क्या होता है 'हिप डिस्प्लेसिया'? बच्चों में इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और इलाज
Developmental Dysplasia of the Hip Symptoms: बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan ने हाल ही में अपनी बेटी की सेहत को लेकर एक अहम जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को छोटी उम्र में डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नाम की समस्या हुई थी. इस बीमारी में जोड़ सही से विकसित नहीं होता. अगर बच्चे के पैरों की लंबाई अलग दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें. चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं क्या है डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप, इसके लक्षण और कारण के बारे में.
क्या है डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH)?
डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चे का हिप जॉइंट सही तरीके से विकसित नहीं होता. सामान्य रूप से हिप एक बॉल और सॉकेट की तरह काम करता है. लेकिन DDH में सॉकेट उथला रह जाता है. इससे जॉइंट ढीला हो जाता है और कभी-कभी अपनी जगह से खिसक भी सकता है.
समय पर पहचान क्यों जरूरी है?
एक्सपर्ट कहते हैं कि इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती समय में इसके लक्षण साफ नहीं दिखते. अगर इसे समय पर नहीं पहचाना जाए, तो बच्चे को चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है. आगे चलकर जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्या भी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि शुरुआती स्टेज में इसका इलाज आसान होता है और बच्चा पूरी तरह ठीक हो सकता है.
DDH के मुख्य लक्षण
शुरुआत में लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए माता-पिता को सतर्क रहना चाहिए.
दोनों पैरों की लंबाई अलग दिखना
एक पैर का कम मूव करना
हिप जॉइंट का ढीलापन महसूस होना
बच्चा चलना शुरू करे तो लंगड़ाना
चलने का तरीका असमान होना
अक्सर ये संकेत तब दिखते हैं जब बच्चा खड़ा होना या चलना शुरू करता है.
एक्सपर्ट से जानें DDH के कारण
फैमिली हिस्ट्री: परिवार में पहले किसी को हिप की समस्या होना
गर्भ में स्थिति: बच्चे को गर्भ में कम जगह मिलना
जन्म के बाद विकास में समस्या
जन्मजात कारण: कई मामलों में यह समस्या जन्म से ही होती है
इलाज कैसे किया जाता है?
DDH का इलाज बच्चे की उम्र और समस्या की गंभीरता पर निर्भर करता है. छोटे बच्चों में डॉक्टर हर्नेस (Harness) लगाते हैं, जिससे हिप सही स्थिति में रहता है. कुछ मामलों में स्पाइका कास्ट लगाया जाता है. गंभीर स्थिति में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. अधिकतर मामलों में अगर जल्दी इलाज शुरू हो जाए तो सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती.
बच्चे की देखभाल कैसे करें?
बच्चे की चाल और हरकतों पर ध्यान दें
नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराएं
कोई भी असामान्यता दिखे तो नजरअंदाज न करें
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट
बच्चों की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सही खानपान
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की हड्डियां मजबूत रहे तो इसके लिए सबसे जरूरी है अच्छा खानपान. आप अपने बच्चे की डाइट में दूध और दही, पनीर, अंडे, हरी सब्जियां, कैल्शियम युक्त आहार और विटामिन D से भरपूर चीजें शामिल करें. साथ ही डॉक्टर की सलाह से हल्की एक्सरसाइज और सही पोजिशन में बैठना-सोना भी मददगार होता है.
यह भी पढ़ें: World Idli Day 2026: रवा इडली से लेकर ओट्स इडली तक, घर पर बनाई जा सकती हैं ये 5 तरह की इडली, जानिए रेसिपी
मध्य पूर्व में तनाव का असर! अमेरिका और यूएई में 72 प्रतिशत तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। इससे अमेरिका से लेकर खाड़ी देश यूएई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
अमेरिका में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतें बढ़कर 4 डॉलर (भारतीय रुपए में करीब 380 रुपए) प्रति गैलन (1 गैलन =3.8 लीटर) से अधिक हो गई हैं यह बीते तीन वर्षों में पहला मौका है, जब गैसोलीन के दाम इस स्तर के पार निकल गए हैं।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में गैसोलीन की औसत कीमत बढ़कर 4.018 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद से गैसोलीन की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है।
अमेरिका में डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है और दाम 5 डॉलर प्रति गैलन ( करीब 475 रुपए प्रति गैलन) के पार निकल गया है। मध्य पूर्व में तनाव शुरू होने के बाद से कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।
खाड़ी के देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की फ्यूल प्राइस कमेटी ने कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू होगी।
नई कीमतों के मुताबिक, सुपर 98 पेट्रोल की कीमत लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 3.39 दिरहम प्रति लीटर (भारतीय रुपए में करीब 87 रुपए प्रति लीटर) हो गई है, जो कि पहले 2.59 दिरहम प्रति लीटर थी।
स्पेशल 95 पेट्रोल का दाम लगभग 32 प्रतिशत बढ़कर 3.28 दिरहम प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 2.48 दिरहम प्रति लीटर था।
यूएई में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है और यह 72 प्रतिशत बढ़कर 4.69 दिरहम प्रति लीटर (करीब 120 रुपए प्रति लीटर) पर पहुंच गई हैं, जो कि पहले 2.72 दिरहम प्रति लीटर पर थी।
अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम एक महीने में 48 प्रतिशत बढ़ा है और फिलहाल 107.28 डॉलर प्रति बैरल पर है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)






