MI vs KKR: शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी, अजिंक्य रहाणे-रघुवंशी की फिफ्टी, कोलकाता ने मुंबई को दिया 221 रनों का लक्ष्य
MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतक लगाया. जबकि मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने केकेआर को दिलाई थी धमाकेदार शुरुआत
मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओपनिंग फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने की. दोनों ओपनर्स ने केकेआर को शानदार शुरुआती दिलाई. रहाणे और फिन एलन ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और एएम ग़ज़नफ़र सभी की धुनाई की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा.
फिन एलन तूफानी पारी खेलकर शार्दुल ठाकुर का बने शिकार
शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस को पहले सफलता दिलाई. उन्होंने फिन एलन को पवेलियन भेजा. फिन एलन 17 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 चौका निकला. इसके बाद ग्रीन और रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए एक पार्टनरशिप बन रही थी, जिसे शार्दुल ठाकुर ने ही तोड़ा. उन्हें ग्रीन को चलता किया. ग्रीन 10 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने एक छक्का और चौका लगाया.
अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने लगाई शानदार फिफ्टी
अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में कमाल फॉर्म में नजर आएं. उन्होंने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन फिर शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा और केकेआर को तीसरा झटका दिया. रहाणे 40 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले 3 चौका और 5 छक्का निकला. इसके बाद एक शानदार अर्धशतक लगाकार अंगकृष रघुवंशी आउट हुए. उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा. अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया.
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार.
यह भी पढ़ें: '2 साल का बैन काफी नहीं है...', सुनील गावस्कर ने BCCI को दी इस नियम पर सोच-विचार करने की सलाह
बुमराह, बोल्ट, हार्दिक दिखे बेअसर, अकेले शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी KKR की कमर, झटक लिए इतने विकेट
IPL 2026 का दूसरा मुकाबला MI VS KKR के बीच खेला जा रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. वहीं, जहां मुंबई इंडियंस के बड़े गेंदबाजों की पिटाई हुई और वह विकेट लेने में नाकाम रहे, वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई के लिए विकेट्स चटकाए और KKR को झटके दिए.
शार्दुल ठाकुर साबित हुए MI के ट्रंप कार्ड
It's that man Shardul Thakur again! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
Wicket No. 2⃣ for #MI as Cameron Green departs ☝️
Updates ▶️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvKKR | @mipaltan | @imShard pic.twitter.com/iecRsS9PqE
मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की नीलामी से खरीदकर शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ा था और सीजन के पहले ही मैच में वह टीम के लिए हुकुम का इक्का साबित हुए. जहां, पावर प्ले में सेट हो चुके अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन एमआई के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे, तभी 6वां ओवर लेकर आए शार्दुल ने दूसरी ही गेंद पर फिन एलेन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई.
वहीं, मुंबई की ओर से 9वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ने फिर अपना जादू दिखाया और कैमरून ग्रीन के रूप में अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई. MI के लिए तीसरा विकेट भी शार्दुल ने ही लिया, जब उन्होंने कैप्टन अजिंक्य रहाणे को चलता किया. इस तरह शार्दुल ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
हार्दिक पांड्या को भी मिला एक विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत शानदार की थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर द्वारा लिए विकेटों की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स की रन गति पर लगाम लग गई. KKR के महज 4 विकेट गिरे, जिसमें से 3 शार्दुल ने लिए और एक विकेट हार्दिक पांड्या के खाते में दर्ज हुआ. हार्दिक ने अंगक्रिश रघुवंशी को चलता किया.
पांड्या ने 3 ओवर फेंके, जिसमें 39 रन देकर 1 विकेट लिया. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 26 रन लुटाए थे. वहीं, गौर करने वाली बात ये है कि ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को विकेट नहीं मिले.
2 करोड़ में शार्दुल ठाकुर को खरीदा
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को नीलामी से खरीदकरर अपने साथ जोड़ा था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शार्दुल ने अपनी काबीलियत दिखाई और विकेटचटकाऊ गेंदबाजी कर केकेआर को रोकने का काम किया.
ये भी पढ़ें: KKR ने की धमाकेदार शुरुआत, छक्के-चौकों की बारिश कर पावर प्ले में ही बना लिए इतने रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















