Chaitra Purnima Kab Hai: 1 या 2 अप्रैल, कब है चैत्र पूर्णिमा? नोट कर लें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Chaitra Purnima Kab Hai: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है. साल में 12 पूर्णिमा पड़ती है. हर एक पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी जाती है क्योंकि चैत्र मास की पूर्णिमा हिंदू नववर्ष की प्रथम पूर्णिमा होती है. यही नहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस पावन दिन पर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था. इसलिए चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस साल पूर्णिमा की यह तिथि 1 या 2 अप्रैल दोनों दिन पड़ रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पूर्णिमा का व्रत, पूजा और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा किस दिन मनाई जाएगी. साथ ही जानते हैं पूजा का समय.
कब है चैत्र पूर्णिमा? (Chaitra Purnima Kab Hai)
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा की तिथि 01 अप्रैल यानी बुधवार को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा. इस पूर्णिमा का समापन 02 अप्रैल गुरुवार को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल को मनाई जाएगी और इसी दिन पूर्णिमा की पूजा और स्नान-दान किया जाएगा.
चैत्र पूर्णिमा की पूजा का मुहूर्त (Chaitra Purnima 2026 Puja Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा.
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
चैत्र पूर्णिमा स्नान-दान का मुहूर्त (Chaitra Purnima Snan Daan Muhurat)
चैत्र पूर्णिमा पर स्नान-दान के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 02 अप्रैल 2026 को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा. बेहतर होगा कि इस समय से पहले ही स्नान-दान संबंधी अनुष्ठान संपन्न कर लें.
चैत्र पूर्णिमा की पूजा विधि (Chaitra Purnima Puja Vidhi)
इस दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें. इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं. मंदिर की सफाई कर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति को विराजमान करें. फिर धूप और दीप आदि चीजें अर्पित करें. देसी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें. केले, पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं. कथा का पाठ करें. मंत्रों का जप करें. लोगों में प्रसाद बांटे और गरीब लोगों में अन्न-धन समेत चीजों का दान करें.
यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें बजरंगबली के 108 नामों का जाप, दूर होगा मांगलिक दोष!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
मौत के मुंह से खींच लाई लोहे की रेलिंग, रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ा ट्रक अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और मौत के बिल्कुल करीब पहुंचकर वापस लौट आता है. यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि एक ढलान वाली डबल लेन सड़क पर सामने से एक ट्रक काफी तेज रफ्तार में आ रहा है. टर्निंग पर आते ही अचानक ट्रक का बैलेंस बिगड़ जाता है क्योंकि उसके ब्रेक फेल हो चुके होते हैं.
रेलिंग ने बचा ली दो लोगों की जिंदगी
जैसे ही ट्रक टर्निंग पर मुड़ने की कोशिश करता है, वह सीधा सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराता है. वीडियो के उस मंजर को देखकर एक पल के लिए ऐसा लगता है कि अब ट्रक रेलिंग तोड़कर सीधे गहरी खाई में जा गिरेगा. लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग कुदरत का करिश्मा और बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना मान रहे हैं. सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग इतनी ज्यादा मजबूत थी कि ट्रक के इतनी जोर से टकराने के बाद भी वह नहीं टूटी. बल्कि उस रेलिंग ने ट्रक के भारी दबाव को झेलते हुए उसे वापस सड़क की तरफ ही धकेल दिया.
हादसे के बाद सुरक्षित बाहर निकले ड्राइवर और हेल्पर
जैसे ही रेलिंग के सपोर्ट से ट्रक को सहारा मिला, वह एकदम से सड़क के किनारे पर ही रुक गया. ट्रक के रुकते ही कुछ ही सेकंड के अंदर ट्रक का सहायक यानी हेल्पर और फिर तुरंत ही ड्राइवर घबराहट में बाहर निकलते दिखाई देते हैं. दोनों पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रहे हैं. जिस तरह का यह हादसा था, वह अपने आप में बेहद भयावह था. अगर वह रेलिंग जरा भी कमजोर होती, तो ट्रक सीधे पहाड़ से नीचे खाई में होता और किसी की भी जान बचना नामुमकिन था. लेकिन सही समय पर रेलिंग के सपोर्ट ने एक बड़ा हादसा टाल दिया.
अंबाजी के त्रिशूलिया घाट का बताया जा रहा वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के अंबाजी के पास स्थित त्रिशूलिया घाट की है. यह इलाका अपनी घुमावदार सड़कों और खतरनाक मोड़ों के लिए जाना जाता है. हालांकि, न्यूज नेशन इस वीडियो की सत्यता या स्थान की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है. लेकिन जिस तरह से यह वीडियो सामने आया है, उसने सड़क सुरक्षा और निर्माण की क्वालिटी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं.
गुजरात अंबाजी के पास त्रिशूलिया घाट पर एक ट्रक की ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई,
— Dixit Soni (@DixitGujarat) March 31, 2026
क्रैश बैरियर रेलिंग की मजबूती के कारण ट्रक खाई में गिरने से बच गया और ड्राइवर सुरक्षित रहा।..#CCTV #viralvídeo #AccidentNews pic.twitter.com/1GXobL8MSS
कॉन्ट्रैक्टर की ईमानदारी और काम की हो रही तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का सारा ध्यान उस कॉन्ट्रैक्टर पर चला गया है, जिसने इस सड़क और रेलिंग का निर्माण किया है. आमतौर पर सरकारी कामों में भ्रष्टाचार और खराब क्वालिटी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन यहां मामला एकदम उल्टा है. लोग कह रहे हैं कि अगर हर कॉन्ट्रैक्टर इसी तरह ईमानदारी से मजबूत रेलिंग बनाए, तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हर कोई उस शख्स की तारीफ कर रहा है जिसने क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया, जिसके कारण आज दो लोगों की जान बच गई.
ये भी पढ़ें- नेपाल बस हादसे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)








