Responsive Scrollable Menu

Chaitra Navratri 2026 Vrat: पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज

हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के लिए विशेष पर्व माना जाता है। हर घर में नौ दिनों तर मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की विधिवत रुप से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। अक्सर होता है कि साधक व्रत रखते समय व पूजा के दौरान कई बार अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे आपके पूजा का फल कम हो सकता है। मां दुर्गा को अर्पित करने वाली वस्तुओं को लेकर सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है। आइए आपको बताते हैं नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय कौन-सी गलती न करें।

खंडित चावल न चढ़ाएं

पूजा में भूलकर भी खंडित यानी टूटा हुआ अक्षत (चावल) को बिल्कुल भी न चढ़ाएं। मां दुर्गा को कभी भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। खंडित अक्षत चढ़ाना पूजा में दोष माना जाता है और इसे अधूरा समर्पण माना जाता है। चावल को साफ करके और साबुत अवस्था में ही हल्दी या कुमकुम लगाकर अर्पित करें। ऐसा करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके जीवन में सकारात्मकता बनीं रहेगी।

माता को न चढ़ाएं दूर्वा

फूलों के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी जाती है, लेकिन हर फूल हर देवी-देवता को प्रिय नहीं होता है। जैसा कि मां दुर्गा को दूर्वा घास बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। दूर्वा को मुख्य रुप से भगवान गणेश को प्रिय है। माता को हमेशा लाल रंग के फूल प्रिय जैसे कि गुड़हल और गुलाब अर्पित करना शुभ होता है। 

बासी जल और अपवित्र पात्र

नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा में जल की शुद्धता सबसे जरुरी है। इसलिए कभी भी पूजा में बासी जल या कलश का पानी इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही, मां दुर्गा को कभी भी लोहे या प्लास्टिक के पात्रों में जल या भोग न करें। तांबे, पीतल, चांदी या मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करें। शुद्ध जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मकता बनीं रहेगी। 

Continue reading on the app

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होगी धनवर्षा; 2 लाख नकद, फ्री लैपटॉप और स्कॉलरशिप, जानें डिटेल

BSEB Class 12 toppers cash prize 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने के साथ ही प्रदेश के होनहारों को पुरस्कृत करने की तैयारी में है। बोर्ड की वार्षिक प्रोत्साहन योजना के तहत टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को 'मेधा दिवस' के अवसर पर भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

रैंक के अनुसार मिलेगी नकद राशि
बिहार बोर्ड ने तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) के टॉपर्स के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कारों का निर्धारण किया है। बोर्ड द्वारा दी जाने वाली राशि इस प्रकार है:

  • प्रथम स्थान (1st Rank): 2,00,000 रुपये नकद इनाम।
  • द्वितीय स्थान (2nd Rank): 1,50,000 रुपये नकद इनाम।
  • तृतीय स्थान (3rd Rank): 1,00,000 रुपये नकद इनाम।
  • चतुर्थ और पंचम स्थान (4th & 5th Rank): प्रत्येक छात्र को 30,000 रुपये।

नकद इनाम के साथ मिलेंगे ये शानदार तोहफे
केवल नकद राशि ही नहीं, बल्कि टॉपर्स को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को आसान बनाने के लिए अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। सभी स्ट्रीम के टॉपर्स को एक-एक मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र (Certificate of Merit) देकर सम्मानित किया जाएगा, जो उनके भविष्य के करियर में मील का पत्थर साबित होगा।

ग्रेजुएशन तक मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति
छात्रों की आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा न बने, इसके लिए बिहार बोर्ड एक विशेष छात्रवृत्ति योजना भी चलाता है। 12वीं के टॉपर्स को उनकी स्नातक (Graduation) की पूरी अवधि के दौरान 2,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। पिछले वर्ष इस योजना से कुल 151 छात्र लाभान्वित हुए थे, जिनमें 28 इंटर के टॉपर्स शामिल थे। बोर्ड का यह कदम मेधावी छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

Continue reading on the app

  Sports

30 दिन में खर्च किए 30 करोड़, हार्दिक की हीरोपंती की नई कहानी, पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं पंड्या

मैदान पर गेंद और बल्ले से मैच का रुख पलटने वाले हार्दिक पंड्या मैदान के बाहर अपने 'किंग साइज' खर्चों और 'हीरोपंती' के लिए जाना जाता है. पिछले महज 30 दिनों के भीतर हार्दिक ने लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर दुनिया को अपनी रईसी और बड़े दिल का कायल बना दिया है.  Wed, 1 Apr 2026 13:20:54 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

US-Iran Israel War: महायुद्ध का मैदान छोड़, भागने को मजबूर Donald Trump! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:31+00:00

Metro विस्तार से लेकर बेहतर जीवन स्तर तक,CM Yogi ने गिनाईं Lucknow की पिछले नौ सालों की उपलब्धियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers