Base Variant Benefits: क्या कार का बेस वेरिएंट खरीदना है समझदारी? यहां जानें पूरी डिटेल
Base Variant Benefits: नई कार खरीदते समय शोरूम में अक्सर टॉप-एंड वेरिएंट पर ज्यादा जोर दिया जाता है। सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, अलॉय व्हील्स और प्रीमियम फीचर्स पहली नजर में आकर्षक लगते हैं। लेकिन क्या हर बार टॉप वेरिएंट ही बेहतर विकल्प होता है? कई अनुभवी खरीदार और ऑटो एक्सपर्ट बेस वेरिएंट को ज्यादा समझदारी भरा फैसला मानते हैं। आइए जानते हैं क्यों?
1. कीमत में बड़ी बचत
बेस और टॉप वेरिएंट के बीच 2 से 5 लाख रुपये तक का अंतर हो सकता है। खास बात यह है कि इंजन, गियरबॉक्स, चेसिस और सस्पेंशन आमतौर पर समान होते हैं। यानी परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं। अतिरिक्त पैसा केवल फीचर्स के लिए लिया जाता है। बेस वेरिएंट चुनकर आप बड़ी रकम बचा सकते हैं, जिसे मेंटेनेंस, फ्यूल या निवेश में लगाया जा सकता है।
2. अपनी पसंद से कस्टमाइजेशन
टॉप वेरिएंट में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनकी हर किसी को जरूरत नहीं होती। साथ ही कंपनी द्वारा दिए गए एक्सेसरीज़ अक्सर महंगे होते हैं। बेस वेरिएंट लेने पर आप अपनी पसंद का इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर स्पीकर्स या स्टाइलिश अलॉय व्हील्स आफ्टरमार्केट से कम कीमत में लगवा सकते हैं। इससे कार आपकी जरूरत और स्टाइल के अनुसार तैयार होती है।
3. रीसेल वैल्यू में कम नुकसान
कार बेचते समय बेस और टॉप वेरिएंट की कीमत में ज्यादा फर्क नहीं मिलता। यदि आपने टॉप मॉडल के लिए 3 लाख रुपये अतिरिक्त दिए, तो रीसेल में उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। ऐसे में बेस वेरिएंट खरीदार का नुकसान कम होता है।
4. सेफ्टी और परफॉर्मेंस समान
आजकल ज्यादातर कंपनियां बेस वेरिएंट में भी वही इंजन और जरूरी सेफ्टी फीचर्स जैसे 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और पार्किंग सेंसर्स देती हैं। यानी सुरक्षा और पावर में कोई कमी नहीं।
5. कम मेंटेनेंस खर्च
टॉप वेरिएंट में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स होने से भविष्य में रिपेयरिंग महंगी हो सकती है। बेस वेरिएंट अपेक्षाकृत सरल होता है और उसका मेंटेनेंस खर्च भी कम रहता है।
अगर आप वैल्यू फॉर मनी, कम खर्च और अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइजेशन चाहते हैं, तो बेस वेरिएंट एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।
(मंजू कुमारी)
April 2026 Launch: इन नई कारों पर रहेंगी सबकी नजर, कीमतों से लेकर फीचर्स तक बड़े खुलासे
April 2026 Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अप्रैल 2026 काफी अहम महीना साबित हो सकता है। इस दौरान कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग, कीमतों का खुलासा और कुछ बहुप्रतीक्षित मॉडलों की एंट्री देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इनमें से कई कारें पहले ही शोकेस हो चुकी हैं, लेकिन उनकी कीमत और पूरी डिटेल अब सामने आएगी।
Volkswagen Taigun Facelift
Volkswagen Taigun Facelift को 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस अपडेटेड SUV में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
MG Majestor
MG Majestor को फरवरी 2026 में पेश किया गया था और यह MG Gloster का अपडेटेड वर्जन है। इसका फ्रंट डिजाइन ज्यादा बोल्ड है और इसमें नए अलॉय व्हील्स के साथ फीचर-लोडेड केबिन मिलता है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी।
Mercedes-Benz CLA Electric
Mercedes-Benz CLA Electric इस महीने लॉन्च हो सकती है। यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान CLA 200 और CLA 250+ वेरिएंट में आएगी। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 792 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें 14-इंच टचस्क्रीन, ग्लास रूफ, 101-लीटर फ्रंक और हीटेड व मसाज सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत अप्रैल में घोषित हो सकती है। यह कार 40kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी। बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज 543 किमी तक बताई जा रही है।
Nissan Tekton
Nissan Tekton को अप्रैल में ग्लोबली पेश किया जा सकता है। यह SUV नई Renault Duster पर आधारित है, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह अलग होगा। इसमें कनेक्टेड DRLs, फुल-विथ टेललाइट और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।
देखा जाए तो अप्रैल 2026 ऑटो सेक्टर के लिए नए लॉन्च और अपडेट्स से भरपूर रहने वाला है, जो ग्राहकों को कई नए विकल्प देगा।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















