Responsive Scrollable Menu

नक्सलियों के पास हथियार कहां से आए? अमित शाह ने संसद में बताया

शाह ने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि आप अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीकों से लड़ेंगे या हाथ में हथियार लेकर निर्दोषों को मार डालेंगे। किस थ्यौरी का यहां से समर्थन हो रहा था। अगर आप धमकाना चाहते हैं कि ये होगा तो ये भी हथियार उठाएंगे।’

Continue reading on the app

आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (बैंक) पर वित्तीय विवरणों में प्रकटीकरण संबंधी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए 31.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 47ए(1)(सी) और धारा 46(4)(आई) के प्रावधानों के तहत आरबीआई को प्राप्त शक्तियों के तहत लगाया गया है।

बैंक की वित्तीय स्थिति का 31 मार्च, 2025 तक का आकलन करते हुए आरबीआई द्वारा वैधानिक निरीक्षण और पर्यवेक्षी मूल्यांकन (आईएसई 2025) किया गया।

केंद्रीय बैंक ने कहा,“आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (बैंक) पर वित्तीय विवरणों में प्रकटीकरण संबंधी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए 31.80 लाख रुपओ का जुर्माना लगाया है।”

आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने संबंधी पर्यवेक्षी निष्कर्षों और इस संबंध में संबंधित पत्राचार के आधार पर, बैंक को नोटिस जारी कर यह बताने को कहा गया है कि उक्त आरबीआई निर्देशों का पालन न करने के लिए उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।

आरबीआई ने कहा, “बैंक द्वारा नोटिस के जवाब, अतिरिक्त प्रस्तुतियां और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से दी गई दलीलों पर विचार करने के बाद, आरबीआई ने पाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय विवरणों में कुछ शिकायतों का खुलासा न करने के संबंध में बैंक के खिलाफ लगाया गया आरोप सही पाया गया, जिसके चलते मौद्रिक दंड लगाना उचित है।”

यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर कोई निर्णय देना नहीं है।

केंद्रीय बैंक ने आगे कहा, “इसके अलावा, मौद्रिक दंड लगाना आरबीआई द्वारा बैंक के खिलाफ शुरू की जाने वाली किसी भी अन्य कार्रवाई पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा।”

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जुलाई में जिम्बाब्वे देखेगा टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियंस का जलवा, भारतीय टीम 3 मैचों की खेलेगी सीरीज, हरारे में होगा हल्लाबोल

 भारत जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जाएगा, जो इस साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनकी पहली सीरीज होगी. बीसीसीआई ने बुधवार को बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेज़बान टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी. Wed, 1 Apr 2026 15:13:26 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC-BJP पर क्या बोलीं जनता ? Bengal News Murshidabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:43:12+00:00

Assam Election: केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने प्रचार के दौरान Congress के मन में ज़हर है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:41:04+00:00

#shorts : Asaduddin Owaisi: EC के पास नागरिकता की जाँच करने का कोई अधिकार नहीं है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:00+00:00

Viral Video | नायलॉन फैक्ट्री में लगी भीषण आग | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers