Responsive Scrollable Menu

'वैभव सूर्यवंशी तो बच्चा है, वो अभी बड़ा नहीं हुआ है...', रविचंद्रन अश्विन ने दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

Ravichandran Ashwin On Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुवाहाटी की मुश्किल पिच पर राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जब 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा, तो उनके सीनियर इंडिया डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. मोहम्मद कैफ और माइकल वॉन जैसे बड़े खिलाड़ियों का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के खत्म होने के बाद यह युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए तैयार है. हालांकि, पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की इस विषय पर अलग राय है. उनका मानना है कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए और उन्होंने वैभव को बच्चा बताया है.

अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को बताया बच्चा

सोमवार को वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में CSK के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई. इसके बाद एक ओर जहां क्रिकेट गलियारों में वैभव को टीम इंडिया में एंट्री दिलाने की चर्चा शुरू हो गई है. तो वहीं दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि सूर्यवंशी के डेब्यू में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनके पास अभी भी क्रिकेट के 2 दशकों से अधिक का करियर बाकी है.

अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा, "उसे ऐसा कोई टारगेट मत दो. वह अभी पूरी तरह से बड़ा भी नहीं हुआ है, वह तो अभी बच्चा है. अगर MS धोनी 45 [44] साल की उम्र तक खेल रहे हैं और अगर सूर्यवंशी 40 साल की उम्र तक भी खेलता है, तो उसके पास क्रिकेट में अभी भी ढाई दशक बाकी हैं."

वैभव सूर्यवंशी को अकेले छोड़ने की दी सलाह

वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब वह ऐसा कमाल करते हैं कि क्रिकेट के गलियारों में उन्हीं की चर्चा होती है. ऐसा ही उन्होंने सीएसके के साथ खेले गए मैच में भी किया. मगर, अब अश्विन का कहना है कि वैभव को अकेला छोड़ देना चाहिए.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा, "उसे अकेला छोड़ दो, जब सही समय आएगा तो वह खुद ही आ जाएगा. वह इतना बेहतरीन खिलाड़ी है कि भारत के लिए खेले बिना नहीं रहेगा. वह आखिरकार खेलेगा ही. वह कब खेलेगा? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. हम हमेशा इतनी जल्दबाज़ी में क्यों रहते हैं?"

Vaibhav Suryavanshi ने की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 में CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले में Vaibhav Suryavanshi ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने सीएसके के दिए 128 रनों को चेज करते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. हालांकि, वह फिफ्टी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा. इसी के साथ वैभव आईपीएल इतिहास में फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए.

ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को फटाफट टीम इंडिया में शामिल करें...', माइकल वॉन के साथ इस भारतीय दिग्गज ने BCCI से की मांग

यहां देखें पूरा वीडियो

Continue reading on the app

ईरान युद्ध से खाड़ी देशों को होगा 200 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान, UN ने दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई का असर अब सिर्फ सैन्य या राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ग्लोबल इकोनॉमी पर भी इसका गहरा असर पड़ने लगा है। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के संघर्ष के चलते खाड़ी देशों को करीब 200 अरब डॉलर तक का आर्थिक नुकसान हो सकता है

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने रोमांचक जीत से किया आगाज, कॉनोली ने गुजरात की उम्मीदों पर फेरा पानी

IPL 2026 4th Match Result: पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरे साल गुजरात टाइटंस को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब ने नए सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की है. Tue, 31 Mar 2026 23:22:31 +0530

  Videos
See all

Black and White शो के आज के Highlights | 31 March 2026 | US Iran Israel War | Israel | Trump | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T20:19:20+00:00

Pakistan Breaking News: Masood Azhar का भाई 'जहन्नुम पार्सल'...जैश के कैंप में घुसा 'धुरंधर'? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T20:25:01+00:00

Iran Israel America War Update : 2 बजते ही केमिकल जंग शुरू? अब दुनिया देखेगी इजरायल की बर्बादी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T20:30:00+00:00

Israel's 'Gaza model' for Lebanon | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T20:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers