Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान के समंगन में कोयला खदान में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत

काबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के समंगन प्रांत में रविवार को गैस के कारण दम घुटने से दो खदान मजदूरों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार, समंगन में स्थानीय तालिबान अधिकारियों ने बताया क‍ि दारा-ए-सूफ बाला जिले की एक कोयला खदान के अंदर गैस के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई।

शनिवार को जारी एक बयान में समंगन में तालिबान की पुलिस कमान ने कहा कि दोनों मजदूरों की मौत गैस के संपर्क में आने से हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिया गया। मृतक बामियान और दायकुंडी प्रांतों के निवासी थे।

यह घटना अफगानिस्तान के खनन क्षेत्र की खतरनाक परिस्थितियों को दर्शाती है, जहां कई मजदूर खराब वेंटिलेशन और न्यूनतम नियमों के तहत भूमिगत काम करने को मजबूर हैं।

दारा-ए-सूफ की कोयला खदानें अफगानिस्तान के सबसे सक्रिय खनन स्थलों में से हैं। यहां लंबे समय से सुरंग ढहने, गैस और आपातकालीन बचाव उपकरणों की कमी के कारण जानलेवा दुर्घटनाएं होती रही हैं।

खनन दुर्घटनाएं यह दिखाती हैं कि अफगानिस्तान में कार्यस्थल सुरक्षा मानकों में कितनी कमजोरी है, जहां आर्थिक कठिनाइयों के कारण अधिक लोग बिना सुरक्षा और निगरानी के खतरनाक काम करने को मजबूर हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने, नंगरहार प्रांत में एक खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

एक बयान में प्रांतीय पुलिस मुख्यालय ने कहा कि यह घटना स्पिन घर जिले के मामंद तोर नाओ क्षेत्र में एक नीलम (सैफायर) खदान में हुई। मलबे और चट्टानों के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

9 जनवरी को बदख्शान के खाश जिले में एक कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों की खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से कम से कम चार खनिकों की मौत हो गई थी।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कतर की मंत्री से भारतीय राजदूत की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कतर की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री से भारत के राजदूत ने मुलाकात की। इसकी जानकारी कतर में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से दी गई है। इस मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई।

भारतीय दूतावास की तरफ से बताया गया कि राजदूत ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री मरियम बिन्त अली बिन नासिर अल मिसनाद से मुलाकात किया। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्रीय स्थिति में गिरावट के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर चर्चा की गई। राजदूत ने भारतीय समुदाय के समर्थन के लिए मंत्री को भी धन्यवाद दिया।

वहीं, कतर के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि कतर की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री मरियम बिन्त अली बिन नासिर अल मिसनाद ने रविवार को भारत के राजदूत से मुलाकात की। बैठक के दौरान चर्चा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ साझा चिंता के विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित रही।

बयान में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री ने बैठक के दौरान, किसी भी बढ़ती कार्रवाई को तत्काल रोकने और बातचीत की मेज पर लौटने के साथ-साथ तनाव को नियंत्रित करने के लिए काम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के महत्व को रेखांकित किया, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा की जा सके।

बता दें कि मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच दोनों के बीच हुई यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। इन क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण है और बड़ी संख्या में लोग यहां से निकल रहे हैं।

इस बीच, कुवैत ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हवाई खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। हालांकि, एक सैन्य शिविर पर मिसाइल हमले में 10 सैनिक घायल हो गए। आधिकारिक बयान के अनुसार, रक्षा बलों ने 14 बैलिस्टिक मिसाइल और 12 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। इसके बावजूद कुछ प्रोजेक्टाइल एक सैन्य कैंप पर गिरे, जिससे 10 जवान घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हमले में कैंप को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के गोदामों को भी निशाना बनाया गया, जिससे संपत्ति का नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

America के विरुद्ध अब Houthi लड़ेंगे युद्ध ! | America Iran Conflict | Israel Iran War | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:11+00:00

Masjid में घुसकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:45:01+00:00

सिलेंडर ले जाते वक्त हादसा! #baghpat #fire #firenews #moped #aajtak #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:09+00:00

Iran threatens to ‘rain fire’ on American forces | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers