Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी फंडिंग विवाद से हवाई अड्डों पर असर, टीएसए कर्मचारियों का वेतन भुगतान अटका

वॉशिंगटन, 29 मार्च (आईएएनएस)। फंडिंग को लेकर चल रहे विवाद की वजह से अमेर‍िकी हवाई अड्डों के कामकाज में रुकावट आ गई है। हजारों कर्मचारि‍यों को वेतन नहीं म‍िला है।

व्हाइट हाउस के सीमा मामलों के प्रमुख टॉम होमन ने कहा कि ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) के कर्मचारियों को सैलरी तभी मिलेगी, जब कांग्रेस सरकार का कामकाज फिर से चालू करेगी और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के ल‍िए फंड जारी करेगी।

रविवार को सीएनएन से बात करते हुए होमन ने कहा कि टीएसए कर्मचारियों को जल्द से जल्द सैलरी दिलाने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन इस पूरे मामले का हल अमेर‍िकी कांग्रेस पर निर्भर करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इन टीएसए एजेंटों को उम्मीद है कि मंगलवार तक वेतन मिल जाएगा।

आंशिक शटडाउन के कारण प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा लाइनों में लंबी कतारें लग गई हैं। अधिकारियों ने टीएसए संचालन में मदद के लिए इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) कर्मियों को तैनात किया है।

होमन ने कहा कि‍ जहां भी हम आईसीई अधिकारियों को भेजते हैं, लाइनें छोटी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि एजेंट्स लोगों की पहचान की जांच कर रहे हैं और बाहर निकलने के रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

आलोचकों का तर्क है कि यह उपाय पर्याप्त नहीं है। एक यूनियन नेता ने इसे अप्रभावी बताया।

फंडिंग को लेकर चल रहे इस गतिरोध ने वॉशिंगटन में मौजूद गहरे मतभेदों को उजागर कर दिया है।

डीएचएस को आंशिक रूप से फंडिंग देने के मकसद से लाया गया एक द्विदलीय सीनेट बिल हाउस में आगे नहीं बढ़ पाया, जहां रिपब्लिकन नेताओं ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।

होमन ने अमेरिकी प्रशासन के दृष्टिकोण का विरोध करने वाले सांसदों पर आरोप लगाया कि वे प्रवर्तन को सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, डेमोक्रेट्स का कहना है कि अतिरिक्त फंडिंग को सुधारों से जोड़ा जाना चाहिए।

सेनेटर एंडी किम ने चेतावनी दी कि यह गतिरोध आम अमेरिकी नागरिकों को प्रभावित कर रहा है।

किम ने कहा, जो अमेरिकी अभी एयरपोर्ट्स पर लाइनों में खड़े हैं, उन्हें यह परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि स्पीकर माइक जॉनसन को आपकी परेशानी से ज्यादा अपनी नौकरी की फिक्र है।

उन्होंने कहा कि शटडाउन पहले ही खत्म हो जाना चाहिए था। उन्होंने अमेर‍िकी प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास कार्रवाई करने का अधिकार होने के बावजूद टीएसए कर्मचारियों को राहत देने में देरी की गई।

होमन ने कहा कि एजेंसी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, खासकर ऐसे समय में जब हमारे देश में अभी सुरक्षा का खतरा काफी बढ़ गया है। अमेरिकी कांग्रेस अब दो सप्ताह के लिए अवकाश पर है, जिससे यह अनिश्चित है कि समाधान कब तक मिलेगा।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कुवैत के सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल

कुवैत सिटी, 29 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक सैन्य बयान के अनुसार उसके वायु रक्षा सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में कई हवाई खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। वहीं, एक सैन्य शिविर पर प्रोजेक्टाइल हमले में दस सैनिक घायल हो गए।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट पर जारी बयान के अनुसार, रक्षा इकाइयों ने 14 दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों को रोकने के बावजूद, एक सैन्य शिविर पर कई प्रोजेक्टाइल गिरे, जिससे सशस्त्र बलों के दस जवान घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हमले से घटनास्थल पर काफी नुकसान भी हुआ है।

हमलों के दौरान एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदामों को भी निशाना बनाया गया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने दोहराया कि कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर हैं और आगे के खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

हमलों के स्रोत के बारे में तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। यह घटना उस समय हुई है जब पिछले महीने शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक सैन्य शिविर पर हुए हमले में दस सैनिक घायल हुए हैं, क्योंकि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुल अजीज अल-अतवान ने एक बयान में कहा कि‍ पिछले 24 घंटों के दौरान, सशस्त्र बलों ने कुवैत के हवाई क्षेत्र में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोन का पता लगाया। इस दौरान सशस्त्र बलों के एक शिविर पर हमला हुआ, जिसमें 10 जवान घायल हो गए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स को मिल गया नंबर-3 का नया धुरंधर, पोंटिंग-अय्यर ने दिया 'तोड़फोड़' मचाने का लाइसेंस

Cooper Connolly: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 सीजन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली टीम में जोश इंग्लिश की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. जोश इंग्लिश पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसी वजह से पंजाब किंग्स ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. अब उनकी जगह भरने की जिम्मेदारी कोनोली पर है. कोनोली ने अब तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है. Mon, 30 Mar 2026 00:00:29 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट! | Breaking News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:30:00+00:00

Agra: सड़क पर बहा सरसों का तेल, बाल्टी और डिब्बे लेकर लूटने दौड़े लोग! | Agra News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:15:00+00:00

The photographer capturing Glasgow on a Game Boy. #Photography #GameBoy #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:15:02+00:00

Weather Update Today: मैदानों में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर फिर लौटी ठंड! Top News | Delhi NCR #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers