Responsive Scrollable Menu

नेपाल में PM बदलते ही बड़े बदलाव, ताबड़तोड़ फैसले ले रहे बालेन शाह; भारत के लिए क्या संकेत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के हित के लिए भारत और नेपाल के संबंधों को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।

Continue reading on the app

बांग्लादेश: अवामी लीग नेता को मारी गई गोली, हालत गंभीर

ढाका, 30 मार्च (आईएएनएस)। अवामी लीग के एक वरिष्ठ नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला कुश्तिया जिले के मीरपुर (उपजिला) में हुआ, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

घायल नेता की पहचान 52 वर्षीय शफीकुल इस्लाम आजम के रूप में हुई है, जो आमला यूनियन में अवामी लीग के पूर्व महासचिव रह चुके हैं।

रविवार शाम को आमला यूनियन के सदारपुर बाजार स्थित अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर मौजूद शफीकुल को कुछ लोगों ने बाहर बुलाया और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में शफीकुल को तुरंत कुश्तिया जनरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि उन्हें दाहिनी आंख, बाएं जबड़े और पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। खासतौर पर पेट में लगी गोली से ज्यादा नुकसान हुआ है, इससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाका रेफर कर दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन लाइव बुलेट्स, एक मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मीरपुर सर्किल के सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार और विपक्षी अवामी लीग के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अवामी लीग का आरोप है कि सत्ताधारी पक्ष राज्य तंत्र का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमन, उत्पीड़न और बदले की कार्रवाई कर रहा है।

हाल ही में, अवामी लीग के एक अन्य नेता शहनूर आलम शांतो (55 साल) की ढाका की जेल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पार्टी ने इसे हिरासत में होने वाली मौतों और बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों की बढ़ती घटनाओं का हिस्सा बताया है।

पार्टी का कहना है कि लगातार हो रही गिरफ्तारियां, रिमांड और हिरासत में मौतें देश में न्याय व्यवस्था और कानून के शासन को कमजोर कर रही हैं।

बांग्लादेश में बढ़ती सियासी हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के पास 'धुरंधरों' की फौज तो गुजरात में भी मैच विनर्स की नहीं कमी, मुल्लांपुर में इस प्लेइंग-11 के साथ उतरी सकती हैं दोनों टीमें

PBKS vs GT Probabale Playing-11: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में 31 मार्च को आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी और जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने पर फोकस होगा. इसके लिए प्लेइंग-11 का चयन बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है. चलिए आपको बताते हैं श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. Mon, 30 Mar 2026 16:11:36 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh News: Ambikapur में हवाई सेवा का शुभारंभ! Delhi-Kolkata फ्लाइट शुरू | Vishnu Deo Sai #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:47:26+00:00

Iran US Israel War LIVE:युद्ध के 31वें दिन पलट गया पूरा युद्ध! ईरान ने उड़ाया US बेस! | America News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:33:01+00:00

नीतीश कुमार पर बुरी तरह भड़के प्रशांत किशोर! कह दी ये बड़ी बात | Prashant Kishor vs Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:36:05+00:00

"काफिरों सब कटोगे" चिल्लाते हुए उन्मादी हुई मजहबी भीड़ | #mathura #jihad #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers