कुवैत के सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल
कुवैत सिटी, 29 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक सैन्य बयान के अनुसार उसके वायु रक्षा सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में कई हवाई खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। वहीं, एक सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल हो गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर जारी बयान के अनुसार, रक्षा इकाइयों ने 14 दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों को रोकने के बावजूद, एक सैन्य शिविर पर कई प्रोजेक्टाइल गिरे, जिससे सशस्त्र बलों के दस जवान घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हमले से घटनास्थल पर काफी नुकसान भी हुआ है।
हमलों के दौरान एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदामों को भी निशाना बनाया गया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने दोहराया कि कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर हैं और आगे के खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
हमलों के स्रोत के बारे में तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। यह घटना उस समय हुई है जब पिछले महीने शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक सैन्य शिविर पर हुए हमले में दस सैनिक घायल हुए हैं, क्योंकि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुल अजीज अल-अतवान ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान, सशस्त्र बलों ने कुवैत के हवाई क्षेत्र में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोन का पता लगाया। इस दौरान सशस्त्र बलों के एक शिविर पर हमला हुआ, जिसमें 10 जवान घायल हो गए।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बुमराह और बोल्ट को भूल जाइए..., IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना सकता है ये 34 वर्षीय तेज गेंदबाज
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों के टारगेट को चेज किया है, जो एमआई का सबसे सफल रन चेज है. वहीं 14 साल बाद मुंबई इंडियंस ने किसी आईपीएल सीजन का अपना ओपनिंग मैच जीता है. एमआई के इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन रहे, तो वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने कमाल किया. शार्दुल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला.
शार्दुल ठाकुर ने KKR की ओपनिंग पार्टनरशिप को तोड़ा
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत शानदार रही थी. केकेआर के दोनों ओपनर्स अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तूफानी पारी खेल रहे थे. केकेआर के दोनों ओपनर्स शुरुआती 5 ओवर तक जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, एएम ग़ज़नफ़र और हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे, लेकिन फिर कप्तान हार्दिक ने पॉवरप्ले का आखिरी यानी छठां ओवर शार्दुल ठाकुर को सौंपा. तब शार्दुल ठाकुर ने MI के लिए घातक गेंदबाजी की और केकेआर को शुरुआती तीन झटके देकर रनों की गति को रोका.
शार्दुल ठाकुर ने छठें ओवर की दूसरी ही गेंद पर फिन एलन को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स की ओपनिंग पार्टरनशिप को तोड़ा. फिन एलन 17 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद शार्दुल ने ही 9वें ओवर में केकेआर को कैमरून ग्रीन के रूप में दूसरा झटका दिया और मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता दिलाई. कैमरून ग्रीन 10 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए.
Into the attack and ???????????????????????????? ???????????????????????? ☝️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
Shardul Thakur with a massive wicket for @mipaltan ????#KKR 78/1 at the end of powerplay.
Updates ▶️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvKKR | @imShard pic.twitter.com/nE1imIWEWG
अजिंक्य रहाणे को आउट कर शार्दुल ठाकुर ने KKR की रनों की गति को रोका
अजिंक्य रहाणे केकेआर के लिए दूसरे छोर पर टिके थे और रनों की गति बढ़ा रहे थे, लेकिन फिर शार्दुल ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे को आउट कर KKR के रनों की गति को रोक दिया. शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस को शुरुआती तीनों सफलता दिलाई. अगर ये तीनों बल्लेबाज खेल जाते तो केकेआर 250 से ऊपर का स्कोर खड़ कर लेती, जिससे मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ जाती. KKR के खिलाफ इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर के स्पेल में 39 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए.
A wonderful homecoming. ????#MIvKKRpic.twitter.com/pdsPCEvQ2z
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
Shardul Thakur with a big impact on his @mipaltan debut ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
Glimpses of his brilliance ????
Updates ▶️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvKKR pic.twitter.com/VET0mjgNCh
मुंबई इंडियंस ने LSG से शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ में किया था ट्रेड
आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शार्दुल ठाकुर को लेकर ट्रेड डील हुई थी. मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को अर्जुन तेंदुलकर को देकर उनसे शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया था. MI ने शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. अब IPL 2026 में शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में किया वो कारनामा, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भी भारतीय क्रिकेटर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















