वैभव सूर्यवंशी नहीं, 24 साल के इस खिलाड़ी ने IPL इतिहास में लगाई है फास्टेस्ट फिफ्टी
Vaibhav Suryavanshi ने सोमवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसके बाद से हर तरफ उन्हीं की चर्चा है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए एक और धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने महज 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह 15 साल की उम्र में इतनी तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज तो बन गए. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल इतिहास में फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है. अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उस बल्लेबाज के बारे में बताने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में लगाई फिफ्टी
1⃣5⃣-ball FIFTY????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
That's the 3⃣rd joint-fastest half-century in #TATAIPL ????????
Vaibhav Sooryavanshi goes back for an entertaining 52(17) ????
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/NOgpUvNiwL
RR VS CSK के बीच खेले गए IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने सीएसके के दिए 128 रनों को चेज करते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. हालांकि, वह फिफ्टी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा. इसी के साथ वैभव आईपीएल इतिहास में फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए.
????????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
Vaibhav Sooryavanshi was in his element tonight ????
Relive his blistering knock ▶️ https://t.co/7kNFM36DV5#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/eGKKxlNdHv
किसके नाम है IPL इतिहास की फास्टेस्ट फिफ्टी?
IPL इतिहास में फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम पर दर्ज है. वैभव ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंदों में फिफ्टी लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं POTM का अवॉर्ड? किसने मारी बाजी
नंबर-2 पर संयुक्त रूप से हैं 3 बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल के बाद दूसरे नंबर पर केएल राहुल पैट कमिंस और रोमानियो शेफर्ट संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. तीनों ही खिलाड़ियों ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाए हैं. केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में, पैट कमिंस ने 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ, रोमानियो शेफर्ट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2025 ये कारनामा किया था.
वैभव सूर्यवंशी सहित 6 बल्लेबाजों ने किया है ऐसा
The leftie connection at the top of the charts! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
Yashasvi Jaiswal ???? Vaibhav Sooryavanshi ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/ULYWW8sClJ
वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इसी के साथ वैभव आईपीएल में 15 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले 6वें खिलाड़ी बन गए. वैभव से पहले 5 खिलाड़ी ये कारनामा कर चुके हैं. इसमें युसुफ पठान ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, सुनील नरेन ने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, निकोलस पूरन ने 2023 में RCB के खिलाफ, जेक फ्रेजर गर्क ने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, तो वहीं 2024 में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें: 'वो मुझसे बात करते रहते हैं...', वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज, बताई अंदर की बात
सीएम योगी ने 28 लाख स्टूडेंट्स को बांटी 3350 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप, शिक्षा क्षेत्र में नई क्रांति लाई
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कक्षा 9 एवं 10 के साथ अन्य ऊंची कक्षाओं में पढ़ने वाले 27,99,982 स्टूडेंट्स के खातों में 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति राशि को भेजा है. डायरेक्ट टू बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि बैंक खातों में जमा की गई. इस मौेके पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के माध्यम से 33,334 लाभार्थियों को करीब 100 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी कर दी गई है.
सपा पर निशाना साधा
इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवाद के नाम पर 'परिवारवादी' गरीबों का हक नहीं देते थे. सपा सरकार में एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं दी जाती थी. समाजवादी इस दौरान बंदरबांट किया करते करते थे.
सरकार ने बनाया रिकॉर्ड
प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही है. नई मिसाल कायम करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 28 लाख स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ पहुंचाया. सोमवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में वंचित एवं कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति के अंतरण कार्यक्रम में यह कार्य अपने आप में एक रिकॉर्ड की तरह है. इसमें 3350 करोड़ रुपये की धनराशि को वंचित और कमजोर वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ने की ताकत प्रदान कर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)


