Responsive Scrollable Menu

झूठे राष्ट्रपति... ईरान के बिजली-पानी पर हमला, IRGC ने Trump को ललकारा

ईरान पर अमेरिकी और इजराइल के हमले लगातार जारी हैं। इस जंग के 30वें दिन अमेरिका इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के उप ऊर्जा मंत्री अब्बास अलीबादी के मुताबिक हमलों से अलबोर्ज प्रांत में पावर ग्रिड को नुकसान पहुंचा है। इससे तेहरान और करज के कई इलाकों में बैकउ हो गया है। हालांकि अब्बास अलीबादी ने कहा है कि बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी और स्थिति नियंत्रण में हो जाएगी। इसके अलावा ईरान के खंडास स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र को भी निशाना बनाया जा चुका है। आईएईए यानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उसने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा सेटेलाइट इमेज के एनालिसिस और प्लांट की जानकारी के आधार पर आईएईए ने हुंडास स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र की पुष्टि की है। इस हमले के बारे में ईरान ने 27 मार्च को इनफॉर्म किया था कि संयंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है और अब यह फंक्शनल नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कहां गया ईरान का 400 KG यूरेनियम? जो नेतन्याहू-ट्रंप को दे रहा टेंशन

संयंत्र में कोई घोषित परमाणु सामग्री नहीं है। यानी पानी और बिजली जैसी बेसिक सुविधाओं पर अमेरिका और इजराइल ने हमला कर ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की है। लेकिन इन तमाम दुश्वारियों के बावजूद, तमाम संकटों के बावजूद ईरान झुकने को तैयार नहीं है बल्कि पुरजोर तरीके से जवाबी हमले कर रहा है। आईआरजीसी यानी ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर हमारी कारवाई जारी है। आईआरजीसी के एरोस्पेस कमांडर सैयद माजिद मौसवी के मुताबिक अब तक न्योतब के केमिकल इंडस्ट्री एक रिफाइनरी दो स्टील कॉम्प्लेक्स और दो एलुमिनियम मेगा कॉम्प्लेक्स को हमने निशाना बनाया है। इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सेना की जमीनी कार्यवाही की भी धमकी दी है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका पर नया फैसला, इस्लामाबाद की बात मानेगा इजरायल?

 इतना ही नहीं अमेरिकी जहाज त्रिपोली 3500 सैनिक लेकर वेस्ट एशिया वार जोन में पहुंच गया है। इन स्थितियों पर आईआरजीसी के खातम अल अंबिया केंद्र मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाकारी ने कहा ईरानी क्षेत्र के किसी भी हिस्से पर जमीनी कार्यवाही या कब्जे की कोरी कल्पना कर ट्रंप ने जो धमकियां दी हैं उसके जवाब में हम घोषणा करते हैं कि इस्लाम के योद्धा लंबे समय से ऐसी कार्यवाहियों का इंतजार कर रहे थे ताकि यह साबित किया जा सके कि आक्रमण और कब्जे का नतीजा आक्रमणकारियों की बेइज्जती करने वाली कैद, अंगभंग और गायब होने के अलावा कुछ नहीं होगा और अमेरिकी कमांडर और सैनिक फारस की खाड़ी में सार्क के लिए अच्छी खुराक बन जाएंगे। जुल्फकारी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के सबसे झूठे राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं। 

Continue reading on the app

समर वेकेशन फ्रेंडली 10 शॉर्ट स्कर्ट, फॉर्मल संग देंगी कैजुअल स्टाइल

Light Weight Short Skirts summer fashion 2026: समर वेकेशन के लिए शॉर्ट स्कर्ट्स स्टाइल और कम्फर्ट का सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाती हैं। 10 ऐसे डिजाइन जो आपकी समर वॉर्डरोब को फ्रेश, ट्रेंडी और क्लासी बनाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अब इस देश में नहीं दिखाया जाएगा आईपीएल, पैसा देने में हुई गड़बड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है और एक देश में इसका प्रसारण ही बंद हो गया है. आखिर ऐसा क्यों हुआ और फैंस किसकी गलती की वजह से आईपीएल नहीं देख पाएंगे. Mon, 30 Mar 2026 16:51:22 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: ईरान का अमेरिका के खिलाफ बड़ा प्लान क्या? #iranisraelwar #trump #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:45:00+00:00

ईरान को मिलेगा पाकिस्तान से बड़ा धोखा! | Major Gaurav Arya | COMMAND CENTRE | Israel US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:44:33+00:00

Maithili Thakur On CM Nitish: सीएम नीतीश को लेकर मैथिली ठाकुर का चौंकाने वाला बयान #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:44:45+00:00

UP Politics: 'ATM' वाली राजनीति, अखिलेश को योगी का 'जवाब'! |CM yogi | Akhilesh Yadva | BJP | SP |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers