Responsive Scrollable Menu

चीन ने अमेरिका और इजरायल से की शांति अपील

बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने अमेरिका-इजरायल से ईरान के खिलाफ जारी आक्रमण को तुरंत रोकने की अपील की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाई बंद कर शांति बनाए रखने का अनुरोध करता है।

इसके साथ ही चीन ने परमाणु संयंत्रों और 133 ऐतिहासिक स्थलों को पहुंचे नुकसान को भी अफसोसनाक बताया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में सरकार का पक्ष रखा।

उन्होंने कहा, दुनिया की सांस्कृतिक धरोहर पूरी इंसानियत के लिए एक बेशकीमती संपत्ति है। चीन को इस बात का बहुत अफसोस है कि संघर्ष के दौरान ईरान की सांस्कृतिक निशानियों और स्मारकों को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं चीन ने परमाणु सुविधाओं पर हमलों का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कदम बेहद खतरनाक हैं।

बीजिंग ने कहा कि वह शांति बहाल करने के लिए अपनी ओर से कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा। निंग ने कहा, चीन अपील करता है कि यूएस-इजरायल तुरंत और पूरी तरह से सैन्य कार्रवाई बंद करें, तुरंत संवाद शुरू करें, और इस संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करें जो हम मानते हैं कि कभी नहीं होना चाहिए था।

ईरान पर यूएस-इजरायल की संयुक्त एयर स्ट्राइक से 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष को 32 दिन हो गए हैं। इस दौरान दोनों ओर से हमले जारी हैं। यूएस-इजरायल की ओर से तेहरान और इस्फाहान पर भारी बमबारी जारी है, तो ईरान अपनी मिसाइलों से इजरायल के शहरों और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी एयर बेस, प्रतिष्ठानों आदि को निशाना बना रहा है। इस भयावह संघर्ष में ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई समेत कई शीर्ष नेता और सैन्य अधिकारी खो दिए हैं।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर जल्द ही कोई डील नहीं हुई तो वे ईरान के मुख्य तेल एक्सपोर्ट हब और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर देंगे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Jharkhand Govt: सरकारी स्कूल के बच्चों को अब स्टेशनरी सामाग्री भी देगी झारखंड सरकार, 22 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों में 23.22 करोड़ रुपये की स्टेशनरी बांटी जाएगी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को राशि आवंटित की है. साथ ही परिषद ने स्कूल किट के तहत उपलब्ध करवाई जाने वाली सामाग्री की दरें तय कर दी है.

अब पांच-पांच सामाग्री दी जाएगी

राज्य सरकार अपने बजट से स्कूल किट योजना के तहत राशि दे रही है. स्टेशनरी के साथ-साथ बच्चों को नोटबुक और स्कूल बैग भी दिए जाते हैं. स्टेशनरी और नोटबुक-बैग के लिए अलग-अलग राशि आवंटित की जाती है. बच्चों को इस योजना के तहत स्कूल किट में पेंसिल, रबर, कटर, पेन और जमेट्री बॉक्स दिए जाते हैं. योजना के तहत बच्चों के पहले जहां तीन-तीन पेंसिल, रबर, कटर और कलम दिया जाता था तो अब यही चीजें पांच-पांच दी जाएंगी. पहली और दूसरी क्लास के बच्चों को जमेट्री बॉक्स नहीं दी जाएगी. 

जानें किस क्लास के लिए कितने रुपये आवंटित 

पहली और दूसरी क्लास के हर एक विद्यार्थियों के लिए 25 रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें पेंसिल, कटर, रबर और कलम शामिल है. दूसरे क्लासेज की बात करें तो कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के लिए पेंसिल, कटर, रबर और कलम के लिए 50 रुपये और जमेट्री के लिए 30 रुपये आवंटिंत किए गए हैं. आसान भाषा में कहें तो कुल 80 रुपये कक्षा तीन से पांचवीं क्लास के लिए बच्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा, कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए कुल 105 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसमें रबर, कटर, पेंसिल, कलम और जमेट्री बॉक्स शामिल है.

स्कूल किट योजना के लिए 136.91 करोड़ रुपये आवंटित

स्कूल किट की खरीदी और वितरण पांच मार्च 2019 को योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी संकल्प के लिए अनुसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल किट योजना के लिए 136.91 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है. इसमें स्कूल बैग, नोटबुक और अन्य स्टेशनरी के लिए राशि निर्धारित की गई है.  

 

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 26 जून को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?

आईपीएल 2026 में अपने पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतक लगाया और अब इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका देने की बात हो रही है. सवाल ये है कि क्या वैभव इसके लिए तैयार हैं? Tue, 31 Mar 2026 16:08:52 +0530

  Videos
See all

RBSE 12th Result 2026: Jodhpur में अनपढ़ बाप की बेटी बनीं Topper| Rajasthan Board| 93%| UPSC | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T10:41:05+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नेतन्याहू ने दिया ट्रंप को झटका ! | Iran Vs America | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T10:37:01+00:00

Breaking News: बिहार में बड़ा हादसा... 8 की मौत से हड़कंप! #nalanda #sheetlamatamandir #stampede #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T10:36:02+00:00

LIVE: विकास के क्षितिज पर उभरता उत्तराखंड | UTTARAKHAND TITANS | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T10:44:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers