Responsive Scrollable Menu

'इसे नजरअंदाज करना बेवकूफी है', 'धुरंधर 2' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर भड़के ये डायरेक्टर

Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से धमाल मचा रही है, उसने पूरे बॉलीवुड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जी हां, दर्शकों के बीच फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई के मामले में यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन इस भारी सफलता के बीच एक दिलचस्प और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इस पर चुप्पी साधे हुए हैं. ऐसे में अब इसी मुद्दे को लेकर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने खुलकर सवाल उठाए हैं.

राम गोपाल वर्मा ने इंडस्ट्री की चुप्पी पर जताई हैरानी

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भूकंप ला दिया है. इसके बावजूद बॉलीवुड के ज्यादातर लोग इस पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं, जो उन्हें बेहद हैरान करता है. उनका मानना है कि यह चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. क्या इंडस्ट्री के लोग फिल्म की सफलता को समझ नहीं पा रहे हैं? या फिर वो जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर रहे हैं? उनके अनुसार, कुछ लोग शायद इसे एक अस्थायी ट्रेंड मान रहे हैं जो जल्दी खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा सोचना बड़ी भूल हो सकती है.

‘डायनासोर’ जैसी ताकतवर फिल्म

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तुलना एक “डायनासोर” से करते हुए कहा कि यह इतनी विशाल और ताकतवर है कि इसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है. उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को सलाह दी कि वो इस फिल्म को गंभीरता से लें और इससे कुछ सीखने की कोशिश करें. उनके मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एक हिट नहीं है, बल्कि ये फिल्ममेकिंग के एक नए स्तर को दर्शाती है- जहां कहानी, एक्शन और प्रेजेंटेशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर देता है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, गौरव गेरा और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. वही दर्शकों को फिल्म की कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और शानदार विजुअल प्रेजेंटेशन काफी पसंद आ रहे हैं, जिसके चलते थिएटर्स में लगातार भीड़ देखने को मिल रही है.

इंडस्ट्री के लिए एक संकेत?

राम गोपाल वर्मा के बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि क्या बॉलीवुड में सफलता को लेकर असहजता है? या फिर यह कम्पटीशन का एक नया रूप है जहां लोग खुलकर दूसरों की तारीफ करने से बचते हैं? खेर जो भी हो, ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने ये साफ कर दिया है कि दर्शक अब नए और दमदार कंटेंट की मांग कर रहे हैं. और अगर इंडस्ट्री इस बदलाव को नहीं समझती, तो वह पीछे छूट सकती है.

ये भी पढ़ें: IPL में पापा शाहरुख की टीम की हार के बाद टूटा सुहाना खान का दिल, गर्ल गैंग के साथ दिखीं उदास

Continue reading on the app

Palak Muchhal Birthday: सलमान खान ने दिया था पहला Break, आज हैं Bollywood की टॉप सिंगर

संगीत की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी पलक मुच्छल आज यानी की 30 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। पलक ने महज 4 साल की उम्र से गाना शुरू किया था। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली पलक मुच्छल के गाने आज भी लोग बार-बार सुनना पसंद करते हैं। वहीं पलक के कई गाने यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर पलक मुच्छल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 मार्च 1992 को पलक मुच्छल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राजकुमार मुच्छल और मां का नाम अमृता मुच्छल था। इनके घर में शुरू से ही संगीत का माहौल मिला। ऐसे में पलक ने भी क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली। उनकी आवाज में बचपन से मिठास थी, जोकि लोगों को फौरन पसंद आ जाती थी। छोटी उम्र में ही पलक ने स्टेज पर परफॉर्म करना शुरूकर दिया था।

पहला एल्बम

महज 9 साल की उम्र में पलक ने पहला एल्बम 'चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन' रिलीज कर दिया था। इससे उनको एक अलग पहचान मिली। उन्होंने साबित कर दिखाया कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं है। जिसके बाद पलक ने कई एल्बम और गाने किए। जिनमें 'आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं', 'बेटी हूं महाकाल की', 'पलकें', 'दिल के लिए' जैसे नाम शामिल हैं। धीरे-धीरे पलक की पहचान मजबूत होती चली गई।

बॉलीवुड में एंट्री

जब पलक ने बॉलीवुड में एंट्री ली, तो सलमान खान ने उनके टैलेंट को पहचाना। साल 2011 में फिल्म 'दमादम' से उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद पलक को फिल्म 'एक था टाइगर' के 'लापता' गाने से पहचान मिली। इसके बाद पलक मुच्छल को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। इसके बाद 'गब्बर इज बैक', 'आशिकी 2', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'सनम रे' जैसी फिल्मों में पलक के गाए गाने सुपरहिट साबित हुए।

समाजसेवा

सिंगर पलक मुच्छल सिर्फ सिंगिंग तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वह समाजसेवा के लिए भी जानी जाती हैं। पलक ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दिल के मरीज बच्चों के इलाज में लगाया है। वह अब तक करीब 2000 से अधिक बच्चों की सर्जरी में मदद कर चुकी हैं। इस नेक काम के लिए पलक का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Cooper Connolly ने खोला अटैकिंग बल्लेबाजी का राज, हेड कोच रिकी पोंटिंग को लेकर कही ये बात

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कॉनोली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय कोच रिकी पोंटिंग को दिया। कूपर ने कहा कि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी जबकि वह कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सीखने को बेताब हैं। कॉनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने कूपल कोनाली के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को आपीएल के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। 

कॉनोली ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा कि, मैं सुबह उठा तो नर्वस था जिससे मुझे खुशी भी हुई। मुझे अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इंतजार था। उन्होंने कहा कि, रिकी पोंटिंग ने मुझसे शांतचित होकर खेलने को कहा। उन्होंने मुझसे आक्रामक बल्लेबाजी के लिए कहा। ये शानदार टीम प्रयास था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी जिससे चीजें आसान हो गई। 

कॉनोली यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैंने ऑस्ट्रेलिया ए और ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके खिलाफ खेला है। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करूंगा। 

ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया औऱ पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि, मेरा चयन हुआ तो वह बहुत सुखद पल था। शॉन मार्श से मैंने सबसे पहले बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी। मैंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर और आदर्श हैं। 
Wed, 01 Apr 2026 18:45:07 +0530

  Videos
See all

US-Iran War: ईंधन भरते अमेरिकी विमान पर ईरान का अटैक! #refuelingplaneattack #operationepicfury #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:30:50+00:00

NKP | Sushant Sinha: Italy ने Donald Trump को दिया झटका! #iranisraelwar #trump #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:35:00+00:00

Iran Israel Us War Update :क्या नाटो से निकलने वाला है अमेरिका?|#ytshorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:31:06+00:00

Bihar News | नालंदा में महिला से हैवानियत, ज़िम्मेदार कौन! | #ytshorts #shorts #nalandanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T13:32:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers