Responsive Scrollable Menu

'पूरी दुनिया को पावर देंगे साणंद में बनने वाले मॉड्यूल', सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्धाटन किया. जो देश का दूसरा  सेमीकंडक्टर प्लांट हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले महीने के अंतिम दिन भी मैं साणंद में था और इस महीने के अंतिम दिन में भी मैं साणंद में हूं. 28 फरवरी को माक्रोन के प्लांट में प्रोडक्शन की शुरुआत हुई थी और आज 31 मार्च को केन्स के सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये मात्र संयोग नहीं है ये इस बात का प्रमाण है कि भारत का सेमीकंडक्टर ईको सिस्टम किस स्पीड से विकसित हो रहा है.

ग्लोबल सप्लाई चैन का मजबूत हिस्सा बनी केन्स- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, आज सुबह मैं एक डिवाइन वाले कार्यक्रम में था और अभी में डिजिटल वाले कार्यक्रम में हूं. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि भारत की कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप बनाने में रुचि दिखाई और नतीजा आज सबसे सामने है. हमारे भारत की अपनी कंपनी केन्स अब ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन का एक मजबूत हिस्सा बन गई है. पीएम मोदी ने कहा कि ये बहुत शानदार शुरुआत है. ये गर्व का पल है. आने वाले दिनों में भारत की बहुत सारी कंपनियां ग्लोबल गठबंधन के माध्यम से दुनिया को एक रिलियंट सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन देने जा रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि, आज का दिन मैक इन इंडिया, मैक फॉर द वर्ल्ड इस मंत्र को सही मायनों में चरितार्थ करता है. इस प्लांट में प्रोडक्शन शुरू होने से ग्लोबल मार्केट में एक भरोसेमंड सेमीकंडक्टर सप्लाई के रूप में अपना रोल और सशक्त कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज सारण और सिलीकॉन वैली के बीच एक ब्रिज सा बन गया है. कैलिफोर्निया की कंपनी के लिए सारण का ये प्लांट इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल दे रहा है. पीएम ने कहा कि यहां बनने वाले प्रोडक्टर का एक हिस्सा पहले ही बुक हो चुका है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सारण में बनने वाले मॉड्यूल अमेरिका की कंपनियों तक पहुंचेंगे और वहां से पूरी दुनिया को पावर देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड की सफलता की गूंज दुनिया के कौने-कौने में पहुंचेगी.

Continue reading on the app

'वैभव सूर्यवंशी तो बच्चा है, वो अभी बड़ा नहीं हुआ है...', रविचंद्रन अश्विन ने दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

Ravichandran Ashwin On Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुवाहाटी की मुश्किल पिच पर राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जब 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा, तो उनके सीनियर इंडिया डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. मोहम्मद कैफ और माइकल वॉन जैसे बड़े खिलाड़ियों का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के खत्म होने के बाद यह युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए तैयार है. हालांकि, पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की इस विषय पर अलग राय है. उनका मानना है कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए और उन्होंने वैभव को बच्चा बताया है.

अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को बताया बच्चा

सोमवार को वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में CSK के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई. इसके बाद एक ओर जहां क्रिकेट गलियारों में वैभव को टीम इंडिया में एंट्री दिलाने की चर्चा शुरू हो गई है. तो वहीं दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि सूर्यवंशी के डेब्यू में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनके पास अभी भी क्रिकेट के 2 दशकों से अधिक का करियर बाकी है.

अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा, "उसे ऐसा कोई टारगेट मत दो. वह अभी पूरी तरह से बड़ा भी नहीं हुआ है, वह तो अभी बच्चा है. अगर MS धोनी 45 [44] साल की उम्र तक खेल रहे हैं और अगर सूर्यवंशी 40 साल की उम्र तक भी खेलता है, तो उसके पास क्रिकेट में अभी भी ढाई दशक बाकी हैं."

वैभव सूर्यवंशी को अकेले छोड़ने की दी सलाह

वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब वह ऐसा कमाल करते हैं कि क्रिकेट के गलियारों में उन्हीं की चर्चा होती है. ऐसा ही उन्होंने सीएसके के साथ खेले गए मैच में भी किया. मगर, अब अश्विन का कहना है कि वैभव को अकेला छोड़ देना चाहिए.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा, "उसे अकेला छोड़ दो, जब सही समय आएगा तो वह खुद ही आ जाएगा. वह इतना बेहतरीन खिलाड़ी है कि भारत के लिए खेले बिना नहीं रहेगा. वह आखिरकार खेलेगा ही. वह कब खेलेगा? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. हम हमेशा इतनी जल्दबाज़ी में क्यों रहते हैं?"

Vaibhav Suryavanshi ने की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 में CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले में Vaibhav Suryavanshi ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने सीएसके के दिए 128 रनों को चेज करते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. हालांकि, वह फिफ्टी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा. इसी के साथ वैभव आईपीएल इतिहास में फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए.

ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को फटाफट टीम इंडिया में शामिल करें...', माइकल वॉन के साथ इस भारतीय दिग्गज ने BCCI से की मांग

यहां देखें पूरा वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

MPL में 244 खिलाड़ियों का ऑक्शन, महाआर्यमन सिंधिया बोले- क्रिकेटिंग टैलेंट को ढूंढने का यह सबसे बड़ा प्लेटफार्म

मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (MPL) के तीसरे सीजन की नीलामी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इंदौर में हुई इस नीलामी में आशुतोष शर्मा ₹15 लाख में मालवा स्टेलियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. अक्षत रघुवंशी और अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोलियां लगीं. Tue, 31 Mar 2026 22:56:58 +0530

  Videos
See all

#shorts : बंगाल में मीर जाफर के वंशजों का 'सफाया' | Mir Jafar | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:00:34+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बम और मिसाइल से तबाह मुस्लिम देश अब Iran War का पैसा भी भरेंगे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:02:25+00:00

India Bans Chinese CCTV : भारत ने चीनी CCTV पर लगाया बैन | China | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:50:00+00:00

Taal Thok Ke: इजरायली एक्सपर्ट ने क्या दावा किया? I US-Iran War। World News। Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:55:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers