Responsive Scrollable Menu

UP में 28 लाख छात्रों के खाते में सीधे पहुँची ₹3350 करोड़ की स्कॉलरशिप, CM योगी ने किया ट्रांसफर: कहा- सपा ने SC-ST बच्चों की कभी नहीं की मदद

CM योगी ने कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आश्रित परिवारों को हजारों करोड़ रुपए बाँटे।

Continue reading on the app

न शुभमन न सुदर्शन, 35 साल का खिलाड़ी उड़ाएगा पंजाब किंग्स के होश, IPL में ही लगा चुका है 7 शतक

IPL 2026 शुरू हो चुका है और बैक टू बैक हाईस्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. अब मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS VS GT) के बीच खेला जाएगा. इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में पावर हिटर खिलाड़ी मौजूद है. मगर, हम आपको इस आर्टिकल में गुजरात के उस खतरनाक बल्लेबाज के बारे में बताने वाले हैं, जो पंजाब किंग्स की परेशानी बढ़ा सकता है...

कौन है 35 साल का तूफानी बल्लेबाज?

वैसे तो गुजरात टाइटंस में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज मौजूद हैं. शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले सीजन गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाईं. मगर, हम जिस खतरनाक बल्लेबाज की बात कर रहे हैं, वो जोस बटलर हैं... जी हां, इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर GT का हिस्सा हैं और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करके गेंदबाजों के होश उड़ा सकते हैं.

PBKS के खिलाफ कैसे हैं जोस बटलर के आंकड़े?

जोस बटलर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने PBKS के खिलाफ भी जमकर रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ बटलर ने 14 पारियों में 37.61 की औसत से 489 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 156.73 की रही है. उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है.इस दौरान उनके बल्ले से 54 चौके और 17 छक्के निकले हैं.

IPL में 7 शतक लगा चुके हैं बटलर

जोस बटलर टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार हैं. उन्होंने आईपीएल में 2016 से अब तक 121 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में 149.38 की स्ट्राइक रेट और 40 के औसत से 4120 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक लगाए हैं और 24 अर्धशतक लगाए हैं. बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वह सिर्फ विराट कोहली से ही पीछे हैं, जिन्होंने IPL में 8 शतक लगाए हैं.

IPL 2025 में भी जमकर बनाए थे रन

IPL 2025 में विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 14 मुकाबले खेले थे और इसकी 13 पारियों में 59.77 की औसत से 538 रन बनाए थे. उनकी स्ट्राइक रेट 163.03 की रही थी. उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रन रहा था.

ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

अब इन महिला क्रिकेटरों को हर महीने मिलेगी पेंशन, लिया गया बड़ा फैसला

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला करते हुए अपने राज्य की महिला खिलाड़ियों को पेंशन देने का ऐलान किया है. हर महीने इन खिलाड़ियों को पैसा दिया जाएगा. Wed, 01 Apr 2026 20:30:16 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिकी एंबेसी तबाह, महिला पत्रकार किडनैप | N18G | US Journalist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:37:59+00:00

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers