Responsive Scrollable Menu

रामायण के टीजर की झलक देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट, रणबीर बोले- वो मर्यादा पुरुषोत्तम…

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर को भगवान राम की भूमिका निभाते हुए देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग हैं। निर्माता यह बता चुके हैं कि 2 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन वह दर्शकों के सामने फिल्म की झलक पेश करने वाले हैं। हालांकि …

Continue reading on the app

UNCOVERED With Manoj Gairola: क्या अमेरिकी मरीन्स सैनिकों के लिए कब्रगाह बनेगा ईरान का खार्ग आईलैंड? जानें दोनों देशों की कैसी है तैयारी

UNCOVERED With Manoj Gairola: ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच युद्ध जारी है. आज युद्ध का 31वां दिन है. ईरान भी इस्राइल और अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है. युद्ध की आग अब खाड़ी के अधिकांश देशों तक पहुंच गई है. इसी युद्ध पर न्यूज नेशन आपके लिए लाया है खास शो- UNCOVERED With Manoj Gairola.

UNCOVERED With Manoj Gairola के नए एपिसोड में न्यूज नेशन के एडिटर-इन-चीफ, मनोज गैरोला ने सवाल करते हुए कहा कि क्या अमेरिकी सेना ईरान के खार्ग आइलैंड पर कब्जा कर पाएगी? या फिर ईरान का ये द्वीप अमेरिकी फौजियों की कब्रगाह बन जाएगा? विषय पर बात की. दरअसल, ईरान से युद्ध शुरू होने के एक महीने बाद तक अमेरिका के हवाई हमले ईरान को झुका नहीं पाएं हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे हताश हैं. वे अब जमीनी कार्रवाई के लिए मरीन कमांडोज की तैनाती कर रहे हैं.

'मरीन कमांडोज' घातक हथियारों से लैस अमेरिकी सेना के वो फौजी होते हैं जो...जमीन, आसमान और समुद्र, तीनों जगहों पर खतरनाक ऑपरेशंस को अंजाम दे सकते हैं. अमेरिका ने इस इलाके में कुल 10 हजार फौजियों की संख्या बढ़ाई है, जिनमें 4000 से ज्यादा ऐसे ही कमांडोज हैं. जाहिर है अमेरिका की ये तैयारी ईरान पर पूर्ण हमला करने के बजाय, किसी खास जगह को कब्जाने की है और वो जगह 'खर्ग आइलैंड' हो सकती है.

ये भी पढ़ें- UNCOVERED With Manoj Gairola: कैसे ईरान के सामने उखड़ रहे हैं अमेरिका के पैर? वर्क फ्रॉम होम की तरह युद्ध लड़ रहे सैनिक

ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वो खर्ग आइलैंड पर बहुत जल्द कब्जा कर लेंगे...खार्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में मौजूद ईरान का वो द्वीप है, जहां से उसका 90 प्रतिशत तेल एक्सपोर्ट होता है. सवाल ये है कि क्या ट्रंप के लिए खार्ग आइलैंड पर कब्जा करना इतना आसान है? वह भी तब जब ईरान को इस जमीनी हमले का पूरा अंदेशा है. और वह दशकों से इस तरह के हमलों से निपटने की तैयारी में जुटा था.

ईरान की तैयारी कितनी मजबूत है इसका ट्रेलर तो इस युद्ध में पिछले एक महीने से दिख ही रहा है. जहां ईरान की मिसाइल्स और ड्रोन्स ने मिडिल ईस्ट के फौजी अड्डों से अमेरिकी सैनिकों को खदेड़ दिया है, जिसकी विस्तार से चर्चा हमने अनकवर्ड के अपने पिछले एपिसोड में की. अब अमेरिका के जमीनी हमलों की चर्चाओं के बीच ईरान ने भी चेतावनी दे दी है कि ईरान की धरती अमेरिकी फौजियों के लिए कब्रगाह बन जाएगी.

ये भी पढ़ें-UNCOVERED With Manoj Gairola: क्या इजरायल को मझधार में छोड़ देंगे ट्रंप? ईरान युद्ध के दलदल में फंसा अमेरिका खोज रहा रास्ता

अमेरिका-ईरान के लिए क्यों खास है खार्ग द्वीप

आखिर ईरान को खुद पर इतना भरोसा क्यों है? इस बारे में एडिटर-इन-चीफ का कहना है कि हमें दो चीजों को समझना होगा- पहला इस इलाके का भूगोल और दूसरा ईरान की तैयारी. ट्रंप जिस खर्ग आइलैंड पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं, वो एक 8km लंबा द्वीप है. ईरान में कहीं भी तेल निकले, वो पाइपलाइन से यहीं आता है और स्टोर होता है. इसके बाद तेल यहां से एक्सपोर्ट किया जाता है. ऐसा इसलिए कि यहां समुद्र में पानी गहरा है और जहाज यहां आकर कच्चे तेल के टैंकर लोड कर सकते हैं. पूरे ईरान की अर्थव्यवस्था इसी आइलैंड पर टिकी हुई है, इसीलिए ये द्वीप ट्रंप के निशाने पर है. 

खार्ग द्वीप बचाने के लिए ईरान ने की पूरी तैयारी

खार्ग द्वीप को बचाने के लिए ईरान ने भी खूब तैयारियां कर रखी हैं. अमेरिका के इंटेलीजेंस एजेंसीज का कहना है कि ईरान ने आइलैंड के पूरे तट पर माइन्स बिछाई हुई हैं. ये माइन्स दो तरह की हैं, एक एंटी पर्सनल और दूसरी एंटी आर्मर. यहां की जमीन पर एक सिंगल फौजी से लेकर, एक टैंक तक भी बिना माइन्स की जद में आए आगे नहीं बढ़ सकते. 

एडिटर-इन-चीफ ने बताया कि अगर हवाई मार्ग से अमेरिका अपने कमांडोज यहां उतारता है तो उनके एयरक्राफ्ट्स या हेलीकॉप्टर्स को गिराने की ईरान ने पूरी तैयारी कर ली है. ईरान ने खार्ग में कंधे से फायर करने वाली एयर डिफेंस मिसाइलों की तैनाती भी शुरू कर दी है, जिसके निशाना में अमेरिका के विमान और जेट्स आ सकते हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आईपीएल के बीच हुआ विवाद, क्रिकेटर ने अपने बोर्ड पर ही ठोक दिया केस

आईपीएल 2026 के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तुषारा को आईपीएल खेलने के लिए जरूरी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट बोर्ड की तरफ से नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने यह कानूनी कदम उठाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने तुषारा को फिटनेस मानकों पर खरा न उतरने की वजह से एनओसी देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, तुषारा का कहना है कि उनकी फिटनेस हमेशा की तरह ही है और इससे पहले इसी स्तर की फिटनेस के साथ उन्हें कभी रोका नहीं गया।

तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट को कोर्ट में घसीटा
तुषारा ने अपनी याचिका में श्रीलंका क्रिकेट के शीर्ष अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया है। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा , सचिव बांदुला दिसानायके, कोषाध्यक्ष और सीईओ एश्ले डिसिल्वा के नाम शामिल हैं।

आईपीएल के लिए नहीं मिला था एनओसी
इस मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तय की गई है। तुषारा ने कोर्ट से मांग की है कि SLC को निर्देश दिया जाए कि उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति दी जाए।

तुषारा का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म
रिपोर्ट के अनुसार, तुषारा का श्रीलंका क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध 31 मार्च को खत्म हो गया था। उन्होंने पहले ही बोर्ड को यह जानकारी दे दी थी कि वह अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाना चाहते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं।

तुषारा का यह भी कहना है कि अगर उन्हें एनओसी नहीं मिलता है, तो इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ करियर के बड़े मौके भी गंवाने पड़ेंगे। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का मौका किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद अहम होता है।

गौरतलब है कि तुषारा को 2025 में आरसीबी ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने उस सीजन में एक मैच खेला था, जिसमें टीम ने खिताब भी जीता था। वहीं, आईपीएल 2026 में आरसीबी ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है और क्या तुषारा को आईपीएल में खेलने का मौका मिल पाता है या नहीं।

Thu, 02 Apr 2026 14:06:42 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मंहगाई का Triple Attack! | #israeliranwar #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:02:12+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: War से Bharat पर महंगाई का बम फटा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:04:17+00:00

Gaurav Bhatia PC LIVE: BJP नेता गौरव भाटिया की Press Conference | GST | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:08:42+00:00

Iran Israel US War: ईरान से आई ये वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी! | School Attack Video Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:05:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers