Responsive Scrollable Menu

ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर की चर्चा

बंदर सेरी बेगावान, 30 मार्च (आईएएनएस)। ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त रामू अब्बागानी ने सोमवार को ब्रुनेई के संस्कृति, युवा और खेल मंत्री दातो सेरी सेतिया हाजी नाजमी मोहम्मद के साथ बैठक की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।

ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में जारी एक बयान में कहा गया, “उच्चायुक्त ने दातो सेरी सेतिया हाजी नाज़मी मोहम्मद, संस्कृति, युवा और खेल मंत्री से शिष्टाचार भेंट की, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों को बल मिला।”

27 मार्च को रामू अब्बागानी और उनकी पत्नी ने ब्रुनेई के प्रधानमंत्री कार्यालय में उपमंत्री दातो सेरी पादुका अवांग मोहम्मद रि‍ज़ा की ओर से आयोजित हरि राया चाय समारोह में भाग लिया।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “उच्चायुक्त और उनकी पत्नी ने दातो सेरी पादुका अवांग मोहम्मद रि‍ज़ा, प्रधानमंत्री कार्यालय के उपमंत्री की ओर से आयोजित हरि राया चाय समारोह में भाग लिया। चाय पार्टी की हार्दिक शुभकामनाएं और आतिथ्य के लिए आभार।”

इससे पहले 16 मार्च को रामू अब्बागानी ने ब्रुनेई के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्रालय की स्थायी सचिव (अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग) डॉ. हाजा मे फ़ैज़ा बिंती हाजी अहमद आरिफ़िन से मुलाकात की और आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “उच्चायुक्त ने मंत्रालय की स्थायी सचिव (अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग) डॉ. हाजा मे फ़ैज़ा बिंती हाजी अहमद आरिफ़िन के साथ बैठक की और आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की।”

इससे पहले 4 मार्च को रामू अब्बागानी ने संस्कृति के स्थायी सचिव पीजी हाजी मोहम्मद हसनान पीजी हाजी अली हसन से मुलाकात की, जिसमें सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंध 1984 में स्थापित हुए थे। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध पारंपरिक और सांस्कृतिक जुड़ाव तथा संयुक्त राष्ट्र (यूएन), गुटनिरपेक्ष आंदोलन, राष्ट्रमंडल और आसियान जैसी संस्थाओं में साझा सदस्यता पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2024 में सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रुनेई का दौरा किया। यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ पर हुई थी।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बांग्लादेश में ईंधन संकट गहराया, टैंकर हड़ताल से आठ जिलों में आपूर्ति ठप, परिवहन प्रभावित

ढाका, 30 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बढ़ते ईंधन संकट के बीच परिवहन व्यवस्था बाधित हो गई है, सख्ती से चलाए जा रहे अभियान और आपूर्ति और वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं ने बाजार की स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह संकट उस समय और गहरा गया, जब आठ उत्तरी जिलों में टैंकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण एक प्रमुख डिपो से ईंधन की आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरी ओर प्रशासन ने जमाखोरी, अवैध बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार से शुरू हुई हड़ताल के बाद से दिनाजपुर, ठाकुरगांव, पंचागढ़, रंगपुर, निलफामारी, गाइबांधा, कुरिग्राम और लालमोनिरहाट सहित आठ जिलों में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, रंगपुर डिवीजनल टैंकर वर्कर्स यूनियन ने यह हड़ताल निलफामारी में ईंधन चोरी के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तारी और सजा के विरोध में शुरू की है।

इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र के एक प्रमुख आपूर्ति केंद्र, पार्बतीपुर रेलवे हेड ऑयल डिपो में कामकाज ठप हो गया है और वहां से डीजल, पेट्रोल या ऑक्टेन की निकासी नहीं हो रही है।

यूनियन नेताओं ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर्मचारियों की रिहाई और निलफामारी के नेजरात डिप्टी कलेक्टर (एनडीसी) को हटाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, हड़ताल जारी रहेगी, जिससे यात्री और माल परिवहन पूरी तरह ठप होने का खतरा बढ़ गया है।

पेट्रोल पंप मालिक संघ ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया है, जबकि विवाद सुलझाने के लिए बातचीत जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, राजशाही जिले में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने जमाखोरी और सीमा पार तस्करी रोकने के लिए तेल डिपो और पेट्रोल पंपों की निगरानी बढ़ा दी है। तीन प्लाटून को पद्मा, मेघना और जमुना डिपो पर तैनात किया गया है, जबकि 12 पेट्रोल पंपों और सीमावर्ती चार क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है।

इस बीच, बांग्लादेश सरकार ने अवैध ईंधन जमाखोरी और तस्करी की सूचना देने वालों के लिए अधिकतम एक लाख टका तक का नकद इनाम घोषित किया है।

ऊर्जा और खनिज संसाधन विभाग की इस पहल का उद्देश्य ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में हो रही गड़बड़ियों पर अंकुश लगाना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “कुछ असामाजिक तत्व बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के बीच ईंधन की जमाखोरी और तस्करी कर रहे हैं। जो लोग सही जानकारी देंगे, उन्हें इनाम दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने खोल दिए गेंदबाजों के धागे, तूफानी अर्द्धशतक में चेन्नई धुआं-धुआं, राजस्थान ने 8 विकेट से रौंदा

RR vs CSK: आईपीएल 2026 में तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला गया। राजस्थान ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से चेन्नई को हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी। Mon, 30 Mar 2026 22:38:07 +0530

  Videos
See all

PM Modi On Amit Shah: लोकसभा में अमित शाह के दिए भाषण की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00

"हमने नेहरो का पानी पंजाब के खेतों में" | #DiamondStatesSummitpunjab #bhagwantmaan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:39+00:00

Viral Video | Theater में फाइट क्लब, दर्शक भी रह गए दंग #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:46:03+00:00

Diamond States Summit Punjab : पाकिस्तान के साथ व्यापार पर CM भगवंत मान क्या बोले? | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers