Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की हरकतों से डूबेगी US की लुटिया? इस देश में उठी अमेरिकी सैनिकों को निकालने की आवाज

डोनाल्ड ट्रंप की हरकतों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ऐसे में अब जर्मनी में तैनात करीब 40 हजार सैनिकों को बाहर निकालने की मांग उठ रही है। दक्षिण पंथी पार्टी ने चांसलर मर्त्ज से मांग की है कि अब जर्मनी की विदेश नीति अमेरिका के  हिसाब से नहीं होनी चाहिए।

Continue reading on the app

लेबनान में यूएनआईएफआईएल ऑफिस के पास हमला, एक इंडोनेशियाई शांतिसैनिक की मौत

जकार्ता/बेरूत, 30 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के दक्षिणी गांव अदशित अल-कुसैर में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के साथ काम कर रही इंडोनेशियाई यूनिट के मुख्यालय पर इजरायल की तरफ से की गई गोलाबारी में एक इंडोनेशियाई नागरिक की मौत हो गई। इंडोनेशिया ने इस मामले में पारदर्शिता के साथ जांच की मांग की है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रविवार (लोकल टाइम) को शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि यूएनआईएफआईएल के लोग घायल हुए हैं। गोलाबारी के बाद यूएनआईएफआईएल के हेलीकॉप्टर घटनास्थल वाली जगह की ओर जाते देखे गए।

यह हमला लेबनान-इजरायल बॉर्डर पर लगातार गोलीबारी और दक्षिणी लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।

यूएनआईएफआईएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, कल रात अदचित अल कुसैर के पास यूएनआईएफआईएल की एक जगह पर एक प्रोजेक्टाइल फटने से एक शांतिसैनिक की दुखद मौत हो गई। एक और गंभीर रूप से घायल हो गया। शांति के लिए काम करते हुए किसी को भी अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए।

इसमें कहा गया, एक बार फिर, हम सभी लोगों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और हर समय यूएन के लोगों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हैं, जिसमें ऐसे कामों से बचना भी शामिल है जिनसे शांतिसैनिकों को खतरा हो सकता है।

इसमें आगे कहा गया, शांतिसैनिकों पर जानबूझकर किए गए हमले अतंरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन हैं और ये युद्ध अपराध हो सकते हैं। इस लड़ाई में ब्लू लाइन के दोनों तरफ कई मौतें हुई हैं। इसका कोई सैन्य हल नहीं है। हिंसा खत्म होनी चाहिए।

इंडोनेशिया ने पुष्टि की है कि अदचित अल कुसैर में उसके एक शांतिसैनिक की मौत हो गई है और इस घटना की निंदा करते हुए पूरी तरह से पारदर्शी जांच की मांग की है।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इंडोनेशिया गणराज्य की सरकार लेबनान में यूएनआईएफआईएल के साथ काम कर रहे एक इंडोनेशियाई शांतिसैनिक की मौत और तीन अन्य के घायल होने पर अपनी गहरी संवेदनाएं जताती है।

मंत्रालय ने कहा, हमें इस नुकसान से बहुत दुख हुआ है। हम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए उनके समर्पण और सेवा के लिए शहीद शांतिसैनिक को अपना पूरा सम्मान देते हैं। हमारी दुआएं दुखी परिवार के साथ हैं, और हम घायल लोगों के पूरी तरह और जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। इंडोनेशिया, यूएनआईएफआईएल के साथ मिलकर शहीद को जल्दी वापस लाने और घायलों को सबसे अच्छा मेडिकल इलाज दिलाने के लिए काम कर रहा है।

इंडोनेशिया ने फिर से दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हमलों की निंदा और सभी पार्टियों से लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने, और आगे बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी पर लौटने को कहा।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के पास 'धुरंधरों' की फौज तो गुजरात में भी मैच विनर्स की नहीं कमी, मुल्लांपुर में इस प्लेइंग-11 के साथ उतरी सकती हैं दोनों टीमें

PBKS vs GT Probabale Playing-11: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में 31 मार्च को आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें सीजन का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी और जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने पर फोकस होगा. इसके लिए प्लेइंग-11 का चयन बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है. चलिए आपको बताते हैं श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. Mon, 30 Mar 2026 16:11:36 +0530

  Videos
See all

नीतीश कुमार पर बुरी तरह भड़के प्रशांत किशोर! कह दी ये बड़ी बात | Prashant Kishor vs Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:36:05+00:00

Chhattisgarh News: Ambikapur में हवाई सेवा का शुभारंभ! Delhi-Kolkata फ्लाइट शुरू | Vishnu Deo Sai #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:47:26+00:00

"काफिरों सब कटोगे" चिल्लाते हुए उन्मादी हुई मजहबी भीड़ | #mathura #jihad #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:44:57+00:00

Iran US Israel War LIVE:युद्ध के 31वें दिन पलट गया पूरा युद्ध! ईरान ने उड़ाया US बेस! | America News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T10:33:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers