Responsive Scrollable Menu

Nitish Kumar Resign: सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद और BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा

Nitish Kumar Resign: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार (30 मार्च, 2026) सुबह करीब 10 बजे बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद बिहार के मुख्यमंत्री का भी पद छोड़ सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सीएम नीतीश कुमार के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सोमवार को बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे दिया.

बिहार विधान परिषद के सदस्य थे नीतीश कुमार

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के सदस्य थे. 16  मार्च को हुए राजसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. नियमों के तहत संसद का सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के भीतर नीतीश कुमार को राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना था. ऐसे में सोमवार को उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सीएम नीतीश कुमार कुछ देर में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

हार्दिक पांड्या के बेटे के लिए पजेसिव दिखीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, पैप्स के सामने चिल्लाती आईं नजर

Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला गया था. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में एमआई ने केकेआर को  6 विकेट से हरा दिया. मैच खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो क्रिकेटर के बेटे के लिए पजेसिव नजर आ रही हैं.

अगस्त्य के लिए पजेसिव दिखीं माहिका

दरअसल, हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो MI और KKR का आईपीएल मैच देखने के बाद बाहर निकलती दिख रही है. इस दौरान माहिका के साथ हार्दिक और नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) का बेटा अगस्त्य भी नजर आ रहा है. माहिका अगस्त्य का हाथ पकड़ कर चल रही है और लोगों की भीड़ ने उन्हें घरे लिया है. वहीं, जब पैप्स उन्हें कैमरे में कैद करने लगे तो माहिका गुस्सा करती नजर आई.

हार्दिका के बेटे को हाथों से किया कवर 

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच जब पैप्स माहिका और अगस्त्य को कैमरे में कवर करने के लिए फ्लैश जलाते हैं तो माहिका बंद करने के लिए कहती हैं. माहिका इस दौरान  अगस्त्य की आंखों को अपने हाथों से कवर करती भी नजर आईं. उन्होंने पैप्स को कहा कि फ्लैश बंद कर और रास्ता सामने से खाली करने के लिए भी कहा. वहीं, ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई महिका की तारीफ कर रहा है तो कई कह रहा है कि वो बस नाटक कर रही है.

ये भी पढ़ें-MI VS KKR: मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता ओपनिंग मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से चटाई धूल

क्या करती हैं माहिका शर्मा?

बता दें, माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, उन्होंने फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, इंडिपेंडेंट फिल्मों और ब्रांड प्रमोशन में भी काम किया है. इसके अलावा उन्होंने कई बड़े फैशन ब्रांड्स के लिए भी शूट किए हैं. इतना ही नहीं, माहिका मशहूर डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण ताहिलियानी के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं.  माहिका ने फैशन शो और ब्रांड कैंपेन के जरिए उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. एजुकेशन की बात करे तो बताया जाता है कि माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है.

हार्दिक पांड्या से कब जुड़ा नाम?

बता दें, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की चर्चा पहली बार अक्टूबर 2025 में सामने आई थी. उस समय दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया था. इसके बाद से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं. फिर धीरे-धीरे कपल ने एक दूसरे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू की और अपना रिश्ता ऑफिशियल किया. बता दें, माहिका से पहले हार्दिक पांड्या की शादी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन फिर इनका तलाक हो गया. दोनों का एक बेटा भी है, जिसकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: दूसरे संडे 'धुरंधर 2' की सुनामी में बही 'पुष्पा 2', 11वें दिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान की वजह से हार गया कोलकाता, रहाणे की रणनीति पर पूर्व आफ स्पिनर ने उठाए सवाल, रोहित को रोकना का मौका था

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में रोहित शर्मा के सामने सुनील नारायण को गेंदबाजी नहीं देने पर केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे की आलोचना की. रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन बनाए और रेयान रिकलटन (81 रन) के साथ 72 गेंदों में 148 रन की साझेदारी की. Mon, 30 Mar 2026 18:37:56 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut on Mamata: "पिछली बार कैसे खून की नदियां बह रही थीं" #bjpvstmc #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:35:44+00:00

West Bengal Election: युवक ने Mamata Banerjee के सामने Suvendu Adhikari को बता दिया बच्चा! । #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:35:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 3 मुद्दे..जिसने Trump को फंसाया, Munir भी ट्रैप में आया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:38:03+00:00

Pakistan News | पाकिस्तान पर फराज़ किदवई ने पूछ लिया गजब सवाल! | Debate | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T13:35:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers