Responsive Scrollable Menu

क्या धुरंधर 2 की वजह से टली अक्षय-सलमान की फिल्में:11 दिनों में फिल्म ने कमाए ₹1,353 करोड़; धुरंधर के सामने रिस्क नहीं लेना चाहते मेकर्स

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹1,353.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हर दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 11 दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिर्फ ₹93.95 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी है। धुरंधर की इस कामयाबी के बीच कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। इनमें अक्षय कुमार की भूत बंगला और सलमान की फिल्म मातृभूमि भी शामिल हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या धुरंधर 2 के इस परफॉर्मेंस के कारण बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसकाई जा रही है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मेकर्स धुरंधर की इस परफॉर्मेंस के सामने अपनी बड़ी फिल्में उतार कर नुकसान का रिस्क नहीं लेना चाहते। अक्षय की 'भूत बंगला' टली, सलमान की फिल्म पर असर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए टालकर 17 अप्रैल कर दिया गया है। अक्षय की फिल्म आगे बढ़ने से सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर भी टल सकती है। बता दें कि फिल्म मातृभूमि की रिलीज 17 अप्रैल को तय की गई थी। गलवान युद्ध पर बन रही सलमान की इस फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। 'भूत बंगला' के शिफ्ट होने से 'मातृभूमि' के पोस्टपोन होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा सलमान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर रिलीज करते हैं और इस ईद पर धुरंधर 2 रिलीज हुई है। राम चरण की 'पेद्दी' अब मई-जून में आएगी RRR फेम राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज एक बार फिर टलने की खबर है। यह एक रूरल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसे पहले 30 अप्रैल को रिलीज होना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और कुछ शूटिंग का हिस्सा अभी बाकी है। वहीं, पिछले दिनों शूटिंग के दौरान राम चरण की आंख के ऊपर हल्की चोट लग गई थी, जिससे काम रुक गया। अब यह फिल्म मई के आखिर या जून 2026 में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पहले ही 19 मार्च से बदलकर 4 जून 2026 कर दी गई है। इन फिल्मों की रिलीज डेट भी बदली सिर्फ बड़े स्टार्स ही नहीं, बल्कि युवा एक्टर्स की फिल्मों पर भी 'धुरंधर' का असर दिख रहा है। प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'LIK' (लव इंश्योरेंस कंपनी) अब 3 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि फिल्म के VFX का काम अभी बचा हुआ है। वहीं, अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'लेनिन' जो 1 मई को आने वाली थी, अब 26 जून को रिलीज होगी। मेकर्स ने यह फैसला 'पेद्दी' के साथ संभावित क्लैश को टालने के लिए लिया है। हालांकि ये माना जा रहा है कि ये फिल्में धुरंधर के साथ रिस्क नहीं लेना चाहतीं।

Continue reading on the app

UP में 28 लाख छात्रों के खाते में सीधे पहुँची ₹3350 करोड़ की स्कॉलरशिप, CM योगी ने किया ट्रांसफर: कहा- सपा ने SC-ST बच्चों की कभी नहीं की मदद

CM योगी ने कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आश्रित परिवारों को हजारों करोड़ रुपए बाँटे।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की पाकिस्तान में गजब दीवानगी, पूर्व क्रिकेटर ने जताया इस बात का डर

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने उन्हें लेकर एक गजब भविष्यवाणी की है. Wed, 01 Apr 2026 18:44:58 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Munir एंड कंपनी ने बनाया वो कानून कि पब्लिक कांप उठी! Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:07:01+00:00

IPL 2026 LSG vs DC Preview: ऋषभ पंत का बल्ला या अक्षर पटेल की फिरकी का जादू | N18P | Playing11 |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:15:11+00:00

Rashtravad: Bengal चुनाव से पहले TMC और Owaisi के प्रवक्ता के बीच तीखी बहस ! | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:10:39+00:00

Iran Israel America War: जी.डी. बख्शी ने जंग खत्म करने पर कही बड़ी बात! | Trump | IRGC | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers