गर्भावस्था में खट्टा डकार और पेट में जलन क्यों बढ़ती है? समझें कारण और बचाव
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। गर्भावस्था के दौरान पेट में ज्यादा एसिड बनने (हाइपरएसिडिटी) की समस्या काफी आम होती है और लगभग हर दूसरी महिला को इसका सामना करना पड़ता है। इसमें पेट या गले में जलन होना, खट्टा डकार आना, मुंह में लंबे समय तक खट्टा स्वाद बने रहना, जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना जैसी दिक्कतें होती हैं। कई बार ऐसा लगता है जैसे सीने में जलन ऊपर की तरफ गले तक आ रही हो।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पेट का एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, पेट पर दबाव भी बढ़ता है, जिससे यह समस्या और ज्यादा महसूस हो सकती है।
ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना। कोशिश करें कि समय पर खाना खाएं और ज्यादा देर तक भूखे न रहें, क्योंकि खाली पेट रहने से एसिडिटी और बढ़ जाती है। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे दलिया, खिचड़ी, उबली सब्जियां आदि लेना बेहतर रहता है। ठंडक देने वाली चीजें जैसे नारियल पानी, छाछ और सादा खाना काफी राहत देते हैं। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। इससे पाचन सही रहता है और एसिडिटी कम होती है। साथ ही, अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद पूरी न होने से भी शरीर की पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
कुछ आदतों से बचना भी उतना ही जरूरी है। जैसे खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें, क्योंकि इससे एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। खाने के बाद थोड़ा टहलना फायदेमंद रहता है। सोते समय बाईं करवट (लेफ्ट साइड) लेटना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे पाचन में मदद मिलती है और एसिडिटी कम होती है। ज्यादा तेल, मसालेदार, खट्टा, नमकीन और पैकेज्ड या प्रिजर्व्ड फूड से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये चीजें एसिडिटी को बढ़ा सकती हैं।
कुछ आसान घरेलू उपाय भी इस समस्या में राहत दे सकते हैं, जैसे लौंग, आंवला और थोड़ा सा चीनी मिलाकर पानी में रात भर भिगो दें और सुबह उसे छानकर थोड़ा-थोड़ा पीएं, इससे पेट की जलन में आराम मिलता है। इसी तरह अजवाइन (या सौंफ जैसे बीज) का पाउडर चीनी के साथ पानी में मिलाकर लेने से भी फायदा हो सकता है।
हालांकि, अगर लक्षण बहुत ज्यादा बढ़ जाएं या कुछ गंभीर संकेत दिखें जैसे पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, भूख लगने पर ज्यादा दर्द होना, खून की उल्टी आना या काले रंग का मल होना, तो इसे हल्के में न लें। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
धुरंधर-2 के मेजर इकबाल अर्जुन रामपाल भावुक हुए:सक्सेस पर टीम को धन्यवाद दिया, कहा- सपने सच होते हैं, रणवीर सिंह को बब्बर शेर बताया
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 ने 11 दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म 1365 करोड़ कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग और इंडियन सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की सफलता से मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल भावुक हो गए और उन्होंने टीम का धन्यवाद किया। अर्जुन रामपाल ने पहली फिल्म मोक्ष से अब तक की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘बचपन में काउबॉय बनने से लेकर धुरंधर तक मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि इस सफर में इतने लोग साथ रहे। मेरे प्यारे फैंस, साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर की इस शानदार टीम का शुक्रिया, आप सब मेरे मजबूत सहारा रहे। और मेरा “बब्बर शेर” रणवीर सिंह, तुम्हारा खास धन्यवाद। लोकेंद्र धर, ज्योति देशपांडे, श्वेता, कास्टिंग टीम, आर. माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, प्रीति शील, स्मृति, आप सभी का आभार। यह लिस्ट और लंबी होगी। मैं बहुत खुश हूं। धैर्य, मेहनत और जुनून के साथ बने रहें, तो सपने सच होते हैं।’ अपनी पोस्ट में अर्जुन रामपाल ने धुरंधर की बिहाइंड द सीन तस्वीरें भी शेयर कीं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और 11 दिनों में 1365 करोड़ कमा चुकी है, जिससे यह बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि आमिर की दंगल और धुरंधर पार्ट-1 अब भी आगे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















