Responsive Scrollable Menu

PCB ने गेंदबाज नसीम शाह पर जुर्माना लगाया:मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कमेंट किया था; बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई मरियम नवाज की आलोचना वाले ट्वीट के बाद हुई, जिसे नसीम के अकाउंट से पोस्ट होने के कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया। PCB ने इसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन माना। क्या था पूरा मामला विवाद की शुरुआत PSL के पहले मैच के बाद हुई। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पहले घोषणा की थी कि ईंधन बचाने और पश्चिमी एशिया संकट के कारण टूर्नामेंट बिना दर्शकों के होगा। लेकिन मैच के दौरान पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज गद्दाफी स्टेडियम पहुंचीं और खिलाड़ियों से मिलीं। नसीम शाह के अकाउंट से PCB के एक पोस्ट को कोट-ट्वीट करते हुए लिखा गया ‘उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह ट्रीट क्यों किया जा रहा है?’ नसीम ने मीडिया टीम की गलती बताई विवादित ट्वीट के कुछ मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया। इसके बाद नसीम ने एक और पोस्ट कर सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। सोमवार को उन्होंने एक नया बयान जारी कर कहा, 'मेरे अकाउंट से पिछला पोस्ट मेरी मैनेजमेंट टीम ने किया था, वह मेरे विचार नहीं हैं। मैं अपने प्लेटफॉर्म की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और सोशल मीडिया मैनेजर को हटा दिया है। मैं इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।' PCB ने मैनेजर को किया ब्लैकलिस्ट PCB की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति ने इस मामले में सुनवाई की। नसीम ने बिना शर्त माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया मैनेजर को बर्खास्त कर दिया। PCB ने न केवल नसीम पर भारी जुर्माना लगाया, बल्कि उनके मैनेजर को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब वह मैनेजर PCB के दायरे में आने वाले किसी भी अन्य खिलाड़ी के साथ काम नहीं कर पाएगा। पहले भी एक्शन हो चुका है PCB इससे पहले भी खिलाड़ियों के राजनीतिक बयान पर सख्त कार्रवाई कर चुका है। पिछले साल आमेर जमाल पर भी एक नारे को लेकर 10 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन नसीम शाह पर लगा जुर्माना उससे करीब 16 गुना ज्यादा है। PSL में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल नसीम शाह इस सीजन PSL ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्हें रावलपिंडी टीम ने करीब 8.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपए में खरीदा था। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पूरी खबर…

Continue reading on the app

पश्चिमी राजस्थान के चर्चित विवाद में नया मोड़, लोक गायक छोटू सिंह रावणा का तीसरा वीडियो वायरल

पश्चिमी राजस्थान के चर्चित विवाद में नया मोड़, लोक गायक छोटू सिंह रावणा का तीसरा वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये.. साल में 2 मुफ्त LPG सिलेंडर, केरल में बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा, जारी किया घोषणापत्र

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में राज्य के समग्र विकास, आर्थिक मजबूती और महिलाओं व गरीब परिवारों के कल्याण के लिए कई बड़े और महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। पार्टी ने ‘विकसित केरलम’ का लक्ष्य रखा है, … Tue, 31 Mar 2026 19:52:01 GMT

  Videos
See all

Atiq Ahmed का क्या Pakistan की ISI से था कनेक्शन? देखिए Manoj Ranjan Tripathi का धमाकेदार Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:35:20+00:00

Halla Bol: Pramit Makode बोले - America का जबरदस्त अपरहैंड, युद्ध का असर NATO पर | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:31:51+00:00

Imran Masood । Imran Masood ने Pakistan को क्यों बता दिया 'धोखेबाज' मुल्क? #imranmasood #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:34:15+00:00

Nalanda Temple Stampede: नालंदा भगदड़ हादसे पर क्या बोलीं मैथिली? #shorts #ytshorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:34:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers