Responsive Scrollable Menu

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट; लूटपाट के मामले 97% रिकवर

Punjab News: फरीदकोट जिला भगवंत मान सरकार के नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' और ‘ऑपरेशन प्रहार’ का मॉडल बन गया है. जिले में कुल अपराध में 37% की कमी दर्ज की गई है, जबकि लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी हासिल हुई है. यह सफलता सख्त कार्रवाई, तकनीक आधारित निगरानी और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है.

प्रमुख इलाकों में CCTV कैमरे लगाए गए

जिले में पुलिस ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया. इसके तहत प्रमुख इलाकों और राजमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. ढिलवां कलां गांव में एक व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो पूरे गांव और आसपास के मार्गों को कवर करता है. रियल-टाइम निगरानी से पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रख सकती है और तत्काल कार्रवाई कर सकती है.

स्थानीय लोगों की भी अहम भूमिका

स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ग्राम रक्षा समितियों (VDC), गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और सामाजिक संस्थाओं के साथ नियमित बैठकों से पुलिस को जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी मिल रही है. लोग अब नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सीधे जानकारी दे रहे हैं.

जनता का पुलिस पर बढ़ा भरोसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन, आईपीएस ने कहा कि जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है क्योंकि सूचनादाताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और तुरंत कार्रवाई होती है. हर आयु वर्ग के लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. उनका यह कहना है कि जनता का विश्वास नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण ताकत बन गया है.

नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका

गांव के सरपंच सुखजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी से नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों का समय रहते पता चल रहा है. इससे पुलिस तुरंत कार्रवाई कर अपराध को होने से पहले ही रोक पा रही है. सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी बदलाव को सकारात्मक बताया. सहारा सेवा सोसाइटी के चेयरमैन प्रवीण काला ने कहा कि सख्त कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और लोगों का पुलिस के साथ सहयोग लगातार बढ़ रहा है.

फरीदकोट में सफलता का राज तीन प्रमुख पहलुओं में निहित है:

1. सख्त और नियमित पुलिस कार्रवाई: नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी.
2. तकनीक का प्रभावी उपयोग: प्रमुख इलाकों और सड़कों में सीसीटीवी कैमरे और रियल-टाइम निगरानी.
3. जनभागीदारी: स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का सहयोग और खुफिया जानकारी साझा करना.

इसके अलावा, जागरूकता अभियान, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और सामुदायिक पहल जैसे पौधारोपण और साफ-सफाई अभियानों को भी चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य न केवल नशा और अपराध को कम करना है, बल्कि दीर्घकालिक सामाजिक बदलाव को सुनिश्चित करना भी है.

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव

इस समन्वित प्रयास से न केवल नशा नेटवर्क कमजोर हुआ है, बल्कि जनता का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है. यह मॉडल यह साबित करता है कि सख्त कार्रवाई, तकनीक और जनता की भागीदारी के संयोजन से नशा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.

अन्य जिलों के लिए फरीदकोट बना प्रेरणा

फरीदकोट का यह उदाहरण अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक है. यह दिखाता है कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल पुलिसिंग ही नहीं, बल्कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और तकनीक का उपयोग भी जरूरी है.

कैसा है मान सरकार का ये अभियान?

भगवंत मान सरकार का यह अभियान यह साबित करता है कि अगर नीति, तकनीक और जनभागीदारी को सही ढंग से मिलाया जाए, तो न केवल नशा तस्करी को समाप्त किया जा सकता है, बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन भी लाया जा सकता है. फरीदकोट अब न केवल नशा और अपराध के खिलाफ लड़ाई में सफल है, बल्कि यह मॉडल अन्य जिलों के लिए मार्गदर्शक भी बन गया है. जिले में किए गए प्रयासों से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों का विश्वास पुलिस में और गहरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम मान ने तेल आपूर्ति की मांग उठाई, केंद्र से कहा- तत्काल कार्रवाई हो

Continue reading on the app

RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IPL 2026 का आगाज हो चुका है, जिसके ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए उस मैच में विराट कोहली ने धुंआधार बल्लेबाजी की, तो वहीं डेब्यूडेंट जैकब डफी ने 3 विकेट चटकाए. ऐसे में अब सभी फैंस को आरसीबी के दूसरे मैच का बेसब्री से इंतजार होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में RCB दूसरा मैच कब और किसके खिलाफ खेलेगी.

IPL 2026 में RCB दूसरा मैच कब खेलेगी?

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को खेलने मैदान पर उतरेगी. ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा वो मैच?

RCB अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने वाली है. जहां, एक ओर होंगे रजत पाटीदार, तो वहीं दूसरी तरफ होगी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK. ये मैच 5 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

IPL 2026 की RCB ने की है विजयी शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विजयी आगाज किया है. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था, जिसे आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही RCB ने 2 अंक हासिल किए और 69 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली के पास ऑरेन्ज कैप अपने नाम की है.

RCB VS CSK Head to Head

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 13 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 21 मैचों में सीएसके ने बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है.

यहां देखें RCB का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख दिन मुकाबला स्थान समय
1 28 मार्च शनिवार RCB vs SRH बेंगलुरु 7:30 PM
2 5 अप्रैल रविवार RCB vs CSK बेंगलुरु 7:30 PM
3 10 अप्रैल शुक्रवार RR vs RCB गुवाहाटी 7:30 PM
4 12 अप्रैल रविवार MI vs RCB मुंबई 7:30 PM
5 16 अप्रैल गुरुवार RCB vs DC बेंगलुरु 7:30 PM
6 20 अप्रैल सोमवार GT vs RCB अहमदाबाद 7:30 PM
7 24 अप्रैल शुक्रवार RCB vs KKR बेंगलुरु 7:30 PM
8 27 अप्रैल सोमवार PBKS vs RCB चंडीगढ़ 7:30 PM
9 30 अप्रैल गुरुवार RCB vs LSG बेंगलुरु 7:30 PM
10 3 मई रविवार SRH vs RCB हैदराबाद 7:30 PM
11 7 मई गुरुवार CSK vs RCB चेन्नई 7:30 PM
12 10 मई रविवार RCB vs RR बेंगलुरु 7:30 PM
13 14 मई गुरुवार RCB vs MI बेंगलुरु 7:30 PM
14 18 मई सोमवार LSG vs RCB लखनऊ 7:30 PM

ये भी पढ़ें: 'विराट भाई ने जैसे चेज किया...', हारने के बाद कोहली की तारीफ करते दिखे ईशान किशन, जानिए क्या-क्या बोले कप्तान

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: बेईमानी पर उतरी शाहीन अफरीदी की टीम, बॉल से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, हाथ से निकला मैच

पाकिस्तान की टी20 लीग PSL में लगभग हर दिन ही कुछ न कुछ बवाल हो रहा है और ताजा बवाल सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स की टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा, जिसके चलते टीम को पेनल्टी लगी. Mon, 30 Mar 2026 00:07:25 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan : भारत के पास ये अटैक हेलीकॉप्टर ! #indiavspakistan #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:08+00:00

Dhurandhar The Revenge: माफिया अतीक सीएम योगी से डरता था ? #atiqueahmed #cmyogi #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:24:09+00:00

Iran Israel War Update: सीज़फायर पर क्या बोला ईरान? | Trump | Netanyahu | Khamenei | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:30:00+00:00

Dhurandhar 2 Movie : माफिया अतीक का खौफनाक सच ! #atiqueahmed #upnews #cmyogi #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers