Responsive Scrollable Menu

RR vs CSK: धोनी की जगह CSK के प्लेइंग-11 में इस धांसू खिलाड़ियों को मिलेगी जगह, बल्ले और बॉल दोनों से मचाएगा तबाही

RR vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ अब से कुछ घंटों के बाद गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है. इस मैच में फैंस को एमएस धोनी का मैजिक देखने के लिए नहीं मिलेगा. धोनी चोट के चलते आईपीएल के शुरुआती चरण से बाहर हो गए हैं. अब जब प्लेइंग-11 से उनकी जगह खाली हो गई है तो टीम में एक युवा खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है. 

चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत करने का मौका दे सकती है. इसके बाद तीसरे स्थान पर आयुष म्हात्रे और नंबर चार पर शिवम दुबे को मौका दे सकती है. टीम के लिए उर्विल पटेल फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा नूर अहमद के हाथों में होगा. पैस अटैक की कमान न्यूजीलैंड के मैट हैनरी संभाल सकते हैं.

इस खिलाड़ी को मिल सकता है CSK की प्लेइंग-11 में मौका

चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को मौका दे सकती है. घोष बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं. वो हार्दिक पांड्या की तरह बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वो तेज गति के साथ बॉलिंग करने के लिए भी पहचाने जाते हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी.

इम्पैक्ट प्लेयर - अंशुल कंबोज

कौन हैं रामकृष्ण घोष?

इस पेस ऑलराउंडर का पूरा नाम रामकृष्ण शेखर घोष है. ये नासिक, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. वो दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. घोष घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए बतौर गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. 

कैसा रहा है रामकृष्ण का करियर

रामकृष्ण घोष ने 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 23 पारियों में 28 विकेट हासिल किए हैं. जबकि उनके बल्ले से 2 अर्धशतकों के साथ 455 रन दर्ज हैं. उन्होंने लिस्ट ए के 11 मैचों की 9 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 246 रन बनाए हैं. उन्होंने इतने ही मैचों में लिस्ट ए में 21 विकेट चकाए हैं.

इसके साथ ही घोष ने घरेलू स्तर पर टी20 क्रिकेट में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 विकेट लिए हैं, जबकि 45 रन भी बनाए हैं. अब उनके बल्ले से आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगने की उम्मीद है. इसके साथ ही वो गेंद से भी विकेटों की झड़ी लगाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें : RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के कौन से 5 खिलाड़ी पड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी, जानिए पिच कैसे करेगी मदद

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा, स्पष्टता की मांग

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी संपत्ति और बेस को निशाना बनाकर दे रहा है। इससे मिडिल ईस्ट देशों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इन बीच ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई के पीछे के रणनीतिक मकसद को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ कार्रवाई के पीछे का मकसद बताने को कहा है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ईरान में युद्ध के मकसद पर राष्ट्रपति ट्रंप से साफ निर्देश की मांग की है। साथ ही उन्होंने तनाव कम करने पर भी जोर दिया है।

अल्बानीज ने कहा, मैं युद्ध के मकसद के बारे में और सुनिश्चित होना चाहता हूं और मैं तनाव कम होते देखना चाहता हूं। संयुक्त अरब अमीरात की अपील के बाद उसकी रक्षा में मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद के लिए नौसेना बल भेजने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए दूसरे देशों से युद्धपोत भेजने की अपील की थी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति को इस मामले में न तो नाटो देशों से कोई मदद मिली न ही यूरोप से।

अमेरिका और इजरायल पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए ईरान पश्चिम एशिया के देशों को निशाना बना रहा है। ताजा मामले में ईरान ने कुवैत पर हमला किया। इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कुवैत में एक कैंप, पावर स्टेशन और पानी के खारेपन को कम करने वाले प्लांट को निशाना बनाने वाले ईरान के घिनौने हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कतर की ओर से कहा गया, “विदेश मंत्रालय इस बात पर जोर देता है कि सहयोगी देशों के खिलाफ ईरान के गलत हमलों को रोकने की जरूरत है और इस मामले में, कतर कुवैत के साथ पूरी एकजुटता दिखाता है और अपनी संप्रभुता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाए जाने वाले सभी कदमों का समर्थन करता है।”

कुवैती अधिकारियों ने कहा कि देश के बिजली और जल मंत्रालय के अनुसार, बिजली और डीसेलिनेशन फैसिलिटी पर हुए हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई, जिससे साइट पर एक सर्विस बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ग्राहकों को मिला तोहफा, इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया 6 अप्रैल से मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करने वाला है। 8 अप्रैल को फैसले की घोषणा की जाएगी। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिसका सीधा असर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट पर पड़ेगा। इससे पहले ही कई बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में … Wed, 01 Apr 2026 20:31:08 GMT

  Videos
See all

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी एंबेसी तबाह, महिला पत्रकार किडनैप | N18G | US Journalist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:37:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers