Responsive Scrollable Menu

Health Tips: गर्मियों में रोज पिएं इस फल का जूस, देगा इतनी ठंडक कि भूल जाएं कोल्ड ड्रिंक, तेज धूप में भी रहेंगे कूल-कूल

Drinks For Summer: गर्मियों में बेल का शरबत पीना अमृत के समान माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. बेल का शरबत पेट की गर्मी को शांत करता है और गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है. साथ ही यह लू से बचाव में भी कारगर माना जाता है. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि बेल का शरबत पाचन तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है. गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी की समस्या हो जाती है, लेकिन बेल का शरबत शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है. यह शरीर को तरावट देता है और थकान को भी दूर करता है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: सूर्यकुमार को इम्पैक्ट प्लेयर बनाने पर हेड कोच ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस आखिरकार 13 साल बाद आईपीएल सीजन का शुरुआती मुकाबला जीतने में सफल रही. रविवार को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया. साल 2013 से चले आ रहे इस हार के सिलसिले को तोड़ने के बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि पिछले 13 सीजन में हम हर बार जीत के करीब पहुंचकर हार जा रहे थे. जयवर्धने ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मिली जीत को आंकड़ों के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी एक बड़ी कामयाबी बताया. उल्लेखनीय है कि आईपीएल में मुंबई ने साल 2012 के बाद सीजन के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है. पिछले 13 साल से पांच बार की चैंपियन टीम टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हारती चली आ रही थी. जयवर्धने ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, 2012 के बाद नए आईपीएल सीजन का पहला मैच न जीत पाना एक ऐसी बात थी जिसके बारे में हम हमेशा ड्रेसिंग रूम में बात करते थे. हम पिछले 13 सीजन में हर शुरुआती मैच में जीत के करीब पहुंचते थे, लेकिन हम कभी भी जीत हासिल नहीं कर पाए थे. मुझे लगता है कि केकेआर के खिलाफ मिली यह जीत काफी शानदार है. Mon, 30 Mar 2026 19:09:41 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut on Mamata: "पिछली बार कैसे खून की नदियां बह रही थीं" #bjpvstmc #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:35:44+00:00

Pakistan News | पाकिस्तान पर फराज़ किदवई ने पूछ लिया गजब सवाल! | Debate | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:35:18+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 3 मुद्दे..जिसने Trump को फंसाया, Munir भी ट्रैप में आया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:38:03+00:00

APKA RAJYA: 22 वर्षीय हिंदू लड़की की Love Jihad में हत्या, जिहादी गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:34:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers