Responsive Scrollable Menu

RR vs CSK: बारिश ना बिगाड़ दे राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का खेल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत करेगी। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दौरान यहां बारिश की भी संभावना है। ओवरकास्ट कंडीशन पिच पर भी असर डालेगी, ऐसे में टॉस जीतना अहम हो जाएगा। 

रॉयल्स और किंग्स के बीच ये भिड़ंत शाम 7.30 बजे से शुरू होगी। चेन्नई सुपर किंग्सको मैच से पहले कई झटके लग चुके हैं, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस आज उपलब्ध नहीं होंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होनी की उम्मीद है। संजू सैमसन पीली जर्सी के लिए डेब्यू करेंगे तो रविंद्र जडेजा पिंक जर्सी में दिखेंगे। 

बरसापारा में आईपीएल के इससे पहले 6 मैच हुए हैं जिनमें से 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। लेकिन दिलचस्प आंकड़ा ये है कि यहां 4 बार वो टीम जीती है जिसके कप्तान ने टॉस गंवाया है जबकि टॉस जीतने वाली टीम को महज 1 जीत नसीब हुई है। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच-31
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते- 16
राजस्थान रॉयल्स ने जीते-15

मौसम का मिजाज
वहीं इस मुकाबले में बारिश की संभावना है। टॉस 7 बजे होगा, इस समय बारिश की संभावना 15 प्रतिशत है। वहीं 9 बजे के करीब भी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में पिच का बर्ताव बदल सकता है टॉस अहम हो जाएगा। 

पिच रिपोर्ट
वहीं बरसापारा स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की है, जो आमतौर पर सपाट रहती है। यहां गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है लेकिन शुरुआती 4-5 ओवरों में तेज गेंदबाज अहम रोल निभा सकते हैं। शाम के समय यहां नमी रहती है जो गेंदबाजों को मदद करता है। मौसम को देखते हुए भी यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना फायदेमंद रह सकता है। 

Continue reading on the app

घर में बार-बार लगते हैं मकड़ी के जाले? बिना केमिकल के इन आसान तरीकों से करें मिनटों में साफ

घर के कोनों और छत पर बार-बार मकड़ी के जाले दिखना आम बात है, लेकिन ये घर की साफ-सफाई और लुक दोनों खराब कर देते हैं. कई लोग इन्हें हटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जो हर बार सुरक्षित नहीं होता. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों से बिना किसी केमिकल के भी जालों को हटाया जा सकता है और उन्हें दोबारा बनने से रोका जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL की जगह इस खिलाड़ी ने PSL को क्यों चुना? इतने कम पैसों में खेलने को तैयार

Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. जबकि उन्होंने IPL को स्किप करने का फैसला किया था. जंपा ने अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. Wed, 01 Apr 2026 13:32:28 +0530

  Videos
See all

Iran में मस्जिद पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #iranamericawar #iranwar #iranisraelwar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:01+00:00

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00

US-Iran Israel War: महायुद्ध का मैदान छोड़, भागने को मजबूर Donald Trump! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers