Responsive Scrollable Menu

Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में गेट फांदकर घुस रही थी लेडी फैन, दी भद्दी गालियां, देखकर सिंगर बोले 'शेरनी'

Honey Singh Female Fan Viral Video: फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने 'माई स्टोरी- इंडिया चैप्टर' टूर पर हैं. हाल ही में सिंगर ने मुंबई के बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में कॉन्सर्ट किया था, जिसके ढेर सारे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान सिंगर की एक लेडी फैन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कॉन्सर्ट में गेट फांदकर घुसने की कोशिश कर रही है, साथ ही गालियां दे रही है. अब इस पर सिंगर ने रिएक्ट किया है.

गेट फांदकर घुस रही थी लेडी फैन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यो यो हनी सिंह की एक जुनूनी लेडी फैन कॉन्सर्ट में एंट्री लेती दिखीं. लेकिन इस दौरान वो  कॉन्सर्ट में गेट फांदकर घुसने की कोशिश करती नजर आई. पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ये फीमेल फैन कॉन्सर्ट वेन्यू पर थोड़ी देरी से पहुंची और सुरक्षा कारणों की वजह से मेन गेट बंद कर दिया गाय था. ऐसे में जब सुरक्षाकर्मियों ने फैन को अंदर जाने से मना कर दिया, तो वेन्यू के बाहर हंगामा खड़ा हो गया. एंट्री न मिलने से नाराज फीमेल फैन ने हार मानने के बजाय सीधे ऊंची दीवार फांदकर ग्राउंड में घुसने की कोशिश की. इसी दौरान किसी ने फीमेल फैन का वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

सिक्योरिटी गार्ड्स को दी भद्दी गालियां

इतना ही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि जब फीमेल फैन को सिक्योरिटी गार्ड्स  रोकने की कोशिश की, तो स्थिति और भी बिगड़ गई. वहीं, वो फैन गार्ड्स के साथ तीखी बहस करती दिखीं वहीं, उसने भद्दी गालियां भी दी.  गेट पर हुए इस हंगामे ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी हैरान कर दिया. हालांकि, सुरक्षा घेरा काफी सख्त था, लेकिन उस फैन की बेताबी ने इस घटना को इंटरनेट पर सनसनी बना दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. 

ये भी पढ़ें- Ramayana: 'अरबों लोगों के मार्गदर्शक हैं भगवान राम', रणबीर कूपर ने विदेश में समझाया मर्यादा पुरुषोत्तम का मतलब

हनी सिंह ने वीडियो पर दिया रिएक्शन

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस फीमेल फैन की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन हनी सिंह ने इस वीडियो को लेकर  दिलचस्प और पॉजिटिव रिएक्शन दिया है. सिंगर ने अपने ऑफिशिलयल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस वायरल वीडियो को शेयर किया और अपनी उस फैन के साहस और दीवानगी की तारीफ की. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी शेरनी फैन'

Honey Singh Photograph: (yo yo vs.fans)

 

सिंगर संग स्टेज पर थिरकी एक्ट्रेस

वहीं, इस कॉन्सर्ट के कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सौंदर्या का है. वीडियो में हनी सिंह फिल्म हाउसफुल 5 के गाने “लाल परी” गा रहे हैं और एक्ट्रेस इस दौरान परफॉर्म करती दिखाई देती हैं. बता दें, इस गाने के बोल अल्फाज और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसे सिमर कौर और हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है. स्टेज पर हनी सिंह और सौंदर्या की जोड़ी को देखकर कुछ फैंस ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की और कहा कि दोनों ने स्टेज पर आग लगा दी.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 'KGF 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात

Continue reading on the app

हेड-अप डिस्प्ले, डैशकैम, 5-स्टार सेफ्टी; कई शानदार फीचर्स के साथ इस SUV में मिलेंगे 2 नए वैरिएंट

किआ इंडिया का पोर्टफोलियो अब काफी बड़ा हो चुका है। हालांकि, कंपनी ने भारतीय बाजार में सेल्टोस के साथ कदम रखा था। इस SUV को 2019 में लॉन्च किया गया था। सेल्टोस ने लॉन्च के बाद से देश के अंदर कई माइल स्टोन सेट किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

जिम जाने सै बॉडी बनेगी, बॉलिंग नहीं.. मोहसिन खान को मोहम्मद शमी ने दी ये अहम सलाह

लखनऊ सुपर जाएंट्स भले ही अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के हाथों गंवा बैठी हो लेकिन टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था। इसी कड़ी में मोहसिन खान ने इस मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करके सभी को प्रभावित किया। उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी भी उनसे खुश हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनकी एक डाइव के कारण से वह ज्यादा खुश दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि कैसे मोहम्मद शमी ने उनको एक दमदार गेंदबाज बनाने में मदद की। 

मोहसिन खान ने एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स मैच में दिल्ली के नीतीश राणा को आउट किया, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच रहे समीर रिजवी भी उनके खिलाफ रन बनाने में असफल रहे। वे 10 गेंदों में सिर्फ 2 ही रन बना पाए। पहले तीन ओवर में सिर्फ 6 रन उन्होंने खर्च किए जिसमें से 4 और 6 गेंदों में ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए। इस गेंदबाजी के लिए कोई भी कोच खुश होगा, लेकिन बदरुद्दीन को 12वें ओर की पांचवीं गेंद पर मोहसिन ने थर्ड मैन पर दो रन बचाने के लिए जो डाइव लगाई वो पसंद आई। 

बदरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अब डर खत्म हो चुका है। अगर कोई फॉस्ट बॉलर जिसका करियर चोटों से खराब रहा है फील्ड में डाइव लगा रहा है तो इसका मतलब सिर्फ एक ही है। वह बहुत फिट है। वह एक बेहतरीन एथलीट है लेकिन आजकल युवाओं को जिम और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का शौक है। 

कोच ने माना है कि चोट एक तेज गेंदबाज को लगती हैं लेकिन मोहसिन बहुत दुर्भाग्यशाली हैं। अच्छी बात ये है कि मोहम्मद शमी उनके साथ बने रहे। शमी के फार्महाउस पर वे रहते हैं। लॉकडाउन में भी शमी के साथ वे ट्रेनिंग करते थे और आईपीएल 2023 में उन्होंने क्या किया? ये सभी जानते हैं। ये बात बदरुद्दीन ने कही है। कोच ने कहा कि, एक तेज गेंदबाज को ग्राउंड पर ट्रेनिंग करनी चाहिए। अगर आप 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं तो आपको ग्राउंड पर होना चाहिए। जिम से बॉलिंग इम्प्रूव नहीं होती। 
Thu, 02 Apr 2026 17:46:35 +0530

  Videos
See all

Bengal Election 2026 :बंगाल में 2026 चुनाव होगा या President's Rule?| #ytshorts #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:11:27+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या Iran युद्ध के चलते Oil-Gas का संकट खत्म होगा ? Trump War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:15:15+00:00

Mumbai Airport पर नजए आईं RASHMIKA MANDANNA #entertainment #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:13:02+00:00

UP में अपराधों पर सपा नेताओं पर निशाना | Anil Rajbhar | UP Crime | Politics | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers