अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कीमती धातुओं पर दबाव, सोना 0.50 प्रतिशत से ज्यादा फिसला
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान संघर्ष के पांचवें सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही कमोडिटी बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता के माहौल के बावजूद निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ती नजर आई, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना।
सोमवार सुबह करीब 10.43 बजे एमसीएक्स पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 0.68 प्रतिशत यानी 982 रुपए गिरकर 1,43,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 0.34 प्रतिशत यानी 767 रुपए की तेजी के साथ 2,28,721 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करते हुए नजर आई। हालांकि शुरुआती कारोबार में सिल्वर में भी गिरावट दर्ज की गई।
इससे पहले शुक्रवार को भी सोने और चांदी में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, जहां गोल्ड 1,44,401 रुपए प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 2,27,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जिससे पिछले सप्ताह की बढ़त लगभग खत्म हो गई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ईरान समर्थित गुटों की गतिविधियों और अमेरिकी सैन्य तैनाती में बढ़ोतरी के बावजूद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) से कुछ हद तक हटता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब 1.7 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। सोमवार को सोना 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 4,447.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, हालांकि निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते इसमें कुछ सुधार हुआ और कीमतें फिर से 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास पहुंच गईं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की आशंकाओं ने सोने की मांग को प्रभावित किया है। इसके अलावा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने या बढ़ाने की संभावना भी सोने की कीमतों के लिए नकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। आमतौर पर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने का आकर्षण इस दौरान कमजोर पड़ा है और यह शेयर बाजार की चाल के साथ तालमेल बिठाता नजर आया है।
वहीं, केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद में भी बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ वर्षों में जहां सोने की कीमतों में तेजी का एक बड़ा कारण केंद्रीय बैंकों की खरीद रही, वहीं हालिया घटनाक्रम में तुर्की जैसे देशों ने अपने सोने के भंडार को बेचना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि तुर्की ने युद्ध के शुरुआती दो हफ्तों में करीब 60 टन सोना, जिसकी कीमत 8 अरब डॉलर से अधिक है, बेच दिया।
इसके अलावा, कई देश जो सोने के बड़े खरीदार हैं, वे ऊर्जा आयातक भी हैं। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से उनके पास सोना खरीदने के लिए डॉलर की उपलब्धता कम हो जाती है, जिसका असर मांग पर पड़ता है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अब नहीं बचेगा पाकिस्तान, जय शाह लेंगे बड़ा एक्शन, बॉल-टेंपरिंग बाद PSL और पाक खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं बैन
PSL : पाकिस्तान सुपर लीग से रोज कुछ न कुछ विवाद सामने आ रहे हैं. PSL 2026 के पहले दिन जहां बॉल का रंग उतर गया. वहीं पाकिस्तान के पंजाब की सीएण मरियम पर कमेंट करने के नसीम शाह पर एक्शन लिया गया. इसके बाद विदेशी खिलाड़ी भी लीग के इंतजामों पर नाराजगी जता चुके हैं. अब इन सभी विवादों के बीच एक और सबसे बड़ा विवाद सामने आ गया है. इस विवाद के बाद पाकिस्तान को सजा मिलने की बातें जोर-शोर से सामने आ रही हैं.
पीएसएल में फिर खड़ा हुआ विवाद
दरअसल, पाकिस्तान में इस समय पीएसएल 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया है. लाहौर कलंदर्स के खिलाड़ियों ने बॉल टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस पूरी घटना में टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर जमान, हरिस रऊफ और सिकंदर रजा का नाम सामने आ रहा है.
इन खिलाड़ियों ने की बॉल टेंपरिंग
इस मैच के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों ने खिलाड़ियों के बीच में दखल दी और बॉल को उनसे छीन लिया. इसके बाद उन्होंने बॉल टेंपरिंग होने की घटना की बात कही है. अब इस पर 48 घंटे में रिव्यू से फैसला होगा. आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि, अंपायर के हाथ में जो बॉल लगी है, उसकी पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पूरी तरह से स्थिति खराब कर दी है.
इन तस्वीरों में गेंद की सीम के पास छेड़छाड़ की गई है. ऐसा करने का जार्ज सीधे तौर पर फखर जमान पर चार्ज लगाया गया था लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया है. शाहीन अफरीदी और हरिस रऊफ भी इन आरोपों को झूठला चुके हैं.
Umpires on field had identified the highlighted area to be tampered on and next to the seam on the ball in pictures below.
— Syed Majeed (@Cricket_Plus_US) March 30, 2026
From the look the damage is heavy and Fakhar Zaman was charged however he has denied. Furthermore review in 48 hours will decide.
Fakhar Zaman is one of… pic.twitter.com/oFBF7iN379
ICC पाकिस्तान पर ले सकता है एक्शन
अब अगर पाकिस्तान के क्रिकेटर कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर जमान और हरिस रऊफ बॉल टेंपरिंग की घटना में दोषी साबित हो जाते हैं. तो आईसीसी पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन ले सकता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चैयरमैन जय शाह रोल अहम हो जाएगा. आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को भी बैन कर सकता है. इसके साथ ही वो खिलाड़ियों पर भी 2 साल का बैन लगा सकता है. इसके अलावा वो टूर्नामेंट से लाहौर कलंदर्स की टीम को बैन कर सकता है.
???? ICC Ready for Big Action and Ban on PSL After Ball-Tampering ????
— Sonu (@Cricket_live247) March 30, 2026
Sources say ICC is furious after the live camera incident.
Shaheen Shah Afridi, Fakhar Zaman and the Lahore Qalandars team could face a 2-year ban and strict action, while PSL faces serious concerns — even… pic.twitter.com/EMPHhtqrGP
बॉल टेंपरिंग की इस घटना में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इन खिलाड़ियों पर बैन लगाने की मांग की है.
Shaheen Shah Afridi ????️
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 30, 2026
"I don’t know about this. We will see that in cameras. We will discuss it, who has done the ball tempering."
The ICC needs to take action on this, I think Fakhar Zaman is in big trouble ????pic.twitter.com/aIDNmEyhM4
???? UPDATE ON FAKHAR ZAMAN ????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) March 30, 2026
- Fakhar Zaman has been formally charged with a Level 3 offense over alleged ball tampering.
- Fakhar Zaman has officially denied all the allegations.
- A final decision is expected in the next 24 to 36 hours. pic.twitter.com/AhFzgoNn4P
???? FORMER PAKISTAN PLAYERS SLAM LAHORE QALANDARS FOR BALL TAMPERING
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 30, 2026
Basit Ali: “It could be over for Fakhar Zaman. With evidence out, a heavy fine seems inevitable.”
Kamran Akmal: “Not just Fakhar, Shaheen Shah Afridi and Haris Rauf are also responsible. Even bans could be on… pic.twitter.com/vP4hEyVtvF
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने इस बारे में कुलकर बात एक टीवी शो के दौरान की है. उन्होंने बॉल टेंपर करने की इस घटना की कड़ी नींदा भी की है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान फिर शर्मसार! PSL में बॉल टेंपरिंग करते पकड़े गए 2 खिलाड़ी, क्या लगेगा उन पर बैन?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)


