RBSE arts topper: शिवानी मीणा ने 12वीं में रच दिया इतिहास, हासिल किए 97.40% अंक
RBSE 12th result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही कई प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है शिवानी मीणा का, जिन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.40% अंक हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
शिवानी जयपुर जिले के जमवारामगढ़ स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हुए इतना शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह नहीं रोक सकती।
शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और अनुशासन को दिया। उनका कहना है कि विद्यार्थी चाहे किसी भी स्कूल में पढ़े, अगर वह लगातार मेहनत करे तो अच्छे अंक हासिल कर सकता है।
इस बीच राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परिणाम काफी बेहतर रहा है।
- आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54%
- साइंस का रिजल्ट 96.23%
- कॉमर्स का रिजल्ट 93.64%
- वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 97.20%
इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर जिले से ही 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र अपने परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट ओवरऑल 96.23 रहा है।
बेटियों ने लहराया परचम
राजस्थान बोर्ड 12वीं के जारी हुए परिणामों में इस बार 97.52% कुल छात्र पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,81,299 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणीवार प्रदर्शन की बात करें तो प्रथम श्रेणी में बाजी मारने वालों की संख्या काफी अधिक रही है, जिसमें 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं शामिल हैं। इस साल फिर बेटियों ने लड़कों को पछाडा़, जहां छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा, वहीं छात्राओं ने 98.34% के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।
कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं इस साल 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी लॉगिन डिटेल (रोल नंबर) दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)


