Responsive Scrollable Menu

दिल्ली वालों के लिए खास मौका! खत्म करें अपने सारे ट्रैफिक चालान; अप्रैल में लगने जा रही स्पेशल लोक अदालत

Delhi Special Lok Adalat April 2026: दिल्ली में जिन लोगों पर ट्रैफिक चालान बकाया है, उनके लिए एक बड़ा मौका आने वाला है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अप्रैल 2026 को स्पेशल लोक अदालत आयोजित करने जा रही है. यह आयोजन दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) के सहयोग से किया जा रहा है. इस लोक अदालत का मकसद लोगों के लंबित ट्रैफिक चालान और नोटिस का आसान और जल्दी निपटारा करना है.

कब लगेगी स्पेशल लोक अदालत?

यह विशेष लोक अदालत 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को लगेगी. दिल्ली के सात प्रमुख कोर्ट परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसमें वे सभी लोग शामिल हो सकते हैं जिनके चालान लंबे समय से पेंडिंग हैं और जिन्हें वे खत्म करना चाहते हैं. इस तरह के आयोजनों से लोगों को कोर्ट के लंबे चक्कर लगाने से राहत मिलती है और मौके पर ही मामलों का समाधान हो जाता है.

कहां लगेगी लोक अदालत?

यह स्पेशल लोक अदालत दिल्ली के इन सात कोर्ट परिसरों में आयोजित होगी:

  • पटियाला हाउस कोर्ट
  • कड़कड़डूमा कोर्ट
  • तीस हजारी कोर्ट
  • साकेत कोर्ट
  • रोहिणी कोर्ट
  • द्वारका कोर्ट
  • राउज एवेन्यू कोर्ट

आप अपने नजदीकी कोर्ट में जाकर अपने चालान का निपटारा कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस लोक अदालत का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पहले से तैयारी करनी होगी. इसके लिए आपको दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चालान या नोटिस डाउनलोड करना होगा.

हर दिन 50 हजार नोटिस हो सकेंगे डाउनलोड

वेबसाइट 30 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से एक्टिव होगी. हर दिन केवल 50,000 चालान या नोटिस डाउनलोड किए जा सकेंगे. कुल मिलाकर 2,00,000 चालान डाउनलोड की सीमा तय की गई है. इसलिए अगर आपका चालान लंबित है, तो जल्दी से जल्दी वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड करना जरूरी है. देरी करने पर आपको मौका नहीं मिल पाएगा.

किन चालानों पर होगी सुनवाई?

यह जानना भी जरूरी है कि हर चालान इस लोक अदालत में नहीं लिया जाएगा. केवल वही ट्रैफिक चालान या नोटिस सुने जाएंगे जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर लंबित हैं. इसके अलावा जो 31 दिसंबर 2025 तक वर्चुअल कोर्ट को भेजे जा चुके हैं और समझौता योग्य (compoundable) हैं

जरूरी बातों का रखें ध्यान

लोक अदालत में जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:

  • अपने चालान या नोटिस का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें
  • बिना प्रिंटआउट के आपको प्रवेश नहीं मिलेगा
  • समय पर पहुंचें ताकि आपका नंबर आसानी से आ सके

यह भी पढ़ें: चालान से बचने के लिए युवक ने हेलमेट की जगह पहन लिया फ्राई पैन, देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

क्यों है यह मौका खास?

स्पेशल लोक अदालत एक आसान और तेज तरीका है, जिससे आप अपने पुराने ट्रैफिक चालान का निपटारा कर सकते हैं. आमतौर पर कोर्ट की प्रक्रिया लंबी और जटिल होती है, लेकिन लोक अदालत में मामलों को आपसी सहमति से जल्दी सुलझाया जाता है. इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि कई मामलों में जुर्माने में राहत भी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में चालान से बचने का नया जुगाड़, गूगल मैप पर दिख रही पुलिस की लोकेशन

बिल्कुल न गंवाएं ये अवसर

अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान पेंडिंग है, तो इस मौके को बिल्कुल न गंवाएं. यह एक दिन का खास अवसर है, जहां आप अपने पुराने मामलों को खत्म कर सकते हैं और भविष्य की परेशानियों से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: National Lok Adalat Date Changed: दिल्ली में 14 मार्च को लगने वाली लोक अदालत की बदल गई तारीख, ये है नई डेट

यह भी पढ़ें: घर बैठे 2 मिनट में भरें ट्रैफिक चालान, जानिए पूरा ऑनलाइन तरीका वरना बढ़ सकता है जुर्माना!

 

Continue reading on the app

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 14 साल का इंतजार, MI VS KKR मैच में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मैच में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने केकेआर को हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में रिकॉर्ड्स की झमाझम बारिश हुई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो MI VS KKR के बीच खेले मुकाबले में बने हैं...

MI VS KKR मैच में बने 10 रिकॉर्ड

1- मुंबई इंडियंस 2012 के बाद पहली बार सीजन का पहला मैच जीती है. 13 सालों के बाद मुंबई ने ये कारनामा किया है.

2- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे बड़ा रनचेज किया है. केकेआर ने 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे एमआई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल किया और 6 जीत दर्ज की.

3- रोहित ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा है. 

4- ये हिटमैन के आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक रहा.

5- रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. हिटमैन ने ये उपलब्धि अपने 464वें टी-20 मैच में हासिल की.

6- पावरप्ले में मुंबई इंडियंस के लिए हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:-

63 - ईशान किशन बनाम SRH (2021)

59 - जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)

55 - ईशान किशन बनाम आरसीबी (2024)

51 - ???????????????????? ???????????????????????? बनाम केकेआर (2026)*

7- अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30वां मैच खेला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 6वीं फिफ्टी लगाई.

8- रियान रिकेल्टन ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का चौथी फिफ्टी है.

9- मुंबई इंडियंस आईपीएल की पहली टीम बन गई है, जो अपना 300वां मुकाबला खेल रही है.

10- अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक लगाया.

ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR का वो खिलाड़ी, जिसने रोक दिए 2 शतक, रोहित शर्मा-रायन रिकल्टन का तोड़ा दिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन दोनो बल्लेबाज शतक से चूक गए. जिसकी वजह अनुकूल रॉय की शानदार फील्डिंग रही. Sun, 29 Mar 2026 23:19:05 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On SP Development Model: "सपा का विकास मॉडल या भ्रष्टाचार?" CM के तीखे वार से सियासत गरमाई! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:00+00:00

Shah On LPG Crisis: तो इसलिए हो रही LPG की किल्लत अमित शाह ने खोले बड़े राज ! #shorts #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:50:24+00:00

Shah On Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर शाह ने बड़ा ऐलान कर दिया ! #shorts #petroldieselupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:48:49+00:00

फैंस के बीच दिखे Amitabh Bachchan #amitabhbachchan #bollywood #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers