Responsive Scrollable Menu

गर्मियों में एलोवेरा जूस: ठंडक, ग्लोइंग स्किन और पेट की सफाई का प्राकृतिक उपाय

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पसीना, थकान, डिहाइड्रेशन और त्वचा की समस्याएं परेशान करने लगती हैं। ऐसे में प्राकृतिक और ठंडक देने वाले घरेलू नुस्खों की काफी मांग रहती है। एलोवेरा जूस गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला एक बेहतरीन और आसान उपाय है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी गर्मी के मौसम में एलोवेरा जूस के सेवन की सलाह देता है। एलोवेरा या घृतकुमारी एक ऐसा पौधा है जिसके अंदर का जेल ठंडा और चिपचिपा होता है। इसे जूस बनाकर पीने से गर्मी में कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और गर्मी के प्रभाव को कम करता है। नियमित सेवन से त्वचा चमकदार होती है और पेट साफ रहता है।

गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है ऐसे में एलोवेरा जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है, एलोवेरा जूस प्राकृतिक रूप से शीतल गुण वाला होता है। इससे गर्मी लगना, चक्कर आना और बेचैनी कम होती है। त्वचा के लिए यह फायदेमंद है। गर्मी में त्वचा रूखी, चिपचिपी या दाने वाली हो जाती है। एलोवेरा जूस नियमित पीने से त्वचा नरम, चमकदार और स्वस्थ रहती है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है। इसका पैक बनाकर लगाने से त्वचा संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं।

एलोवेरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, गर्मी में पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस आम हैं। एलोवेरा जूस पेट साफ रखता है, पाचन सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है। वहीं, गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। एलोवेरा जूस शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है और प्यास बुझाने में भी मदद करता है, इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो गर्मी में कमजोर पड़ रहे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ताजा एलोवेरा का जेल निकालकर पानी में मिलाएं। इसमें स्वाद के अनुसार नींबू का रस और थोड़ा शहद या काला नमक भी डाल सकते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास पीना सबसे अच्छा रहता है। बाजार में भी तैयार एलोवेरा जूस उपलब्ध है, लेकिन ताजा और बिना चीनी वाला बेहतर होता है।

गर्मी के मौसम में एलोवेरा जूस का सेवन शरीर की शीतलता बनाए रखता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और कोई गंभीर बीमारी वाले लोग डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एयरलाइंस विमानों में 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 20 अप्रैल से ऑफर करेंगी

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। एयरलाइंस अब यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 60 प्रतिशत सीटें 20 अप्रैल से ऑफर करेंगी। इससे उड़ानों में पारदर्शी सीट आवंटन को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी विमान नियामक डीजीसीए की ओर से दी गई।

इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा, क्योंकि मौजूद समय में एयरलाइंस सीट आवंटन के लिए अलग से चार्ज वसूलती हैं।

इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने 18 मार्च को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को निर्देश जारी कर कहा था कि 60 प्रतिशत सीटें यात्रियों को सभी उड़ान में बिना किसी चार्ज के आवंटित की जाएं।

इसे लेकर डीजीसीए ने 20 मार्च को संशोधित एयर ट्रांसपोर्ट सर्कुलर जारी किया।

इस दौरान डीजीसीए के माध्यम से जारी नए दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ में बैठाया जाए। कोशिश की जाएगी कि वे पास-पास की सीटों पर बैठ सकें। इससे परिवार या ग्रुप में सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

मंत्रालय ने कहा कि स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्टूमेंट जैसी चीजों को भी पारदर्शी और आसान तरीके से फ्लाइट में ले जाने की सुविधा दी जाएगी, बशर्ते सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों का पालन हो। इसी तरह, एयरलाइंस को पालतू जानवरों को ले जाने के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति बनानी होगी।

इसके अलावा, मंत्रालय ने यात्रियों के अधिकारों पर भी जोर दिया है। इसमें लेट होने, कैंसलेशन या डिनाइड बोर्डिंग जैसी स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का पालन करना अनिवार्य होगा।

एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकार स्पष्ट रूप से दिखाने होंगे। यात्रियों को उनके हक की जानकारी स्थानीय भाषाओं में भी दी जानी चाहिए ताकि ज्यादा लोग आसानी से समझ सकें।

भारत घरेलू उड़ान के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। उड़ान योजना के तहत एयर ट्रैवल अब अधिक सुलभ हो गया है। देश के एयरपोर्ट्स हर दिन पांच लाख से ज्यादा यात्रियों को संभालते हैं, जो इस सेक्टर की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

School Student Murder Case: चाकू से ताबड़तोड़ वार, 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T21:00:00+00:00

Iran threatens to ‘rain fire’ on American forces | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:40:26+00:00

Masjid में घुसकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:45:01+00:00

America के विरुद्ध अब Houthi लड़ेंगे युद्ध ! | America Iran Conflict | Israel Iran War | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers