Responsive Scrollable Menu

31 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

31 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज का पंचांग

  • तिथि: चैत्र शुक्ल चतुर्दशी (31 मार्च को पूरे दिन और रात, समापन 1 अप्रैल सुबह 7:07 बजे)
  • वार: मंगलवार
  • नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी (दोपहर 3:21 बजे तक)
  • सूर्योदय: सुबह 6:12 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:38 बजे
  • व्रत-त्योहार: महावीर जयंती

राहुकाल का समय 

  • दिल्ली: 03:32 PM-05:05 PM
  • मुंबई: 03:48 PM-05:20 PM
  • चंडीगढ़: 03:34 PM-05:08 PM
  • लखनऊ: 03:17 PM-04:50 PM
  • भोपाल: 03:30 PM-05:02 PM
  • कोलकाता: 02:46 PM-04:19 PM
  • अहमदाबाद: 03:49 PM-05:31 PM
  • चेन्नई: 03:17 PM-04:48 PM

महावीर जयंती 2026 का महत्व
31 मार्च को महावीर जयंती पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व में कुंडलपुर (वर्तमान बिहार) में एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में राजसी जीवन त्यागकर संन्यास धारण किया और सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह तथा आत्मसंयम का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को शांति, करुणा और सद्भाव की राह दिखाती हैं।

कैसे मनाया जाता है यह दिन?
महावीर जयंती के अवसर पर जैन समुदाय द्वारा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शोभायात्राएं निकाली जाती हैं और उनके उपदेशों का प्रचार किया जाता है।

  • मंदिरों में अभिषेक और पूजन
  • भजन-कीर्तन और प्रवचन
  • जरूरतमंदों को दान
  • अहिंसा और सेवा का संकल्प

31 मार्च 2026 का दिन पंचांग के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर चतुर्दशी तिथि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर महावीर जयंती का पावन पर्व भी इस दिन मनाया जाएगा। यह दिन हमें सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।

Continue reading on the app

बहामास में वैज्ञानिक अध्ययन का चौंकाने वाला खुलासा: शार्क के खून में मिले कोकीन और दवाओं के अंश

बहामास में वैज्ञानिक अध्ययन का चौंकाने वाला खुलासा: शार्क के खून में मिले कोकीन और दवाओं के अंश

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT Live: आज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की टीमों में टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर है. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब की नजरें अपने घर में जीत से सीजन का आगाज करने पर होंगी. वहीं, गुजरात टाइटंस भी कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. Tue, 31 Mar 2026 17:08:27 +0530

  Videos
See all

Parliament: कट्टरपंथ पर ओवैसी का बयान वायरल | Owaisi vs Central Govt 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:45:50+00:00

'नेपाल-बांग्लादेश' वाले बयान पर भड़के ओवैसी! आखिर क्या है पूरा मामला? Owaisi Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:40:26+00:00

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की घोषणा के अंतिम दिन 5 नक्सलियों ने डाले हथियार | #naxal #chhattisgarh #bastar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:44:59+00:00

Kangana Ranaut Lok Sabha Speech Viral: Sonia Gandhi, Rahul Gandhi पर कंगना का विस्फोटक भाषण | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers