Responsive Scrollable Menu

सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान:साउथ के फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली काम करेंगे; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इस बार वे साउथ के फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करेंगे। सोमवार को सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट की घोषणा की। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। सलमान ने वामशी पेडिपल्ली के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'दिल, दिमाग, जिगर से अप्रैल से वामशी पेड‍िपल्‍ली और दिल राजू के साथ।' फिल्म का अस्थायी नाम SVC63 है। सलमान खान की SVC63 फिल्म क्या है SVC63 बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के कलाकार शामिल होंगे। बताया गया है, 'यह फिल्म सलमान खान को पर्दे पर एक ऐसे अवतार में पेश करेगी, जैसा उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में अलग-अलग लोकेशन पर होगी और 14 अप्रैल से मुंबई के सेट से शुरू होगी। साउथ के बड़े डायरेक्टर करेंगे निर्देशित फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। वे साउथ सिनेमा के ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में इमोशन और स्टारडम को प्रभावी ढंग से पेश करते हैं। उन्होंने प्रभास के साथ 'मुन्ना' से करियर शुरू किया और बाद में 'येवादु' व 'महार्षि' जैसी हिट फिल्में दीं। थलापति विजय के साथ उनकी फिल्म 'वारिसु' सफल रही थी। खास बात यह है कि फिल्म 'महार्षि' के लिए वामशी नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। 60 से ज्यादा फिल्में बना चुके हैं दिल राजू फिल्म का निर्माण दिल राजू के बैनर तले होगा। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर हैं और 60 से ज्यादा फिल्में बना चुके हैं। उन्हें 'महार्षि' और 'शतमानम भवति' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी पहले 5 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs DC Live Score: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ की ओर से करेंगे डेब्यू? दिल्ली के खिलाफ किसका पलड़ा भारी

LSG vs DC Live Score: आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने हैं. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है जबकि दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे हैं. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों टीमों की कोशिश जीत से शुरुआत करने की होगी. Wed, 1 Apr 2026 18:15:23 +0530

  Videos
See all

बचाने वालों को ही इस्लामी मुल्क ने मार डाला | Lebanon | Israel | Middle East Conflict | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:39:49+00:00

Major Gaurav Arya: आप 50 के 50 को निपटा देंगे | #donaldtrump #israeliranwar #israeliranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:34:06+00:00

Akshay Kumar ने नंदी के सामने झुककर मांगे मनोकामना |#entertainment #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:36:30+00:00

Chandigarh BJP Office Blast: चंडीगढ़ हाई अलर्ट! बीजेपी दफ्तर के पास ब्लास्ट| #chandigarh #blast #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers