धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में कौन है बेहतर एक्टर?
Ranveer Singh Vs Ranbir Kapoor Who is better Actor: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सक्सेस के बीच एक बार फिर एक दिलचस्प बहस शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्टिंग की तुलना करने लगे हैं. हालांकि, दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी एक्टिंग स्टाइल, फिल्म चुनाव के लिए और बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में यह सवाल उठना भी नेचुरल है कि आखिर दोनों में बेहतर एक्टर कौन है- आइए जानते हैं कि नेटिजन्स क्या कह रहे हैं-
एक्स (पहले ट्विटर) पर सरीम नाम के एक व्यक्ति ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का फोटो शेयर किया. साथ ही नेटिजन्स से पूछा ईमानदारी से बताओं की इन दोनों में से बेहतर एक्टर कौन है? इस पर कई लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं. इस बहस में ओवरऑल ये देखने को मिला कि दोनों ही एक्टर अपनी-अपनी एक्टिंग में बढ़िया हैं. जहां रणवीर सिंह अपनी एनर्जेटिक और एक्सपेरिमेंट एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वहीं, रणबीर कपूर अपनी नैचुरल एक्टिंग और इमोशनल डैप्थ के लिए पसंद किए जाते हैं.
in an Honest-Debate, who's the Better-actor? pic.twitter.com/h79SK94w5y
— ???????????????????? (@Sareem48) March 28, 2026
नेटिजन्स ने की तुलना
जस्टसेइंग नाम के यूजर ने पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि अगर आप इस सवाल का जवाब चाहते हो तो रणबीर कपूर की बर्फी, तमाशा, रॉकस्टार और संजू फिल्म देख लो. वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि अगर अभी के समय में देखा जाए तो रणवीर सिंह की एक्टिंग बढ़िया है. वहीं, एक अन्य ने लिखा कि मेरे लिए हमेशा से ही रणवीर सिंह ही बेस्ट हैं. मेरे लिए रणवीर सिंह धुरंधर फिल्म से पहले ही बेस्ट थे और आज भी बेस्ट एक्टिंग करते हैं.
go and watch these movie you will get the answer pic.twitter.com/1T12QgtpPK
— justSaying (@justtSayiinggg) March 28, 2026
ये कमेंट्स पढ़िए
Greatest actor of our generation pic.twitter.com/J27w3dFjUP
— ???????????????????? (@Sareem48) March 28, 2026
This competition between the two is going to be a very long one
— ???????????????????? (@Sareem48) March 29, 2026
Ranveer Singh is clearly better actor, #bajiraomastani #padmavat #dhurandhar 1-2 , #lootera and #83TheMovie powerhouse of acting but ranbir is also far behind he is too great actor
— CR7 (@700_cristiano) March 28, 2026
BOLLYWOOD’S BLOODIEST RIVALRY: WILL THIS ACTING WAR SHATTER RANVEER AND RANBIR FOREVER?
— Mohini Wealth (@MohiniWealth) March 29, 2026
What if the sweat pouring down Ranveer Singh’s face in *Dhurandhar* isn’t just makeup—what if it’s the last drops of his soul burning away under the weight of proving he’s the greatest? One…
एनर्जी और एक्सपेरिमेंट का नाम
इस बात से हर कोई वाकिफ है कि रणवीर सिंह को बॉलीवुड का सबसे एनर्जेटिक और वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) से की थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया. इसके बाद उन्होंने गोलियों की 'रासलीली राम लीला', (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela), 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) और पद्मावत (Padmaavat) जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की.
रणवीर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. गली बॉय फिल्म (Gully Boy) में एक स्ट्रगलिंग रैपर का रोल हो या फिल्म '83' में कपिल देव का किरदार निभाना हो. उन्होंने हर बार खुद को साबित किया है. उनकी एक्टिंग में जोश, एक्सपेरिमेंट और रिस्क लेने की क्षमता साफ दिखाई देती है.
इमोशनल डेप्थ और नैचुरल एक्टिंग
वहीं, रणबीर कपूर को उनकी नैचुरल और इमोशनल एक्टिंग के लिए जाना जाता है. उन्होंने सांवरिया (Saawariya) से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन असली पहचान उन्हें रॉकस्टार (Rockstar) से मिली. इसके बाद रणबीर ने बर्फी (Barfi), 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) और 'संजू' (Sanju) जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का अलग ही लेवल दिखाया. रणबीर की खासियत यह है कि वह अपने किरदार को बहुत सहज तरीके से निभाते हैं, जिससे दर्शक उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं.
इसके साथ ही रणबीर कपूर हालिया फिल्मों में ब्रह्मास्त्र(Brahmāstra) और एनिमल (Animal) को लेकर काफी चर्चा में रहे. जहां उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी रेंज दिखाई. ऐसे में देखा जाए तो दोनों में एक्टिंग को लेकर तुलना करना सही नहीं है. हालांकि ये सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक मुद्दा हो सकता है. लेकिन दोनों ही अपनी अलग-अलग तरह की एक्टिंग के लिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद अनीत पड्डा की बहन ने किया इंस्टाग्राम डिलीट, धुरंधर 2 को बताया था प्रोपेगेंडा
ईरान ने इजरायल के इंडस्ट्रियल जोन को बनाया निशाना, बीर शेवा में दागे मिसाइल
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच तनाव एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में इजरायल की ओर से ईरान की औद्योगिक सुविधा को निशाना बनाए जाने के बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के बीर शेवा स्थित नियोट होवाव इंडस्ट्रियल जोन पर मिसाइल हमला किया है।
यह हमला न केवल दोनों देशों के बीच बढ़ती टकराव की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और संभावित बड़े संघर्ष के खतरे को भी बढ़ाता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रसारण (आईआरआईबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, ईरान का मिसाइल रिस्पॉन्स इजरायल की ओर से उसकी इंडस्ट्रियल फैसिलिटी को टारगेट करने पर ईरानी मिसाइलों ने इजरायल के बीर शेवा में नियोट होवाव इंडस्ट्रियल फैसिलिटी पर हमला किया।
एक दिन पहले ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा था कि अमेरिका-इजरायल की ओर से हो रही हर कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में पेजेश्कियन ने चेतावनी दी थी कि पहल ईरान नहीं करता, लेकिन अगर उस पर आक्रमण किया जाता है तो वो फिर पीछे भी नहीं हटता है।
ईरानी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, अगर ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों पर हमला हुआ, तो जोरदार जवाब दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के अन्य देशों को आगाह करते हुए कहा था कि अगर वे विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो अपने देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान के दुश्मनों को युद्ध के लिए न करने दें।
ईरान ने रविवार को अपने हमलों में अमेरिकी विमान ई-3 सेंट्री अवाक्स को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। ईरान ने अमेरिकी विमानों को निशाना बनाते हुए सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला किया।
इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रसारण (आईआरआईबी) के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर खड़े एक ई-3 सेंट्री अवाक्स को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई रिफ्यूलिंग विमान (केसी-135) भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह विमान अमेरिका की क्षेत्रीय हवाई निगरानी और कमांड क्षमता के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विमान युद्ध के मैदान में आंख और दिमाग का काम करता है।
इसके अलावा, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक अमेरिकी एफ-16 फाइटिंग फाल्कन और एक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को निशाना बनाने का दावा किया। ईरान के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे विमान और ड्रोन को वायु रक्षा प्रणाली ने निष्क्रिय कर दिया।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















