बुमराह, बोल्ट, हार्दिक दिखे बेअसर, अकेले शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी KKR की कमर, झटक लिए इतने विकेट
IPL 2026 का दूसरा मुकाबला MI VS KKR के बीच खेला जा रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. वहीं, जहां मुंबई इंडियंस के बड़े गेंदबाजों की पिटाई हुई और वह विकेट लेने में नाकाम रहे, वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई के लिए विकेट्स चटकाए और KKR को झटके दिए.
शार्दुल ठाकुर साबित हुए MI के ट्रंप कार्ड
It's that man Shardul Thakur again! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
Wicket No. 2⃣ for #MI as Cameron Green departs ☝️
Updates ▶️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvKKR | @mipaltan | @imShard pic.twitter.com/iecRsS9PqE
मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की नीलामी से खरीदकर शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ा था और सीजन के पहले ही मैच में वह टीम के लिए हुकुम का इक्का साबित हुए. जहां, पावर प्ले में सेट हो चुके अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन एमआई के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे, तभी 6वां ओवर लेकर आए शार्दुल ने दूसरी ही गेंद पर फिन एलेन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई.
वहीं, मुंबई की ओर से 9वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ने फिर अपना जादू दिखाया और कैमरून ग्रीन के रूप में अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई. MI के लिए तीसरा विकेट भी शार्दुल ने ही लिया, जब उन्होंने कैप्टन अजिंक्य रहाणे को चलता किया. इस तरह शार्दुल ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
हार्दिक पांड्या को भी मिला एक विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत शानदार की थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर द्वारा लिए विकेटों की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स की रन गति पर लगाम लग गई. KKR के महज 4 विकेट गिरे, जिसमें से 3 शार्दुल ने लिए और एक विकेट हार्दिक पांड्या के खाते में दर्ज हुआ. हार्दिक ने अंगक्रिश रघुवंशी को चलता किया.
पांड्या ने 3 ओवर फेंके, जिसमें 39 रन देकर 1 विकेट लिया. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 26 रन लुटाए थे. वहीं, गौर करने वाली बात ये है कि ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को विकेट नहीं मिले.
2 करोड़ में शार्दुल ठाकुर को खरीदा
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को नीलामी से खरीदकरर अपने साथ जोड़ा था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शार्दुल ने अपनी काबीलियत दिखाई और विकेटचटकाऊ गेंदबाजी कर केकेआर को रोकने का काम किया.
ये भी पढ़ें: KKR ने की धमाकेदार शुरुआत, छक्के-चौकों की बारिश कर पावर प्ले में ही बना लिए इतने रन
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट; लूटपाट के मामले 97% रिकवर
Punjab News: फरीदकोट जिला भगवंत मान सरकार के नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' और ‘ऑपरेशन प्रहार’ का मॉडल बन गया है. जिले में कुल अपराध में 37% की कमी दर्ज की गई है, जबकि लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी हासिल हुई है. यह सफलता सख्त कार्रवाई, तकनीक आधारित निगरानी और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है.
प्रमुख इलाकों में CCTV कैमरे लगाए गए
जिले में पुलिस ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया. इसके तहत प्रमुख इलाकों और राजमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. ढिलवां कलां गांव में एक व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो पूरे गांव और आसपास के मार्गों को कवर करता है. रियल-टाइम निगरानी से पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रख सकती है और तत्काल कार्रवाई कर सकती है.
स्थानीय लोगों की भी अहम भूमिका
स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ग्राम रक्षा समितियों (VDC), गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और सामाजिक संस्थाओं के साथ नियमित बैठकों से पुलिस को जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी मिल रही है. लोग अब नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सीधे जानकारी दे रहे हैं.
जनता का पुलिस पर बढ़ा भरोसा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन, आईपीएस ने कहा कि जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है क्योंकि सूचनादाताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और तुरंत कार्रवाई होती है. हर आयु वर्ग के लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. उनका यह कहना है कि जनता का विश्वास नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण ताकत बन गया है.
नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका
गांव के सरपंच सुखजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी से नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों का समय रहते पता चल रहा है. इससे पुलिस तुरंत कार्रवाई कर अपराध को होने से पहले ही रोक पा रही है. सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी बदलाव को सकारात्मक बताया. सहारा सेवा सोसाइटी के चेयरमैन प्रवीण काला ने कहा कि सख्त कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और लोगों का पुलिस के साथ सहयोग लगातार बढ़ रहा है.
फरीदकोट में सफलता का राज तीन प्रमुख पहलुओं में निहित है:
1. सख्त और नियमित पुलिस कार्रवाई: नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी.
2. तकनीक का प्रभावी उपयोग: प्रमुख इलाकों और सड़कों में सीसीटीवी कैमरे और रियल-टाइम निगरानी.
3. जनभागीदारी: स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का सहयोग और खुफिया जानकारी साझा करना.
इसके अलावा, जागरूकता अभियान, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और सामुदायिक पहल जैसे पौधारोपण और साफ-सफाई अभियानों को भी चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य न केवल नशा और अपराध को कम करना है, बल्कि दीर्घकालिक सामाजिक बदलाव को सुनिश्चित करना भी है.
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव
इस समन्वित प्रयास से न केवल नशा नेटवर्क कमजोर हुआ है, बल्कि जनता का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है. यह मॉडल यह साबित करता है कि सख्त कार्रवाई, तकनीक और जनता की भागीदारी के संयोजन से नशा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.
अन्य जिलों के लिए फरीदकोट बना प्रेरणा
फरीदकोट का यह उदाहरण अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक है. यह दिखाता है कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल पुलिसिंग ही नहीं, बल्कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और तकनीक का उपयोग भी जरूरी है.
कैसा है मान सरकार का ये अभियान?
भगवंत मान सरकार का यह अभियान यह साबित करता है कि अगर नीति, तकनीक और जनभागीदारी को सही ढंग से मिलाया जाए, तो न केवल नशा तस्करी को समाप्त किया जा सकता है, बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन भी लाया जा सकता है. फरीदकोट अब न केवल नशा और अपराध के खिलाफ लड़ाई में सफल है, बल्कि यह मॉडल अन्य जिलों के लिए मार्गदर्शक भी बन गया है. जिले में किए गए प्रयासों से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों का विश्वास पुलिस में और गहरा हुआ है.
यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम मान ने तेल आपूर्ति की मांग उठाई, केंद्र से कहा- तत्काल कार्रवाई हो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















