगलुरु के घर में दो महिलाओं के शव मिले, दो घायल इसी बीच, बेंगलुरु के बाहरी इलाके के घर में दो अन्य महिलाओं के गले कटे हुए शव पाए गए। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल अवस्था में थे। पुलिस के अनुसार, घटना बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या की कोशिश लगती है। पुलिस ने बताया कि आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (32) घर में मृत पाई गईं। आशा का बेटा मोहन (27) और 10 साल का पोता मयंक गौड़ा घायल अवस्था में बच गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के टुकड़े किए, धड़ को फ्रिज में रखा; पत्नी मायके गई थी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया। आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

ईरान में कहां फटा बम, कितनी हुई तबाही? ऐप से सब हो रहा ट्रैक, पलक झपकते मिल रहा अपडेट

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान में इंटरनेट लगभग बंद हो गया है. ऐसे में ईरान में बम फटने से लेकर इजरायल अमेरि‍का की म‍िसाइलों के हमले और उसमें हुई तबाही का अपडेट ईरानी लोग टेलीग्राम और महसा अलर्ट ऐप से ले रहे हैं. ईरानी लोग एयरस्ट्राइक, नुकसान और मदद की जानकारी क्राउडसोर्स कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यूटेंट कूपर कोनोली ने लगाई पंजाब किंग्स की नैया पार, गुजरात टाइटंस को रौंद अय्यर की टीम का जीत से आगाज

PBKS vs GT Highlights: डेब्यू आईपीएल मैच में कूपर कोनोली की शानदार अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का विजयी आगाज किया है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रेयर अय्यर की पंजाब किंग्स ने गुजरात को 162 रन पर रोक दिया, जिसके बाद प्रभसिमरन और कोनोली की पारियों के दम पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. Tue, 31 Mar 2026 23:22:25 +0530

  Videos
See all

शौचालय के पास सो रहे थे, टीटी ने की मदद #army #train #railway #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:39:19+00:00

David Dhawan और Varun Dhawan साथ में आए नज़र #daviddhawan #varundhawan #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:36:10+00:00

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को उन्ही का इतिहास पढ़ाया! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:34:51+00:00

Gold-Silver Price: चांदी में 3% की जोरदार छलांग, MCX पर ₹2.36 लाख के करीब, सोना भी ₹1.49 लाख पार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:36:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers