Alka Yagnik Health Update: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अलका याग्निक; बोली- अभी गाना गाने की स्थिति में नहीं!
Alka Yagnik Health Update: मशहूर सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अभी भी अपनी दुर्लभ बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं और लगातार परेशानी का सामना कर रही हैं।
बीमारी का करियर पर असर
अलका ने बताया कि उनकी इस हेल्थ कंडीशन का असर उनके सिंगिंग करियर पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि म्यूजिक डायरेक्टर्स उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन वह फिलहाल नए गाने या प्रोजेक्ट्स लेने की स्थिति में नहीं हैं।
2024 में हुआ था खुलासा
गौरतलब है कि साल 2024 में अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि वह ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ नाम की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं। यह समस्या एक वायरल संक्रमण के कारण हुई थी, जिससे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई।
यह भी पढ़े - पाकीजा शूटिंग: जब बीहड़ों में रात 2 बजे डाकुओं के बीच फंसीं मीना कुमारी, फिर जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे
आखिरी बार इस फिल्म में किया काम
अलका याग्निक की आवाज आखिरी बार 'Amar Singh Chamkila' के गाने ‘नरम कालजा’ में सुनाई दी थी, जिसे ए. आर. रहमान ने संगीत दिया था।
पद्म भूषण से किया गया सम्मानित
हाल ही में अलका को भारत सरकार की ओर से ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। इस पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल था।
म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी रखी राय
इंटरव्यू में उन्होंने आज के म्यूजिक को लेकर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि आज के गानों में पहले जैसी आत्मा नहीं रही और इंडस्ट्री को फिर से दिल से जुड़े संगीत की जरूरत है।
यह भी पढ़े - रामायण के 'लक्ष्मण' के साथ हुआ अजीब हादसा!: रिश्तेदार बनकर घर में घुस रहा था फैन, फिर... सुनील लहरी का Video Viral
पोषक तत्वों का खजाना.... लौकी के पत्ते हर रोज़ क्यों खाएं? त्वचा, वजन और हृदय के लिए रामबाण, जानिए फायदे
लौकी के पत्ते सिर्फ सब्जी का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना हैं. पाचन, वजन, हड्डियों, त्वचा और हृदय की देखभाल के लिए इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करना फायदेमंद है. आइए जानते है इसके इस्तेमाल का तरीका...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



