APHC Vacancy: हाईकोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (APHC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों में सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और ऑफिस सबऑर्डिनेट जैसे कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तय की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है—
सेक्शन ऑफिसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन: लॉ (Law) में डिग्री
सीनियर सिस्टम ऑफिसर: B.Tech या M.Sc (Computer Science) + 5 साल का अनुभव
कंप्यूटर ऑपरेटर: कंप्यूटर में डिग्री + 45 WPM अंग्रेजी टाइपिंग
असिस्टेंट/एग्जामिनर/स्टेनोग्राफर: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
टाइपिस्ट/कॉपीिस्ट: डिग्री + 45 WPM टाइपिंग
डेटा एंट्री ऑपरेटर: कंप्यूटर साइंस में डिग्री + टाइपिंग स्किल
ऑफिस सबऑर्डिनेट: केवल 7वीं पास (उच्च योग्यता वाले पात्र नहीं)
चयन प्रक्रिया
भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी
कुछ पदों (सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट आदि) के लिए चयन CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के आधार पर होगा। अन्य पदों (टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, DEO आदि) के लिए CBT केवल स्क्रीनिंग होगी। अंतिम चयन टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा
आवेदन शुल्क
- सामान्य / EWS / BC: ₹800
- SC / ST / PH: ₹400
(रियायत केवल आंध्र प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी)
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें (30 मार्च से एक्टिव)
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
- फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस जमा करें
- फॉर्म को चेक कर सबमिट करें
PSL में हो गया बवाल: फखर जमां की हरकत कैमरे में कैद, कप्तान अफरीदी ने कराई बॉल टेम्परिंग, 3 पर लग सकता बैन
PSL Ball tampering: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट की छवि पर सवाल खड़े कर दिए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के स्टार बल्लेबाज फखर जमां पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा। इस मामले में टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी का नाम भी चर्चा में है।
मैच के दौरान कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से ठीक पहले यह विवाद शुरू हुआ। उस समय कराची को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। इसी बीच फखर जमान, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी के बीच बातचीत देखी गई। इसके तुरंत बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद को चेक करने के लिए मंगवाया। जांच के बाद यह पाया गया कि गेंद की स्थिति में बदलाव किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है।
मैच रेफरी रोशन महानामा ने फखर जमान पर पीएसएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल-3 का आरोप लगाया। उन पर आर्टिकल 2.14 और प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 41.3 के उल्लंघन का आरोप है, जिसमें गेंद के साथ छेड़छाड़ करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, फखर जमान ने इन आरोपों से इनकार किया है। अब इस मामले में 48 घंटे के भीतर दोबारा सुनवाई होगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
???? BIG EMBARASSMENT FOR PAKISTANI FANS ????
— Fan Account Richard Kettlebourogh (@RichKettle07) March 30, 2026
- Fakhar Zaman did the ball tampering on live camera & got penalized by 5 runs ????
- Fakhar Zaman likely to be banned for 2-3 years ????
- PSL is a League where the ball gets pink and now the ball gets tempered ????pic.twitter.com/rbVPoW4fAD
मैदान पर अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगाई और गेंद को बदल दिया। इसका सीधा फायदा कराची किंग्स को मिला। जहां पहले उन्हें 14 रन बनाने थे, वहीं अब लक्ष्य 9 रन का रह गया। कराची ने इस मौके का फायदा उठाते हुए मैच को 4 विकेट से जीत लिया। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि मैच जीतने के लिए इस तरह के तरीके बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं।
दूसरी ओर, शाहीन अफरीदी ने मैच के बाद कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है और टीम इस पर चर्चा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
अगर मैच रेफरी फखर जमान को दोषी पाते हैं, तो उन्हें बैन या भारी जुर्माना जैसी सजा मिल सकती है। साथ ही टीम पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर क्रिकेट में फेयर प्ले और खेल भावना पर बहस छेड़ दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















