मां गृहिणी, पिता क्रेन ऑपरेटर...बेटे रोशन ने जेईई एडवांस में पाया बड़ा मुकाम, हर तरफ हो रही चर्चा
रोशन कुमार भास्कर ने जेईई एडवांस 2025 में एससी कैटेगरी में 650वीं रैंक हासिल की. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत से यह सफलता पाई. उनका सपना आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ाई का है.
Upcoming Cars: नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स में क्या मिलेगा खास?
Upcoming Cars: चेक कार निर्माता स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी मिड-साइज सेडान Skoda Slavia को जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस लोकप्रिय सेडान में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर कई बदलाव कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है
Skoda Slavia Facelift में होंगे ये बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Slavia Facelift में एक्सटीरियर डिजाइन को अपडेट किया जा सकता है। इसमें नई डिजाइन वाली हेडलाइट्स, फ्रंट बंपर, ग्रिल, अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेल लाइट्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, कार के इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
नई Slavia में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ज्यादा आरामदायक वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही बेहतर रिवर्स कैमरा, ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए जाने की संभावना है।
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
Skoda Slavia Facelift के इंजन विकल्पों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं। हालांकि, ट्रांसमिशन में अपडेट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है।
कब होगी लॉन्च?
Skoda ने अभी तक Slavia Facelift की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेडान के फेसलिफ्ट मॉडल को 18 अगस्त के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत?
कंपनी ने अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद है कि नए फीचर्स और अपडेट्स के कारण Skoda Slavia Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में कुछ हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









