Modern Rooftop Decor Ideas: लोग पूछेंगे “किसने डिजाइन किया?”, छत पर करें ये 5 शानदार बदलाव
Luxury Rooftop Design Ideas: छत को बनाएं लग्जरी स्पेस इन 5 यूनिक आइडियाज से- रूफटॉप गार्डन, आउटडोर सीटिंग, ड्रीमी लाइटिंग, मिनी कैफे और स्टाइलिश पर्गोला। जानें कैसे आपकी साधारण छत बन सकती है घर का सबसे खूबसूरत और अट्रैक्टीव हिस्सा।
फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट दीपिका के लिए ये काम करते थे रणवीर सिंह, धुरंधर 2 एक्टर ने किया खुलासा
Dhurandhar 2 Actor Abhay Arora: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बीच रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्मी परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनका अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के प्रति प्यार और जिम्मेदारी है. धुरंधर 2 फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने फैंस के बीच उनकी इमेज को और भी मजबूत बना दिया है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
शूटिंग के बीच भी परिवार को दी प्राथमिकता
फिल्म में ‘यासिर’ का किरदार निभाने वाले अभय अरोड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान रणवीर का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी भी अपने परिवार को नजरअंदाज नहीं किया.
अभय के अनुसार, रणवीर खासतौर पर उस समय अपनी पत्नी दीपिका के लिए बेहद सजग और जिम्मेदार थे, जब वह प्रेग्नेंट थीं. शूटिंग के बीच-बीच में वह कोशिश करते थे कि कुछ दिनों का ब्रेक निकाल सकें, ताकि घर जाकर दीपिका के साथ समय बिता सकें और उनका ख्याल रख सकें. रणवीर सिंह के इस व्यवहार से पता चलता है कि वो एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे पति भी हैं, जो अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं.
फैंस के बीच और मजबूत हुई इमेज
रणवीर सिंह हमेशा से अपनी एनर्जी और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस खुलासे ने उनके एक अलग ही पहलू को सामने लाया है. फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “परफेक्ट हसबैंड” तक कह रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने सार्वजनिक रूप से दीपिका के प्रति अपना प्यार जाहिर किया हो. दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग हमेशा से ही फैंस को काफी पसंद आती रही है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते 674 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था. वहीं, अब इसके 11वें दिन कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11) को फिल्म ने 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ की कमाई 846.87 करोड़ रुपये हो गई और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ पहुंच गया. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है, बल्कि हर दिन नए रिकॉर्ड भी बना रही है.
परफेक्ट कपल गोल्स
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिना जाता है. साल 2018 में शादी के बाद से ही दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं. साल 2024 में इस कपल ने अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी. इसके बाद से ही दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पेरेंटहुड को भी बखूबी संभालते नजर आ रहे हैं.
आने वाले प्रोजेक्ट्स
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आ सकते हैं. दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी. फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें: 'इसे नजरअंदाज करना बेवकूफी है', 'धुरंधर 2' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर भड़के ये डायरेक्टर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation




















