Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 BO Collection: दूसरे संडे 'धुरंधर 2' की सुनामी में बही 'पुष्पा 2', 11वें दिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है. वीक डेज पर कमाई गिरने के बाद धुरंधर 2 ने वीकेंड पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने दूसरे संडे करोड़ों की कमाई कर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) के 11वें दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं, धुरंधर 2 ने अब तक कितनी कमाई कर डाली है.

'धुरंधर 2' का 11वें दिन का कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते  674 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था. वहीं, अब इसके 11वें दिन कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11) को फिल्म ने 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ की कमाई 846.87 करोड़ रुपये हो गई और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में कौन है बेहतर एक्टर?

'धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

‘धुरंधर 2’ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में भी तहलका मचाए हुए हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे संडे को दुनियाभर में  25 करोड़ रुपये कमाए हैं. जिससे इसका ओवरसीज में कलेक्शन का कुल आंकड़ा 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1361.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है. बता दें, धुरंधर दुबई जैसी गल्फ कंट्रीज पर बैन है, लेकिन इसके बावजूद भी है दुनियाभर में कोरोड़ों छाप कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.

11वें दिन तोड़ा पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 11वें दिन  68.10 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ इसने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) यानि 'पुष्पा 2: द राइज' (Pushap 2: The Rise) के 11वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.  अब तक 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था जिसने 54 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन  'धुरंधर 2’ ने  इसे तोड़ दिया. इतना ही नहीं, धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के  812.14 करोड़ के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 

स्टारकास्ट की हो रही है तारीफ

बता दें, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, उनके अलावा फिल्म में नजर आए अन्य स्टारकास्ट की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई है. फिल्म में संजय दत्त, (Sanjay Dutt) आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में नजर आए छोटे-छोटे किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. फिल्म में यामी गौतम का भी कैमियो है.  वहीं, जिस तरह से धुरंधर 2 कमाई कर रही है, ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी.

ये भी पढ़ें- 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनी सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया बेटा हुआ या बेटी?

Continue reading on the app

पित्त असंतुलन से हैं परेशान? हर मील के बाद पिएं ये कूलिंग हर्बल ड्रिंक

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर में तीन दोष (वात, पित्त और कफ) होते हैं। इनमें से पित्त का संबंध शरीर की गर्मी, पाचन और मेटाबॉलिज्म से होता है। जब पित्त संतुलित रहता है, तो पाचन अच्छा होता है, दिमाग तेज रहता है और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है। लेकिन जब यह असंतुलित हो जाता है, तो कई तरह की दिक्कत शुरू हो जाती हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान और ज्यादा स्ट्रेस के कारण ये समस्या काफी आम हो गई है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसे संतुलित करने के लिए आपको किसी भारी-भरकम ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं, बल्कि एक आसान सा आयुर्वेदिक उपाय ही काफी है।

आयुर्वेद में पित्त को शरीर की गर्मी और मेटाबॉलिज्म से जोड़ा जाता है। जब पित्त बढ़ जाता है, तो शरीर और दिमाग दोनों ही असहज महसूस करने लगते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक देने की जरूरत होती है। यहीं काम आती है एक सिंपल सी कूलिंग हर्बल ड्रिंक, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए सौंफ, धनिया के बीज और एक चुटकी इलायची। ये तीनों ही चीजें अपनी कूलिंग और डाइजेशन सुधारने वाली खूबियों के लिए जानी जाती हैं।

इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। एक गिलास पानी लें और उसमें आधा-आधा चम्मच सौंफ और धनिया के बीज डाल दें। साथ में एक चुटकी इलायची पाउडर भी मिला लें। अब इसे 5–7 मिनट तक अच्छे से उबाल लें। फिर इसे छानकर हल्का गर्म रहने पर धीरे-धीरे पिएं। कोशिश करें कि इसे हर मील के बाद पिएं, ताकि पाचन बेहतर हो और पित्त संतुलित रहे।

इस ड्रिंक का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपके शरीर को अंदर से कूल करता है। साथ ही, ये एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत दे सकता है। सौंफ जहां पेट को ठंडक देती है, वहीं धनिया पाचन को सुधारता है और इलायची मन को शांत करने में मदद करती है।

बता दें कि आयुर्वेद का असर धीरे-धीरे और स्थायी होता है। ये कोई इंस्टेंट मैजिक नहीं है, बल्कि नियमित इस्तेमाल से ही इसका फायदा दिखता है। इसलिए इसे अपनी रोजमर्रा की आदत में शामिल करें और कुछ दिनों बाद फर्क खुद दिखने लगेगा।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB के हाथ लगा प्लेऑफ में पहुंचने का सीक्रेट... पहले मैच से शुरू कर दी तैयारी

आईपीएल के लीग स्टेज में 14 मैच होते हैं. इसके बाद प्लेऑफ खेला जाता है. इसे भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से जो हारता है उसे दूसरा मौका मिलता है. टॉप पर पहुंचने के लिए जिस सीक्रेट वेपन की जरूरत होती है, RCB के हाथ इस बार वो पहले मैच से ही लग गया है. Mon, 30 Mar 2026 12:12:03 +0530

  Videos
See all

IPS KK Bishnoi Anshika Verma Marriage: शाही अंदाज में बिश्नोई-अंशिका का वरमाला | Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:08:29+00:00

Iran के मिसाइल हमले से इजराइल का केमिकल प्लांट तबाह | Israel Under Attack | Chemical Plant | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:07:56+00:00

Barabanki News: नरभक्षी बना शख्स, खोपड़ी खा गया...बाराबंकी मर्डर में बड़ा खुलासा | Crime | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:15:00+00:00

Iran America War: पाकिस्तान के 20 जहाज होर्मुज से कैसे निकलेंगे? | Pakistan Ships | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers