Responsive Scrollable Menu

MP का मिनी IPL शुरू! आज खिलाड़ियों की नीलामी, इन स्टार्स पर लगेगी सबसे बड़ी बोली

इंदौर आज क्रिकेट के रोमांच से भरने वाला है। यहां होने जा रही है मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) की नीलामी, जिसे लोग अब “MP का मिनी IPL” भी कहने लगे हैं। जैसे ही IPL में खिलाड़ियों की नीलामी होती है, उसी तरह अब मध्यप्रदेश में भी क्रिकेट का यह बड़ा मंच तैयार हो चुका है, …

Continue reading on the app

चेस कैंडिडेट्स में प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला:विमेंस में दिव्या ने वैशाली से बराबरी की; दूसरे राउंड के सभी मुकाबले ड्रॉ रहे

साइप्रस के पाफोस में चल रहे FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने दूसरे राउंड में चीन के वेई यी के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे राउंड में सभी मुकाबले ड्रॉ रहे। विमेंस में दिव्या देशमुख ने वैशाली रमेशबाबू से ड्रॉ खेला। दो राउंड के बाद फैबियानो कारुआना, आर प्रज्ञानानंदा और जावोखिर सिंदारोव 1.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। काले मोहरों से दबाव बनाया, लेकिन मैच ड्रॉ रहा पहले राउंड में जीत के बाद प्रज्ञानानंदा ने दूसरे दिन भी अच्छा खेल दिखाया और काले मोहरों से वेई यी पर दबाव बनाया। हालांकि वेई यी ने अंत में शानदार वापसी कर मुकाबला बराबरी पर खत्म किया। प्रज्ञानानंदा के पास अतिरिक्त प्यादा था, लेकिन सफेद मोहरों की मजबूत स्थिति के कारण 46 चाल में ड्रॉ हुआ। अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे दूसरे राउंड में अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे। अनीश गिरि और फैबियानो कारुआना, जावोखिर सिंदारोव और मैथियास ब्लूबाउम के बीच भी मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और आंद्रेई एसिपेंको का मैच भी ड्रॉ रहा। जिनेर झू और कतेरीना लाग्नो का मुकाबला भी ड्रॉ रहा, जहां समय दबाव के बावजूद लाग्नो ने बराबरी हासिल की। बिबिसारा असाउबायेवा-अलेक्जेंड्रा गोन्याचकिना और झोंगयी तान-अन्ना मुझीचुक के मुकाबले भी ड्रॉ रहे। महिला वर्ग में दिव्या से बड़ा मौका चूका महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन वह वैशाली के खिलाफ जीत की स्थिति को भुना नहीं सकीं। समय दबाव में हुई गलती का फायदा उठाकर वैशाली ने वापसी की और मैच ड्रॉ करा लिया। टूर्नामेंट का महत्व कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन वर्ग का विजेता भारत के डी गुकेश से, जबकि महिला वर्ग की विजेता चीन की जू वेनजुन से मुकाबला करेगा। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, अजीत अगरकर को दिया ये स्पेशल मैसेज

टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान खेला था। अब तक शमी भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने वाले मोहम्मद शमी टीम इंडिया में अपनी जगह गंवा चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान खेला था। वहीं, आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी 2025 को खेला था। टेस्ट में खेले हुए तो उन्हें 3 साल बीत चुके हैं। 

दरअसल, द शुभांकर मिश्रा शो में शमी ने अचानक रिटायरमेंट लेने की चल रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने अपने संन्यास पर कहा कि, जब मैं थक जाऊंगा, मैं उस दिन खेल छोड़ दूंगा। लेकिन अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसी सोच आपको पीछे खींचती है। अगर ये विचार आपके मन में आता है तो इसका मतलब है कि आप बोर हो गए हैं और मैंने ये पहले भी कहा है जिस दिन मैं सुबह उठूंगा और ये तय करूंगा कि मैं बोर हो गया हूं, उसी दिन मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। तो हां, जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाउंगी, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। 

शमी ने आगे कहा कि, उनका फोकस है कि वह अपने परफॉर्मेंस पर कैसे ध्यान दे सकते हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है, जो कि पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। स्टार पेसर ने कहा कि, बतौर गेंदबाज मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा। मैं अपनी सभी जिम्मेदारी निभाउंगा और अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। बाकी, मैं अपनी किस्मत तो नहीं बदल सकता। मैं सिर्फ अपने रवैये और पक्के इरादे से ही अपना योगदान दे सकता हूं। 
Tue, 31 Mar 2026 18:16:44 +0530

  Videos
See all

Mumbai LPG Crisis: गैस किल्लत पर सरकार से क्या बोला शख्स ? | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:45:00+00:00

Iran America War : ईरान के अंडरग्राउंड अड्डों पर अमेरिका का हमला | Trump | Bubiyan Island #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:45:15+00:00

हिंदू की गाड़ी में आग लगाओ..ईनाम पाओ! | Bijnor | Muslim Violence | UP Police | Hindu | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:44:24+00:00

Iran के मिसाइल जखीरे पर बड़ा हमला #iranisraelwar #virslshorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers