Responsive Scrollable Menu

बाजार गिरने पर घबराएं नहीं: निवेश सुरक्षित रखने के 5 आसान नियम जान लें, कैसे पोर्टफोलियो रिबैलेंस करें

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1600 अंक यानी 2 फीसदी से अधिक गिरकर गिरकर 71947 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 488 अंक यानी 2.14% टूटकर 22331 पर आ गया। ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि निवेशक अपने पैसे को कैसे सुरक्षित रखें।

विशेषज्ञ मानते हैं कि बाजार में गिरावट आना सामान्य है लेकिन निवेशक की रणनीति तय करती है कि वह नुकसान उठाएगा या मौके का फायदा लेगा। सही और अनुशासित तरीका अपनाकर आप अपने निवेश को सुरक्षित रख सकते हैं।

1 सिर्फ शेयर नहीं, अलग-अलग एसेट में निवेश करें
अक्सर लोग शेयरों के अंदर ही डाइवर्सिफिकेशन करते हैं, लेकिन असली सुरक्षा अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश से मिलती। जैसे इक्विटी के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), बॉन्ड और थोड़ा निवेश सोना-चांदी में रखें। इससे बाजार गिरने पर आपका पूरा पोर्टफोलियो एक साथ नीचे नहीं जाएगा।

2 घबराकर बिक्री करने से बचें
बाजार गिरने पर सबसे बड़ी गलती पैनिक सेलिंग होती है। कई निवेशक नुकसान के डर से अपने शेयर बेच देते और बाद में तेजी का फायदा नहीं उठा पाते। ध्यान रखें कि गिरावट अक्सर अस्थायी होती है जबकि लंबी अवधि में बाजार ऊपर जाता है। इसलिए SIP बंद करने के बजाय ऐसे समय में निवेश बढ़ाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता।

3.सोना-चांदी को सुरक्षा कवच की तरह देखें
सोना और चांदी को ज्यादा रिटर्न के लिए नहीं, बल्कि जोखिम कम करने के लिए इस्तेमाल करें। जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है, तब ये एसेट स्थिरता देते हैं। धीरे-धीरे SIP के जरिए निवेश करना बेहतर रहता है, ताकि सही समय का दबाव न रहे।

4 समय-समय पर पोर्टफोलियो बैलेंस करें
बाजार में बदलाव के साथ अपने पोर्टफोलियो को संतुलित रखना जरूरी है। अगर शेयर ज्यादा बढ़ गए हैं, तो थोड़ा मुनाफा निकालकर FD या बॉन्ड में लगाएं। इससे जोखिम कम होता है और आपका निवेश आपके लक्ष्य के अनुसार बना रहता है।

5 इमरजेंसी फंड जरूर रखें
कई लोग इस बात को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन इमरजेंसी फंड बहुत जरूरी है। कम से कम 4-6 महीने के खर्च के बराबर पैसा अलग रखें। इससे जरूरत पड़ने पर आपको नुकसान में निवेश बेचने की मजबूरी नहीं होगी।

कुल मिलाकर, बाजार में गिरावट से डरने के बजाय सही रणनीति अपनाना जरूरी है। अनुशासन, धैर्य और सही एसेट अलोकेशन ही लंबे समय में निवेश को सुरक्षित और मजबूत बनाते हैं।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 के सीन में पकड़ाया 'कैमरामैन': फैंस ने उड़ाया मजाक तो आदित्य धर ने बदला सीन; अब दिखेगा नया वर्जन

Dhurandhar 2: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म के एक छोटे से सीन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। अब मेकर्स ने इस गलती को सुधारते हुए फिल्म का नया वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है।

मिरर में दिखा कैमरामैन, इंटरनेट पर वायरल

फिल्म के एक एक्शन सीन में रणवीर सिंह के किरदार हमजा (जसकीरत सिंह रंगी) की लड़ाई के दौरान शीशे में कुछ सेकंड के लिए कैमरामैन नजर आ गया था।

तेज नजर वाले दर्शकों ने इस गलती को पकड़ लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। देखते ही देखते यह सीन मीम्स का हिस्सा बन गया, जिस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

मेकर्स ने तुरंत लिया एक्शन

इस गलती के सामने आते ही निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ने तेजी से कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म की नई प्रिंट भेजी गई, जिसमें उस सीन को ठीक कर दिया गया है।

अब फिल्म के अपडेटेड वर्जन में शीशे में कैमरामैन दिखाई नहीं देता। मेकर्स के इस कदम की सराहना भी की जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी फिल्म में छोटी-मोटी गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें जल्दी सुधारना अहम होता है।

बॉक्स ऑफिस पर जारी है तूफान

इस छोटे विवाद के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। धुरंधर: द रिवेंज ने महज 11 दिनों में भारत में करीब 846 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है।

दमदार स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी हमजा के किरदार को और गहराई से दिखाती है, जिसमें उसके अतीत और इमोशनल सफर को विस्तार से पेश किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच के खत्म होने के बाद वैभव ने कहा कि उन्होंने पावर प्ले के लिए जो प्लान बनाया था उसी के तहत बल्लेबाजी की. Mon, 30 Mar 2026 23:09:53 +0530

  Videos
See all

Diamond States Summit Punjab : पाकिस्तान के साथ व्यापार पर CM भगवंत मान क्या बोले? | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00

"हमने नेहरो का पानी पंजाब के खेतों में" | #DiamondStatesSummitpunjab #bhagwantmaan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:39+00:00

Viral Video | Theater में फाइट क्लब, दर्शक भी रह गए दंग #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:46:03+00:00

Today's Breaking News: US-Iran Israel War | Middle East | Parliament Session | Amit Shah | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers